HajriBai Kharat

HajriBai Kharat जिला पंचायत अध्यक्ष जिला अलीराजपुर

मध्यप्रदेश सरकार की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं अलीराजपुर प्रभारी मंत्री बहन श्रीमती संपतिया उइके जी को जन्मदिवस ...
04/09/2026

मध्यप्रदेश सरकार की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं अलीराजपुर प्रभारी मंत्री बहन श्रीमती संपतिया उइके जी को जन्मदिवस की ढेरों बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदा स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और समाज व प्रदेश की सेवा में निरंतर अग्रसर रहें।
आपका जीवन सदैव खुशियों, सफलता और सम्मान से परिपूर्ण हो।
Sampatiya Uikey जी

आज सोंडवा में जनजाति विकास मंच द्वारा आयोजित जनजाति विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त ह...
25/08/2026

आज सोंडवा में जनजाति विकास मंच द्वारा आयोजित जनजाति विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा, डॉ. भीमराव अंबेडकर, भारत माता एवं अमर शहीद छितू किराड़ के चित्रों पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं सामूहिक वंदे मातरम् गान के साथ हुआ।

कार्यक्रम में विकासखंड के सभी 18 विद्यालयों के कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले होनहार विद्यार्थियों तथा शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। निश्चित रूप से इन प्रतिभाओं की सफलता पूरे जनजातीय समाज के लिए गर्व का विषय है।

इस अवसर पर SDM श्रीमती सविता चौहान जी , तहसीलदार श्री हीरालाल जी एसके एवं पेसा एक्ट जिला समन्वयक श्री प्रवीण कुमार चौहान जी सहित मंच के पदाधिकारी, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

#जनजाति_विकास_मंच #विद्यार्थी #शिक्षा #जनजाति_समाज #युवा_शक्ति

24/08/2026

“दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आज़ाद ही रहे हैं, आज़ाद ही रहेंगे।”

आज ग्राम सिरखड़ी में विद्युत डी.पी. का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आदरणीय कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह जी चौहान सहित जिला प...
20/08/2026

आज ग्राम सिरखड़ी में विद्युत डी.पी. का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आदरणीय कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह जी चौहान सहित जिला पंचायत सदस्य रायसिंह दादा, भाजपा जिला महामंत्री रिंकेश जी तवर, मंडल अध्यक्ष गोविंद जी अवासिया, वरिष्ठ नेता नरेंद्र जी मोरी, जनपद प्रतिनिधिगण, जनपद सदस्यगण, सरपंचगण, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

आज अट्ठा में  ₹2 करोड़ 11 लाख की लागत से निर्मित विद्युत ग्रिड का शुभारंभ कार्यक्रम में माननीय कैबिनेट मंत्री  नागरसिंह ...
20/08/2026

आज अट्ठा में ₹2 करोड़ 11 लाख की लागत से निर्मित विद्युत ग्रिड का शुभारंभ कार्यक्रम में माननीय कैबिनेट मंत्री नागरसिंह जी चौहान के साथ किया ।
यह विद्युत ग्रिड क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेगा तथा किसान भाइयों, ग्रामीण परिवारों एवं आमजन को बेहतर एवं सुचारू विद्युत सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रायसिंह दादा, भाजपा जिला महामंत्री रिंकेश जी तवर, मंडल अध्यक्ष गोविंद जी अवासिया, वरिष्ठ नेता नरेंद्र जी मोरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उसान जी गरासिया, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष विक्रमसिंह जी भयडिया, जनपद सदस्यगण, सरपंचगण, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
समस्त अट्ठा क्षेत्रवासियों को इस महत्वपूर्ण विकास कार्य की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
#अट्ठा #विद्युतग्रिड #आलीराजपुर

Address

Alirajpur
457888

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when HajriBai Kharat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share