26/10/2026
महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी ने रामायण जैसे महान ग्रंथ की रचना कर प्रभु श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और मानवीय मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाया। उनकी शिक्षाएँ सदैव सत्य, धर्म, करुणा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेंगी।
महर्षि वाल्मीकि जी के विचार हम सभी के जीवन को सद्ज्ञान, सद्भाव और नैतिक मूल्यों से आलोकित करें। महर्षि वाल्मीकि जी को कोटि-कोटि नमन।