01/08/2024
बालू खनन का जिस तरह से ट्रेक्टर, ट्रक, को रायलटी रवन्ना मिलता है उसी प्रकार से नाव,(बोट) को रवन्न मिलना चाहिए ए शासनादेश मे लिखा भी है
नाव, बोट द्वारा बालू खनन की स्पष्टी करण
अगर आप नाव चलाने वाले गरीब मजदूरों के साथ हैं तो इस पोस्ट को अधिक से अधिक शोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर शेयर करें और कराएं
प्रयागराज , विधान सभा बारा विधायक ने हमारी नाव से खनन की समस्या को मुख्य मंत्री जी को पत्र लिखकर अवगत कराया निषाद पार्टी और निषाद समाज के वोट से जीतने वाले विधयक वा निषाद समाज के हित की बात करने वाले सभी सुभचिंतक विधायकों निवेदन है की आप सब भी अपने अपने लेटर पैड पर इस पत्र को लिखकर मुख्यमंत्री जी को दें ताकि कई लाखों गरीब नाविक मजदूरों को इस समस्या से निजात मिल सके
सेवा में,
माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश सरकार।
महोदय जी.
सादर निवेदन कर प्रार्थना है कि खान और खनिज (विकास और विनिमय) अधिनियम, 1957 (अधिनियम संख्या 67, सन् 1957) की धारा 23-ग द्वारा प्रदत्त शक्तियों के अभ्यास में सामान्य खण्ड अधिनियम, 1897 की धारा 21 के साथ और अधिसूचना संख्या 4268/77-2002-53/2001, दिनांक 2 सितम्बर, 2003 के अधिरोपण में मद्धे। उ०प्र० खनिज (अवैध खनन परिवहन और भण्डारण की रोकथाम) नियमावली, 2002 के सम्बन्ध में उ०प्र० के राज्यपाल अवैध को रोकने के लिए निम्नलिखित नियमों को बनाने की कृपा करते हैं। उ०प्र० के राज्य में खनिजों का खनन, परिवहन और भण्डारण।
1. संक्षिप्त शीर्षक, सीमा और प्रारम्भ (1) इन नियमों को उ०प्र० खनिज (अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण की रोकथाम) नियमावली, 2018 कहा जात सकता है।
उक्त शासनादेश के अन्तर्गत क्रम सं० 2 के (ग) में "कैरियर" का अर्थ किसी भी प्रकार का वाहन या सुविधा है जिसके द्वारा खनिज को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाया जाता है और इसमें ट्रक, ट्रैक्टर, डम्पर, रेल, पोत या कोई अन्य साधन शामिल होते हैं।
उक्त शासनादेश में पोत/जलयान के सम्बन्ध में शासनादेश में अस्पष्ट निर्देश होने के कारण नाविकों को बालू के खनन एवं परिवहन में विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
अतैव शासनादेश में जलयान/पोत पर स्पष्ट दिशानिर्देश देने हेतु सम्बन्धित विभागों को आदेशित करने की कृपा करें।
MYogiAdityanath
Rajnath Singh Amit Shah Mohan Charan Majhi Narendra Modi Dr.Sanjay Kumar Nishad Er.Praveen Nishad Rajasthan Patrika Er Sarvan kumar Nishad ABP News Ravish Kumar Akhilesh Yadav Rahul Gandhi Aaj Tak Zee News Instagram India TV