01/07/2026
जय श्री राम, टीवी चैनलों में दिखाया जाने वाला #रामराज्यकोष का पेटी, जो कि अयोध्यापुरी के श्याम साधनालय योग केंद्र पर दिखाया जा रहा है, उसका सम्बन्ध रामराज्य कोष ट्रस्ट से है जो कि २०१७ से अयोध्या में ही पंजीकृत है, जिसका वार्षिक पूजन अक्षय तृतीया में प्रत्येक वर्ष किया जाता है, इसका अपना अलग बैंक खाता है, बक्से पर दिया गया QR कोड पुराना है और निष्क्रिय है, रामराज्य कोष में किसी प्रकार का दान नहीं प्राप्त किया जाता है, पुरे देश में रामराज्य सभा के आयोजन के समय पर रामराज्य कोष का पूजन होता है, पूजन में प्राप्त राशी का कुछ हिस्सा छोड़कर आयोजन पर खर्च होता है और शेष धन कोष खाते में जमा हो जाता है. अतः यह पुनः स्पष्ट किया जाता है कि इस बॉक्स का कोई सम्बन्ध श्री रामजन्म भूमि ट्रस्ट या उसके चोरी हुए धन से नहीं है, इस योग केंद्र पर हमारी राजसभा कई बार लगी है, अंतिम सभा २०२३ की अक्षय तृतीया में लगा था, उसके पश्चात से ही यह राजकोष यहाँ है, क्योंकि उसके बाद अयोध्या में रामराज्य की पूर्ण सभा अभी तक नहीं लगी और यह राजकोष यहीं रह रखा है, यह राजकोष अयोध्या के स्थानीय कार्यकर्ताओं के देख रेख में रहता है. आवश्यक होने पर विषय को अयोध्या के सक्षम अधिकरण को अवगत करा दिया जायेगा, मीडिया बंधुओं से आग्रह है, इस जानकारी को ध्यान में रखते हुए विषय का संपादन करें. रामराज्य प्रशासन के फेसबुक पेज पर भी जाकर हमारी गतिविधियों को देखा जा सकता है, वेबसाइट होस्टिंग समस्या के कारण वेबसाइट नहीं चल रहा है, प्रयास करके उसे जल्द शुरू कर दिया जायेगा. शेष-अशेष - राजा रामचंद्र की जय.
सभी बंधुओ से आग्रह है कि इसे अधिक से अधिक मित्रों को शेयर करें.