02/07/2026
हाँ, मैं शायद राजनीति में नई हूँ, इसलिए हो सकता है कि मुझे राजनीति का 'र' सीखना अभी बाकी हो
राजनीति का अनुभव समय के साथ आ जाएगा
मुझे राजनीति का 'र' आता है या नहीं, इसका फैसला समय और मेरा काम करेगा। लेकिन कुछ लोगों को संस्कारों का 'स' और लोकतंत्र का 'ल' ज़रूर सीखना चाहिए
अभद्र भाषा और धमकियों से लोकतंत्र नहीं चलता। लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी विचारधारा चुनने और किसी भी पार्टी के साथ जुड़ने का अधिकार है। अगर कोई अपनी पार्टी में किसी को जोड़ना चाहता है, तो उसमें बुराई क्या है? यह हर व्यक्ति की अपनी समझ और अपना निर्णय है। और मैं इतना कहना चाहती हूँ कि विधायक जी, हम आपके साथ हैं और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ मजबूती से खड़े हैं।