14/10/2022
Aap Ashkar Ali Sanjay Singh *पानी नहीं मिलने पर टेल पर किसानों का धरना आम आदमी पार्टी अनूपगढ़ ने किया किसानो का समर्थन*
A.D. माइनर के 33,34,35 टेल के किसानों ने आरोप लगाया है कि नई नहर बनने के बाद हमारी 3 बारियां पिट गई है हमारे खेतों तक पानी नहीं पहुंच पाता sc रामसिंह से भी कोई संतुष्ट ज़वाब नहीं मिला ना ही जिम्मेदार अधिकारी कोई ज़वाब देते हैं अगर यही हाल रहा तो 400/500 परिवारों को नुकसान पंहुचेगा
पूर्व बीकानेर संभाग अध्यक्ष आम आदमी पार्टी भाई अश्कर अली चुम्मड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि टेल पर किसानों ने धरना लगाया है और किसानो की हर एक मांग जायज है अगर बात नहीं मानी गयी तो जल्दी ही अनूपगढ़ सिंचाई विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा
युवा नेता भाई राहुल सिंह ने कहा कि विधायक अपने कुछ चाहतों के लिए 500 परिवारों की बलि चढ़ाना चाहती है लेकिन आम आदमी पार्टी इसका पुरजोर विरोध करेगी
युवा नेता भाई गुरेंद्र सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी कोई भी किसानों की बात नहीं सुन रहे सब जगह से हताश होकर ही धरना लगाया है
आजाद युवा संघठन प्रधान रवि चुम्मड़ ने अधिकारियों के इस रवैये की घोर निंदा की और कहा कि हम हमेशा किसानो के हित में खड़े है
उप प्रधान भाई अमन फौजी ने कहा कि अगर किसानो की मांगे नहीं मानी तो जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा
किसान काला सिंह, गुरुदास सिंह इत्यादि किसानो ने कहा कि विधायक से अधिकारियों तक सबको अवगत कराया लेकिन किसी ने भी सुनवाई नहीं की
इस दोरान किसान राजप्रीत गिल, अमन, हरजिंदर सिंह, सुनील कुमार, बिट्टू, ईजेस कुमार, गुरविंदर सिंह,बौहड़ सिंह, देसराज इत्यादि किसान मौजूद रहे