05/08/2026
अररिया प्रखंड अंतर्गत गैयारी पंचायत के पंचायती राज व्यवस्था के प्रथम मुखिया रहे आदरणीय चमन लाल जी के निधन की खबर सुनकर मन अत्यंत व्यथित है।
मुखिया जी एक ईमानदार, सरल, शांत स्वभाव, मिलनसार और लोकप्रिय व्यक्तित्व के धनी थे। वे हमेशा पंचायत के विकास और जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते थे। पंचायत की उन्नति और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य किया।
मुझे भी पहली बार अध्यक्ष बनने का अवसर मिला था। उस दौरान उनका स्नेह, मार्गदर्शन और जनसेवा के प्रति समर्पण को करीब से देखने का सौभाग्य मिला। उनका सादा जीवन, नेक सोच और समाज के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।