जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, प्रयागराज उत्तर प्रदेश

  • Home
  • India
  • Allahabad
  • जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, प्रयागराज उत्तर प्रदेश

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, प्रयागराज उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश सरकार के युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के अधीन जिला कार्यालय

युवा कल्याण विभाग ग्रामीण युवको के शारीरिक, मानसिक और नैतिक चरित्र के विकास हेतु खेल कूद के आयोजन से एवं सांस्क्रतिक कार्यक्रमों के आयोजन के माध्यम से विकास हेतु कार्यरत है।

आज दिनांक 12 सितंबर 2026 को संयुक्त निदेशक युवा कल्याण महोदय द्वारा निर्माणाधीन ग्रामीण स्टेडियम थानापुर विकास खण्ड सहसो...
12/09/2026

आज दिनांक 12 सितंबर 2026 को संयुक्त निदेशक युवा कल्याण महोदय द्वारा निर्माणाधीन ग्रामीण स्टेडियम थानापुर विकास खण्ड सहसों का निरीक्षण किया गया और कार्यदायी संस्था को सर द्वारा स्टेडियम का कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

माननीय मुख्यमंत्री का प्रांतीय रक्षक दल जवानों के साथ वर्चुअल सम्मेलन का आयोजन जनपद गोरखपुर से किया गया जिसका सीधा प्रसा...
18/08/2026

माननीय मुख्यमंत्री का प्रांतीय रक्षक दल जवानों के साथ वर्चुअल सम्मेलन का आयोजन जनपद गोरखपुर से किया गया जिसका सीधा प्रसारण लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से युवा कल्याण विभाग प्रयागराज द्वारा सरस सभागार में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ-साथ प्रांतीय रक्षक दल के जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जनपद के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय सदस्य विधान परिषद श्री सुरेंद्र चौधरी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

राष्ट्रीय खेल दिवस (29.08.2026) के अवसर पर ग्रामीण स्टेडियम हंडिया में युवा कल्याण विभाग द्वारा कबड्डी टूर्नामेंट का आयो...
07/08/2026

राष्ट्रीय खेल दिवस (29.08.2026) के अवसर पर ग्रामीण स्टेडियम हंडिया में युवा कल्याण विभाग द्वारा कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा इस कबड्डी टूर्नामेंट में जनपद के किसी भी क्षेत्र के पुरुष एवं महिला कबड्डी टीमें अपना पंजीकरण दिए गए नंबर पर अवश्य करवा लें तथा इसके संबंध में किसी भी सूचना के लिए क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्री अजय पटेल जी से संपर्क कर सकते हैं।

आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद प्रयागराज में युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्रामीण स्टेडियम धनुआ, चाका एवं ग्रामी...
21/06/2026

आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद प्रयागराज में युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्रामीण स्टेडियम धनुआ, चाका एवं ग्रामीण स्टेडियम हंडिया में योग तथा कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें खिलाडियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मैच समाप्ति के उपरांत विजेता खिलाड़ियों एवं प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।


आज जनपद प्रयागराज में युवा कल्याण विभाग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंगल दलों, पीआरडी जवानों,  विभ...
05/06/2026

आज जनपद प्रयागराज में युवा कल्याण विभाग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंगल दलों, पीआरडी जवानों, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों के माध्यम से वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

*तारीख 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक 8 स्टेप में अपने मोबाइल से आसानी से स्व गणना करें।**8 स्टेप में घर बैठे फॉर्म भरें:*1....
12/05/2026

*तारीख 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक 8 स्टेप में अपने मोबाइल से आसानी से स्व गणना करें।*

*8 स्टेप में घर बैठे फॉर्म भरें:*

1. *वेबसाइट खोलें*: ब्राउज़र में https://se.census.gov.in जाएं। State में 'उत्तर प्रदेश' चुनें और Captcha भरें।

2. *मोबाइल से रजिस्ट्रेशन*: परिवार के मुखिया का नाम, मोबाइल नंबर डालें। OTP से Verify करें।

3. *भाषा चुनें*: हिंदी, English या 16 अन्य भाषाओं में से चुन सकते हैं।

4. *Address Details भरें*: राज्य, जिला, गांव/शहर, मकान नंबर डालें।न मैप पर घर को लाल मार्क से टैग करें।

5. *घर और परिवार की जानकारी*: 33 सवाल पूछे जाएंगे। जैसे घर पक्का/कच्चा, बिजली, पानी, शौचालय, परिवार के सदस्य, TV, मोबाइल, इंटरनेट आदि।

6. *Form Submit करें*: सारी जानकारी चेक करके Submit बटन दबाएं।

7. *SE ID प्राप्त करें*: Submit करने पर Self Enumeration ID (SE ID) मिलेगा। जैसे UP27-ABCDE1234। इसे संभाल कर रखें।

8. *Verification*: जब जनगणना अधिकारी घर आए तो बस उन्हें SE ID दिखा दें। दोबारा जानकारी नहीं देनी पड़ेगी।

*ध्यान दें*
*प्रगणक एवं जनगणना कर्मियों का सम्मान करें और सहयोग करें।*

Magh mela 2026 .
02/01/2026

Magh mela 2026 .

सोरांव विधानसभा में आयोजित विधायक खेल प्रतियोगिता।
18/11/2025

सोरांव विधानसभा में आयोजित विधायक खेल प्रतियोगिता।

Address

तृतीय तल, विकास भवन प्रयागराज ( उत्तर प्रदेश )/
Allahabad
211002

Opening Hours

Monday 10am - 6pm
Tuesday 10am - 6pm
Wednesday 10am - 6pm
Thursday 10am - 6pm
Friday 10am - 6pm
Saturday 10am - 6pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, प्रयागराज उत्तर प्रदेश posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, प्रयागराज उत्तर प्रदेश:

Shortcuts

Share