19/08/2026
· पुलिस आयुक्त प्रयागराज के निर्देशन में आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु कमिश्नरेट प्रयागराज में जनसुनवाई की प्रभावी व्यवस्था ।
· आमजन की अधिकारियों तक सहज, सुलभ एवं सीधी पहुँच - तीनों जोन (नगर, गंगानगर, यमुनानगर) में सम्बन्धित जोनल पुलिस उपायुक्त (DCP) एवं पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जनसुनवाई ।
· कमिश्नरेट प्रयागराज के तीनो जोन क्षेत्र (नगर, गंगानगर, यमुनानगर)के पुलिस उपायुक्तों के कार्यालयों की स्थापना उनके जोन क्षेत्र में ही की गयी है, जहां प्रतिदिन समस्त जोनल पुलिस उपायुक्तों द्वारा अपने-अपने कार्यालय में उपलब्ध रहकर जनसुनवाई कर रहे हैं ।
पीड़ित व्यक्ति /शिकायतकर्ता अपनी समस्याओं व शिकायतो के बारे में सीधे अपने क्षेत्र से संबधित पुलिस उपायुक्त को बता सकेंगे जिससे शिकायतो का त्वरित एवं अपेक्षित निस्तारण हो सके ।
· पुलिस कार्यालय में भी, क्रमवार पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, पुलिस उपायुक्त यातायात एवं पुलिस उपायुक्त अपराध द्वारा जनसुनवाई कक्ष में उपलब्ध रहकर प्रत्येक दिन जनसुनवाई की जा रही है ।
· पुलिस आयुक्त प्रयागराज, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था व अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय द्वारा भी प्रतिदिन अपने-अपने कार्यालय में जनसुनवाई करते हुये, जनशिकायतों का विधिक निस्तारण किया जा रहा है ।