राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अमरोहा

  • Home
  • India
  • Amroha
  • राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अमरोहा

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अमरोहा छात्र हित । शिक्षक हित । समाज हित

21/06/2026

TET लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को स्थायी राहत देने की मांग ...

18/06/2026
18/06/2026

आज के ज्ञापन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर आवाज़ बुलंद करने वाले सभी भाई/बहनों सभी संगठनो के पदाधिकारी गणों का बहुत बहुत आभार🙏🙏🙏🙏
और आंदोलन के आगामी चरण में सहयोग की प्रार्थना🙏

https://youtube.com/watch?v=YrTkrFEegos&si=bBc22hVIcisKsdek

https://www.sunshinenews.in/2026/06/राष्ट्रीय-शैक्षिक-महासंघ/

18/06/2026
🇮🇳 शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और भविष्य की रक्षा के लिए  जिला अमरोहा से बुलंद हुई आवाज़अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महा...
18/06/2026

🇮🇳 शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और भविष्य की रक्षा के लिए जिला अमरोहा से बुलंद हुई आवाज़

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, जनपद अमरोहा के नेतृत्व में आज माननीय प्रधानमंत्री जी के नाम एक महत्वपूर्ण ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय अमरोहा के माध्यम से प्रेषित किया गया। ज्ञापन में वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों तथा उत्तर प्रदेश में टीईटी लागू होने की तिथि 27 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के सेवा-अधिकारों, वरिष्ठता, पदोन्नति एवं अन्य वैधानिक लाभों के संरक्षण की मांग की गई।

शिक्षक समाज का स्पष्ट मानना है कि जिन शिक्षकों की नियुक्ति उस समय की प्रचलित नियमावली एवं निर्धारित पात्रताओं के आधार पर विधिवत हुई थी, उनके अधिकारों एवं सेवाओं को पूर्ण संरक्षण मिलना चाहिए। वर्षों से राष्ट्र निर्माण, संस्कार निर्माण और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले शिक्षकों को किसी भी प्रकार की असुरक्षा या अनिश्चितता का सामना न करना पड़े, इसके लिए सरकार से सकारात्मक हस्तक्षेप की अपेक्षा की गई है।

📚 शिक्षक सुरक्षित तो शिक्षा सुरक्षित
📚 शिक्षक सम्मानित तो राष्ट्र सशक्त
📚 न्यायपूर्ण समाधान ही शिक्षकों का अधिकार

हम आशा करते हैं कि भारत सरकार लाखों शिक्षकों की भावनाओं, सेवा-अनुभव और योगदान का सम्मान करते हुए आवश्यक विधायी एवं नीतिगत निर्णय लेकर उन्हें पूर्ण संरक्षण प्रदान करेगी।

"शिक्षक केवल कर्मचारी नहीं, राष्ट्र के भविष्य के निर्माता हैं।"

#शिक्षक_सम्मान_राष्ट्र_सम्मान





#राष्ट्रीय_शैक्षिक_महासंघ


#शिक्षक_हित




Vikas Banga
Ankur Chahal
Mohit Deol
Lokesh Chauhan
Amit Kumar Teja
Jogendra Pal Singh
Harjeet Singh Diwakar Harkesh Singh

Address

Amroha
244222

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अमरोहा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share