Mahesh Jeena

Mahesh Jeena विधायक, सल्ट विधानसभा (उत्तराखंड)

03/08/2026

अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक समाचार।

डभरा सौराल के तोक घोड़ीधार में स्वर्गीय घूर सिंह जी की छोटी बहू को बाघ द्वारा घर के समीप से उठा ले जाने की घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि ग्रामीणों की खोजबीन के बाद उनका मृत शरीर बरामद हुआ है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति।

वन विभाग एवं प्रशासन से आग्रह है कि प्रभावित क्षेत्र में तत्काल आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, बाघ की सतत निगरानी की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी एवं ठोस कदम उठाए जाएँ।

इस दुःख की घड़ी में हम सभी शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं।

नानाकोटा में बिजली के पोलों को सही करने एवं लॉपिंग-चॉपिंग का कार्य प्रगति पर हैं। इसके साथ ही डेरागांव में डीटीआर इंस्टॉ...
02/08/2026

नानाकोटा में बिजली के पोलों को सही करने एवं लॉपिंग-चॉपिंग का कार्य प्रगति पर हैं। इसके साथ ही डेरागांव में डीटीआर इंस्टॉल कर दिया गया हैं।

जन जन की सरकार, जन जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत मालीखेत, देघाट में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में सम्मिलित हुआ। इस दौर...
01/08/2026

जन जन की सरकार, जन जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत मालीखेत, देघाट में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में सम्मिलित हुआ। इस दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया।

इसके साथ ही जनसमस्याओं को सुना एवं मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, साथ में लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की।

इस दौरान शिविर में दर्जा राज्यमंत्री श्री महेश्वर मेहरा जी, ब्लॉक प्रमुख स्याल्दे श्री मथुरा दत्त जी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अल्मोड़ा श्री सुरेंद्र नेगी जी, मंडल अध्यक्ष श्री कुंदन लाल जी, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहें।

आप सभी सादर आमंत्रित हैं। 🙏🚩
01/08/2026

आप सभी सादर आमंत्रित हैं। 🙏🚩

जन जन की सरकार, जन जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत मानिला में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में सम्मिलित हुआ। इस दौरान विभिन...
31/07/2026

जन जन की सरकार, जन जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत मानिला में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में सम्मिलित हुआ। इस दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया।

इसके साथ ही जनसमस्याओं को सुना एवं मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, साथ में लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की।

इस दौरान शिविर में दर्जा राज्यमंत्री श्री महेश्वर मेहरा जी, जिलाधिकारी अल्मोड़ा श्री अंशुल सिंह जी, उपजिलाधिकारी सल्ट श्रीमती रिंकू बिष्ट जी, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहें।

मोटर मार्गों के निर्माण संबंधित मुआवजा हेतु विज्ञप्ति...
31/07/2026

मोटर मार्गों के निर्माण संबंधित मुआवजा हेतु विज्ञप्ति...

समाचार पत्रों के माध्यम से...
31/07/2026

समाचार पत्रों के माध्यम से...

विधायक कार्यालय में आज नैल क्षेत्र से आए परिवारजनों ने भेंट की। इस दौरान क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण विषयों को लेकर चर्चा व...
30/07/2026

विधायक कार्यालय में आज नैल क्षेत्र से आए परिवारजनों ने भेंट की। इस दौरान क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण विषयों को लेकर चर्चा वार्ता हुई।

राज्यसभा सांसद श्री महेन्द्र भट्ट जी को भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में 30 जुलाई 2022 से निरं...
30/07/2026

राज्यसभा सांसद श्री महेन्द्र भट्ट जी को भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में 30 जुलाई 2022 से निरंतर चार वर्ष के सफलतम कार्यकाल पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

Address

Almora
263676

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mahesh Jeena posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Mahesh Jeena:

Shortcuts

Share