Aam Aadmi Party, Aligarh- Official

  • Home
  • Aam Aadmi Party, Aligarh- Official

Aam Aadmi Party, Aligarh- Official News Bulletin page of AAP, Aligarh

आम आदमी पार्टी, उत्तर प्रदेश यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना जी के नेतृत्व में आज प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में यूथ वि...
30/05/2026

आम आदमी पार्टी, उत्तर प्रदेश यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना जी के नेतृत्व में आज प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में यूथ विंग की "संगठन नव-निर्माण" बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इस अवसर पर अलीगढ़ जिले के वासिफ इसरार जी को आम आदमी पार्टी यूथ विंग, उत्तर प्रदेश का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव एवं कार्यक्षमता से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
आम आदमी पार्टी, उत्तर प्रदेश यूथ विंग प्रदेश के युवाओं को जोड़ते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

30/05/2026
NEET परीक्षार्थियों के हित में आम आदमी पार्टी छात्र विंग ASAP, अलीगढ़ द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंपा ग...
26/05/2026

NEET परीक्षार्थियों के हित में आम आदमी पार्टी छात्र विंग ASAP, अलीगढ़ द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि NEET पुनर्परीक्षा देने वाले सभी छात्रों के लिए UPSRTC बस यात्रा निःशुल्क की जाए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर एवं दूरदराज क्षेत्रों के छात्र बिना किसी अतिरिक्त आर्थिक बोझ और मानसिक तनाव के अपने परीक्षा केंद्र तक आसानी से पहुंच सकें।
ASAP, अलीगढ़ ने कहा कि छात्रों का भविष्य सर्वोपरि है और सरकार को विद्यार्थियों की सुविधाओं एवं हितों को ध्यान में रखते हुए इस मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।

Address


Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aam Aadmi Party, Aligarh- Official posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Aam Aadmi Party, Aligarh- Official:

  • Want your organization to be the top-listed Government Service?

Share