नंदवंशी चेतना मंच, पश्चिम बंगाल

  • Home
  • नंदवंशी चेतना मंच, पश्चिम बंगाल

नंदवंशी चेतना मंच, पश्चिम बंगाल , नंदवंशी चेतना मंच, पश्चिम बंगाल
नंदवंशी (नाई) समाज को संगठित करने, अधिकारों की आवाज़ उठाने, शिक्षा,

नंदवंशी चेतनामंच — संदेशनंदवंशी चेतनामंच के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि नंदवंशी (नाई) समाज की बेटी, उत्तराख...
25/05/2026

नंदवंशी चेतनामंच — संदेश

नंदवंशी चेतनामंच के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि नंदवंशी (नाई) समाज की बेटी, उत्तराखंड निवासी तिला सेन ने विश्व की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह कर इतिहास रच दिया है।

इस अद्भुत उपलब्धि पर नंदवंशी चेतनामंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आनंद कुमार नंदवंशी, राष्ट्रीय संगठन प्रभारी श्री राजू कुमार ठाकुर सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश टीम ने बेटी तिला सेन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संगठन प्रभारी ने कहा कि यह हमारे समाज के लिए गर्व का क्षण है। पहली बार नंदवंशी नाई समाज की बेटी ने एवरेस्ट पर चढ़कर न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे समाज और देश का नाम रोशन किया है।

तिला सेन जैसी साहसी, जांबाज़ और दृढ़ निश्चयी बेटियाँ आज के युवा समाज के लिए प्रेरणा हैं। उनकी यह सफलता यह संदेश देती है कि मेहनत, साहस और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

नंदवंशी चेतनामंच उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है और आशा करता है कि वे आगे भी ऐसे ही नई ऊँचाइयाँ हासिल करती रहेंगी।

जय महापद्मनंद!
जय भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर!
अमर रहें!

*नंदवंशी चेतना मंच*

Address


713 3XX

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when नंदवंशी चेतना मंच, पश्चिम बंगाल posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

  • Want your organization to be the top-listed Government Service?

Share