06/08/2020
*रामजन्मभूमि पर भूमिपूजन के शुभअवसर पर शिवसैनिकों ने मनाया उत्सव - हुई आतिशबाजी - बाँटी गयी मिठाइयां :-*
शिवसेना आरा नगर इकाई द्वारा श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के भूमिपूजन के शुभ अवसर पर शिवसेना जिला कार्यालय आनंद नगर में शिवसैनिकों द्वारा सोशल डिस्टनसिंग के नियमों को पालन करते हुए उत्सव मनाया गया ; इस उत्सव में बड़ी सी रंगोली एवं दीपोउत्सव के साथ मिठाइयां बाँटी गयी , शिवसेना के संग़ठन सचिव विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि "ये रामराज्य का नया युग की शुरुवात हो चुकी है 500 साल से भी लंबे संघर्ष का परिणाम आज देखने को मिल रहा है इस भूमिपूजन से माननीय बाला साहेब ठाकरे जी का सपना साकार हुआ , बस प्रभु श्रीराम जल्द इस महामारी को खत्म कर दे एवं नय रामराज की युग की शुरुआत हो"
इस मौके पर शम्भू सिंह , विक्की आजाद , सिद्धार्थ , धिराज आदि मौजूद थे ।।