RFO Karan Ahirwar

RFO Karan Ahirwar राज्य वन सेवा |
ICivil servant |
Forest Range Officer (राजपत्रित )[MPPSC 2020]
|Former Police Sub Inspector (UP)|
|Former Assistant Auditor (MP)|

महान समाज सुधारक, शिक्षाविद और समानता के अग्रदूत ज्योतिबा फुले जी की जयंती हर वर्ष 11 अप्रैल को मनाई जाती है। महात्मा ज्...
11/04/2026

महान समाज सुधारक, शिक्षाविद और समानता के अग्रदूत ज्योतिबा फुले जी की जयंती हर वर्ष 11 अप्रैल को मनाई जाती है। महात्मा ज्योतिबा फुले जी ने सत्यशोधक समाज की स्थापना कर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संगठित आंदोलन चलाया। उनके विचार आज भी समाज को समानता, न्याय और भाईचारे का संदेश देते हैं।
उन्होंने कहा था कि शिक्षा ही वह हथियार है, जिससे समाज में समानता और जागरूकता लाई जा सकती है।”
#महात्मा #ज्योतिबा #फुले #शत् #शत् #नमन 🙏🏻

यूं ही नहीं मिलती मंजिल दिल में एक जुनून सा जगाना पड़ता है जब पूछा चिड़िया से कैसे बनाया आशियाना तो बोली भरनी पड़ती है उ...
30/03/2026

यूं ही नहीं मिलती मंजिल
दिल में एक जुनून सा जगाना पड़ता है
जब पूछा चिड़िया से कैसे बनाया आशियाना
तो बोली भरनी पड़ती है उड़ान और तिनका तिनका उठाना पड़ता है।
#मेहनत #लग्न #विश्वास #यही #3 #मूलमंत्र RFO Karan Ahirwar

रुकना राही का काम नही चलो ! अभी विश्राम नहींमंजिल अब खड़ी पुकार रही, बढ़ते जाओ, वह दूर सहीजीवन है पग पग चलने में ,गिरने ...
27/03/2026

रुकना राही का काम नही
चलो ! अभी विश्राम नहीं
मंजिल अब खड़ी पुकार रही, बढ़ते जाओ, वह दूर सही
जीवन है पग पग चलने में ,गिरने में और संभलने में
जो भाग गया रणभूमि से ,अर्जुन फिर उसका नाम नहीं
चलो ! अभी विश्राम नहीं
घर से आए तुम दूर निकल ,लेकर पैरों में गति प्रबल
हारा जो राहों से लड़कर,मरकर वह राही रहा अमर
तुम हार मान क्यों बैठ गए ,यह तो जीवन की शाम नहीं

चलो ! अभी विश्राम नहीं....
RFO Karan Ahirwar Karan Ahirwar

आदिवासी जीवन प्रकृति के साथ सामंजस्य, सादगी, परंपराओं और सामूहिकता का अद्भुत उदाहरण है। उनकी लोककला, नृत्य, संगीत, रीति-...
24/03/2026

आदिवासी जीवन प्रकृति के साथ सामंजस्य, सादगी, परंपराओं और सामूहिकता का अद्भुत उदाहरण है। उनकी लोककला, नृत्य, संगीत, रीति-रिवाज और जीवनशैली हमें सिखाती है कि कैसे प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर जिया जाता है।
#आदिवासी #प्रकृति #ट्राइबल #संस्कृति #मध्यप्रदेश #अमूल्य #धरोहर RFO Karan Ahirwar

20/03/2026

खुशहाली केवल एक भावना नहीं, बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है।
यह हमारे विचारों, व्यवहार और दूसरों के प्रति हमारे नजरिए में झलकती है।
World Happiness Report के अनुसार भारत की 2026 में रैंकिंग 116 है।भारत अभी भी दुनिया के मध्यम से नीचे वाले देशों में आता है खुशहाली के मामले में।
आइए इस खास दिन पर संकल्प लें— छोटी-छोटी बातों में खुशी ढूंढेंगे
दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश करेंगे और अपने जीवन को सकारात्मकता से भरेंगे
याद रखें, सच्ची खुशहाली वही है जो बांटने से और बढ़ती है ❤️

अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य शासकीय योजनाओं की गांवों में स्थिति एवं उनकी समीक्षा कर विस्तृत रिपोर्ट सीनियर IAS श्री र...
19/03/2026

अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य शासकीय योजनाओं की गांवों में स्थिति एवं उनकी समीक्षा कर विस्तृत रिपोर्ट सीनियर IAS श्री राजेश जैन, एवं श्री शशि भूषण ( वरिष्ठ IAS) , RCVP डायरेक्टर श्री मुजीबुर्रहमान खान जी को दी।

4 दिवसीय ग्राम भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत सिंघाना, जिला धार का भ्रमण किया गया। इस दौरान ग्राम में संचालित विभिन्न शासकी...
13/03/2026

4 दिवसीय ग्राम भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत सिंघाना, जिला धार का भ्रमण किया गया। इस दौरान ग्राम में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति एवं उनकी सफलता की समीक्षा की गई।
भ्रमण के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया गया, जहाँ बच्चों को प्रदान की जा रही पोषण एवं शिक्षा संबंधी सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के बच्चों से मुलाकात करने का अवसर मिला। इस अवसर पर बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उन्हें स्कूल बैग एवं अन्य लेखन सामग्री प्रदान की गई।
इस भ्रमण के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री विक्रम सरयाम, डिप्टी कलेक्टर श्री नरेंद्र सिंह मेवाड़ा, सहायक वन संरक्षक श्री ललित पाटीदार एवं मेरे द्वारा ग्राम का भ्रमण कर विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन का अवलोकन किया गया तथा ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त की गई।
#शिक्षा #मेहनत #जागरुकता #परिवार #गरीबी

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने वन विभाग एवं जेल विभाग में कुल 1679 पदों पर भर्ती निकाली है, जिनमें –728 वनरक्षक...
01/03/2026

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने वन विभाग एवं जेल विभाग में कुल 1679 पदों पर भर्ती निकाली है, जिनमें –
728 वनरक्षक
169 क्षेत्र रक्षक
757 जेल प्रहरी
25 सहायक जेल अधीक्षक शामिल हैं।
ऑनलाइन आवेदन: 28 फरवरी 2026 से 14 मार्च 2026 तक
परीक्षा तिथि: 7 अप्रैल 2026
योग्यता: 12वीं (10+2) उत्तीर्ण
चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।
नोट: वन रक्षक पद हेतु अनुसूचित जाति वर्ग के लिए इस बार कोई पद आरक्षित नहीं किया गया है।
अधिक जानकारी के लिए ESB साइट से rulebook डाउनलोड करें।

अक्सर हम अपने आसपास लोगों को यह कहते हुए सुनते हैं कि “मेरी तो शादी हो गई थी, इसलिए आगे पढ़ाई नहीं कर पाए… जिम्मेदारियाँ...
28/02/2026

अक्सर हम अपने आसपास लोगों को यह कहते हुए सुनते हैं कि “मेरी तो शादी हो गई थी, इसलिए आगे पढ़ाई नहीं कर पाए… जिम्मेदारियाँ बहुत आ गई थीं।”
लेकिन सच यह है कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी परिस्थिति रास्ता नहीं रोक सकती।
आप देख सकते हैं कि ये दोनों महिलाएँ, जिनकी शादी लगभग दो वर्ष पहले हो चुकी थी, उन्होंने भी पारिवारिक जिम्मेदारियाँ निभाईं। परंतु उन्होंने अपने सपनों को नहीं छोड़ा। अपने सास-ससुर और पति के सहयोग से उन्होंने अपनी पढ़ाई और मेहनत को लगातार जारी रखा।घर की जिम्मेदारियाँ भी संभालीं और अपने लक्ष्य की ओर भी बढ़ती रहीं।परिणामस्वरूप आज वे सफलता की ऊँचाइयों पर खड़ी हैं।
यह सिद्ध करता है कि शादी सपनों का अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत हो सकती है। सही सोच और परिवार का साथ हो तो हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
इनकी सफलता हर उस महिला के लिए प्रेरणा है जो परिस्थितियों को अपनी कमजोरी समझ बैठती है।
आप दोनों को बहुत बहुत बधाई (भाभी जी श्रीमति रिंकी अहिरवार पति श्री रामगोपाल अहिरवार एवं श्रीमति सोमवती चढार पति श्री रहेंद्र चढ़ार)💐💐
#मेहनत #शिक्षा #प्राथमिक #शिक्षक #फैमिली RFO Karan Ahirwar

Address

Ashoknagar

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RFO Karan Ahirwar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share