मैं बोल रहा हूँ

मैं बोल रहा हूँ Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from मैं बोल रहा हूँ, Ara.
(2)

मैं बोल रहा हूँ — **आमजन की आवाज़**, आप सबकी आवाज़। सही खबर, सही सोच और जनहित से जुड़े मुद्दों को पूरी ईमानदारी के साथ आप तक पहुँचाने के लिए हम लगातार प्रयासरत हैं।
इस मुहिम में हमारे साथ जुड़िए।
हमें Facebook, YouTube और Instagram पर फ़ॉलो करें।

प्रतिरोध का नया स्वर, लोकतंत्र की नई उम्मीद’ विषय पर पटना में परिचर्चा आयोजितGen Z आंदोलन शिक्षा सुधार और लोकतंत्र की लड...
08/08/2026

प्रतिरोध का नया स्वर, लोकतंत्र की नई उम्मीद’ विषय पर पटना में परिचर्चा आयोजित

Gen Z आंदोलन शिक्षा सुधार और लोकतंत्र की लड़ाई को आगे बढ़ाएगा : छात्र

पटना। ऑल इंडिया पीपुल्स फोरम (AIPF) के बैनर तले पटना के आईएमए हॉल में *‘प्रतिरोध का नया स्वर, लोकतंत्र की नई उम्मीद’* विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। परिचर्चा में Gen Z आंदोलन के नेताओं एवं आंदोलन में शामिल कई छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और आंदोलन के दौरान हुए पुलिसिया दमन, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली तथा लोकतांत्रिक अधिकारों के सवाल पर अपनी बात रखी।

कार्यक्रम को आइसा राज्य अध्यक्ष धनंजय, विधायक डॉ. संदीप सौरभ, छात्रा दिशा कुमारी, खुशबू कुमारी, भव्या कुमारी, आइसा उपाध्यक्ष सबा आफरीन, कालिदास, नीतीश कुमार एवं अधिवक्ता इमरान ऐपवा राज्य सचिव अनीता सिन्हा ने संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन आइसा नेत्री सबा आफरीन ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन पुनीत पाठक ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए *सबा आफरीन* ने कहा कि इस आंदोलन ने सरकार की बांटने की नीति का पर्दाफाश किया है। छात्रों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर संघर्ष किया। यह आंदोलन केवल तत्कालीन मांगों तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यापक **शिक्षा सुधार का आंदोलन** है और आने वाले दिनों में इसे और व्यापक बनाया जाएगा। सरकार ने आंदोलन को दबाने के लिए दमन का सहारा लिया, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी और अंततः सरकार को झुकना पड़ा। यह Gen Z छात्रों की एक बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि आंदोलन को सांप्रदायिक आधार पर बांटने की सरकार की कोशिश भी पूरी तरह विफल रही।

*पटना विमेंस कॉलेज की काउंसिलर एवं Gen Z आंदोलन में शामिल खुशबू कुमारी* ने कहा कि कलम और शिक्षा की बात करने वाले छात्रों को आतंकवादी कहा जाता है। जो छात्र सरकार को कल तक आतंकवादी नजर आ रहे थे, आंदोलन के दबाव के बाद अगले ही दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वही छात्र ‘फ्रेंड्स’ नजर आने लगे। उन्होंने कहा कि छात्र सरकार के दमन से डरे नहीं, बल्कि उसका मुकाबला किया।

*पटना विमेंस कॉलेज की छात्रा दिशा कुमारी* ने कहा कि आज सरकार के सामने देश का युवा खड़ा है। शिक्षा व्यवस्था में सुधार की लड़ाई आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि छात्रों को गुंडा और आतंकवादी कहने के लिए सरकार को माफी मांगनी चाहिए।

*Gen Z आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल भव्या कुमारी* ने कहा कि आंदोलन में सोशल मीडिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्कूली बच्चों ने भी आंदोलन में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा में सुधार के लिए भी छात्र अपनी आवाज बुलंद करेंगे। सरकारी स्कूलों को लगातार कमजोर कर निजी स्कूलों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसका विरोध किया जाएगा।

*जहानाबाद से आए नीतीश कुमार एवं छपरा से आए कालिदास* ने भी आंदोलन के दौरान के अपने अनुभव साझा किए और पुलिसिया दमन के बारे में बताया।

कालिदास ने कहा कि जेल से रिहा होने के बाद भी पुलिस उनका मोबाइल वापस नहीं कर रही है और अलग-अलग माध्यमों से उन्हें प्रताड़ित करने का प्रयास किया जा रहा है। नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में पुलिसिया फायरिंग की शुरुआत जहानाबाद से ही हुई थी।

*पुलिस भर्ती, BPSC सहित कई अन्य बहालियों में चल रही धांधली ,इनके खिलाफ होगा आंदोलन– संदीप सौरभ*

*विधायक डॉ. संदीप सौरभ* ने कहा कि युवाओं ने बदलाव की जो शुरुआत की है, वह काबिल-ए-तारीफ है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से शुरू हुआ यह बदलाव सत्ता परिवर्तन के बाद ही रुकेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में पुलिस भर्ती, BPSC सहित कई अन्य बहालियों में धांधली के सवाल हैं और इनके खिलाफ बिहार के युवा और छात्र आगे चलकर संघर्ष को तेज करेंगे। सरकार संगठित तरीके से शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने की दिशा में काम कर रही है।

*आइसा राज्य अध्यक्ष धनंजय* ने कहा कि आज उच्च शिक्षा और स्कूली शिक्षा, दोनों बदहाल हैं। आइसा शिक्षा व्यवस्था के सवाल पर संघर्ष को तेज करेगा और व्यापक अभियान चलाएगा। उन्होंने घोषणा की कि आने वाले दिनों में बिहार भर में *‘छात्र संसद’* आयोजित की जाएगी, जिसके माध्यम से छात्रों की समस्याओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े सवालों को व्यापक स्तर पर उठाया जाएगा।

परिचर्चा में वक्ताओं ने कहा कि Gen Z आंदोलन ने युवाओं के बीच नई राजनीतिक चेतना और लोकतांत्रिक उम्मीद पैदा की है। शिक्षा, रोजगार, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और लोकतांत्रिक अधिकारों के सवाल पर यह संघर्ष आने वाले दिनों में और व्यापक रूप लेगा।

08/08/2026
08/08/2026
08/08/2026

झारखंड में AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूदा जेन-ज़ी आंदोलन की प्रमुख नेत्री कॉ. नेहा बोरा पर भाजपा- संघ के लोगों द्वारा स्याही फेंकने की घटना लोकतांत्रिक विरोध की आवाज़ को कुचलने की सुनियोजित कोशिश है। यह शर्मनाक कृत्य है!

भाजपा–आरएसएस से जुड़े तत्वों द्वारा पहले नफ़रत का माहौल बनाया गया और अब खुलेआम हमला कराया जा रहा है।

सत्ता को समझना होगा कि छात्रों-युवाओं के सवालों का जवाब देने के बजाय छात्रों पर हमला करना कायरता है। लोकतंत्र में सवालों का जवाब हिंसा से नहीं, जवाबदेही से दिया जाता है। छात्रों की आवाज़ पर हमला बंद करो।

लोकतंत्र में स्याही नहीं, जवाब चाहिए!

01/08/2026

I got over 500 reactions on one of my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉

Address

Ara

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when मैं बोल रहा हूँ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to मैं बोल रहा हूँ:

Shortcuts

Share