21/07/2026
प्रेस नोट_
20/07/26
*NTA रद्द करने, सोनम वांगचुक सहित अनशन कर रहे अन्य लोगों से सरकार के द्वारा शीघ्र बातचीत शुरू करने,केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के स्तीफे की मांग सहित संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकरियों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में ने सौंपा ज्ञापन।*
मौके पर छात्र संगठन AIDSO के जिला सचिव विश्वीर भंडारी ने बताया कि पिछले एक महीने से अधिक समय से, देश के छात्र, युवा, अभिभावक और आम लोग पेपर लीक और एनटीए (NTA) में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ दिल्ली और देश के कई अन्य हिस्सों में लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हम सभी सरकार से जवाबदेही, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और एनटीए को तुरंत भंग करने की मांग कर रहे हैं। उपरोक्त मांगों को लेकर सोनम वांगचुक और कई अन्य छात्रों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल इस देश के छात्रों, अभिभावकों और सभी शिक्षा-प्रेमी लोगों के बीच बढ़ते आक्रोश की अभिव्यक्ति है।
पिछले 23 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक और अन्य छात्रों का गिरता स्वास्थ्य देश के सभी विवेकशील नागरिकों के लिए चिंता का विषय बन गया है। प्रदर्शनकारियों की जायज मांगों पर ध्यान देने और उनसे बातचीत शुरू करने के बजाय, सरकार ने वांगचुक को विरोध स्थल से जबरन हटाने का सहारा लिया है। यह कृत्य न केवल अलोकतांत्रिक है बल्कि अपने नागरिकों के प्रति सरकार के निरंकुश और अमानवीय रवैये को भी दर्शाता है।
आज 20 जुलाई को शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर संसद मार्च के दौरान पुलिस द्वारा निर्मम ढंग से लाठी चार्ज किया गया यह निंदनीय और गैर लोकतांत्रिक है, पूरे देश भर में विभिन्न स्थानों पर छात्र नौजवान इसका विरोध कर रहे हैं, हम छात्र संगठन AIDSO इसकी कड़ी निंदा करते है।
ज्ञापन में बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया और निम्न मांगे की गई _
1. एन टी ए ( NTA) को रद्द किया जाए,
2.केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का स्तीफा सुनिश्चित किया जाए,
3. सोनम वांगचुक सहित अन्य अनशन कर रहे लोगों से सरकार शीघ्र बातचीत कर हल निकाले,
4. प्रदर्शनकारियों पर पुलिस हस्तक्षेप पर रोक लगाई जाए,
5. पेपर लीक पर रोक लगाई जाए,
6. सभी बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाए।
द्वारा
विश्वीर भंडारी (जिला सचिव )
जिला परिषद ए.आई.डी.एस.ओ. #अशोकनगर ( म. प्र.)
9893297131