शिक्षक Mlc टीम - अयोध्या मंडल

  • Home
  • India
  • Ayodhya
  • शिक्षक Mlc टीम - अयोध्या मंडल

शिक्षक Mlc टीम - अयोध्या मंडल Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from शिक्षक Mlc टीम - अयोध्या मंडल, Political organisation, Ayoudhya, Ayodhya.

शिक्षक एम.एल.सी. चुनाव - 2026 गोरखपुर - फैज़ाबाद मंडल (डॉ.शरदेन्दुु कुमार त्रिपाठी)
🟢 अयोध्या (फैज़ाबाद) मंडल- अंबेडकर नगर, फैज़ाबाद (अयोध्या), सुल्तानपुर, अमेठी

80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳आज का दिन उन वीर सपूतों को नमन करने का है, जिन्होंने अपने त्याग और बलिदान ...
15/08/2026

80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳

आज का दिन उन वीर सपूतों को नमन करने का है, जिन्होंने अपने त्याग और बलिदान से हमें स्वतंत्र भारत का गौरव दिया।

आइए, इस 80वें स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी मिलकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लें।

तिरंगा हमारी शान है, हमारी पहचान है और भारत की एकता का प्रतीक है।
आइए हर दिल में देशभक्ति और हर कदम में राष्ट्रनिर्माण की भावना जगाएं।

🙏 जय हिन्द! जय भारत! 🇮🇳

डॉ० शरदेन्दु कुमार त्रिपाठी
असिस्टेंट प्रोफेसर, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु
गोरखपुर-फैज़ाबाद मंडल शिक्षक एमएलसी चुनाव 2026 — प्रत्याशी

#स्वतंत्रता_दिवस #80वां_स्वतंत्रता_दिवस िन्द ारत #देशभक्ति #गोरखपुर #फैज़ाबाद #शिक्षक_एमएलसी_चुनाव_2026

गोरखपुर ने ठाना है, अबकी परिवर्तन लाना है! ✊🔥मिशन गोरखपुर-अयोध्या खण्ड शिक्षक एमएलसी चुनाव 2026 🗳️आज 'मिशन गोरखपुर-अयोध्...
26/07/2026

गोरखपुर ने ठाना है, अबकी परिवर्तन लाना है! ✊🔥
मिशन गोरखपुर-अयोध्या खण्ड शिक्षक एमएलसी चुनाव 2026 🗳️
आज 'मिशन गोरखपुर-अयोध्या खण्ड शिक्षक एमएलसी 2026' के अंतर्गत गोरखपुर जिले के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों में सघन जनसंपर्क और कैम्पेनिंग की गई। इस दौरान राष्ट्र निर्माता शिक्षक भाई-बहनों से मिलकर संवाद किया और उनकी समस्याओं व अधिकारों की आवाज़ को बुलंद करने का संकल्प दोहराया।
शिक्षकों के मान-सम्मान, पुरानी पेंशन बहाली, सुरक्षित भविष्य और बेहतर अकादमिक माहौल के संकल्प को लेकर चल रहे इस अभियान में शिक्षक गण का अभूतपूर्व स्नेह और भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ है। गोरखपुर के सम्मानित शिक्षकों ने परिवर्तन के इस बड़े मिशन में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने का पूरा आश्वासन दिया है।
यह केवल एक चुनाव नहीं, बल्कि शिक्षकों के अधिकारों और गरिमा की बहाली का महासंग्राम है। आपका हर एक समर्थन इस परिवर्तन की नींव को और मजबूत करेगा।
सभी शिक्षक साथियों के इस अपार प्यार, विश्वास और समर्थन के लिए हृदय से आभार! 🙏✍️
#गोरखपुर_अयोध्या_शिक्षक_एमएलसी #शिक्षा_और_शिक्षक_हित #परिवर्तन_लाएंगें
---------------
🇮🇳डॉ शरदेन्दु कुमार त्रिपाठी🇮🇳
असिस्टेंट प्रोफ़ेसर,
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु I

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँशिक्षकों के अधिकार, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर संघर्षरत, स...
10/07/2026

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ
शिक्षकों के अधिकार, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर संघर्षरत, सरल, सौम्य एवं कर्मठ व्यक्तित्व।
भावी प्रत्याशी
गोरखपुर–फ़ैज़ाबाद मण्डल शिक्षक एमएलसी चुनाव 2026
डॉ. शरदेन्दु कुमार त्रिपाठी
असिस्टेंट प्रोफेसर
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु
"शिक्षक सम्मान • शिक्षा का उत्थान • सबका विश्वास"
शुभकामनाओं सहित
अजय कुमार
मीडिया प्रभारी
MLC चुनाव 2026
जिला अध्यक्ष – सिद्धार्थ नगर
उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय शिक्षक महासंघ, लखनऊ (पंजीकृत)

06/07/2026
कहाँ पड़े हो चक्कर में,कोई नहीं है टक्कर में।अबकी बार शरदेन्दु की दरकार।डॉ० शरदेन्दु कुमार त्रिपाठी हमेशा से ही शिक्षक ह...
28/06/2026

कहाँ पड़े हो चक्कर में,
कोई नहीं है टक्कर में।
अबकी बार शरदेन्दु की दरकार।
डॉ० शरदेन्दु कुमार त्रिपाठी हमेशा से ही शिक्षक हितों के लिए संघर्षरत रहे हैं। इन्होंने स्ववित्तपोषित शिक्षकगण के लिए सदैव आवाज़ उठाई है तथा उनके मानदेय के लिए लगातार संघर्ष किया है। शिक्षकों की पेंशन एवं उन्हें मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए भी वे निरंतर ज्ञापन देते रहे हैं और संघर्षरत हैं।
सभी समवर्ग के शिक्षकों की मांगों को समय-समय पर उठाते हुए वे उनकी आवाज़ सक्षम प्राधिकारियों तक पहुँचाते हैं। मैंने लगभग एक दशक तक उनके साथ लगातार कार्य किया है। मैंने देखा है कि जब भी शिक्षक हितों की बात आती है, तब वे अन्य सभी बातों को दरकिनार कर, एक शिक्षक माता-पिता की शिक्षक संतान होने के नाते, अपने कर्तव्य पथ पर पूरी निष्ठा से अग्रसर हो जाते हैं।
उन्होंने सिद्धार्थनगर स्थित पिपरहवा स्तूप से प्राप्त पिपराहवा रत्नों की वापसी के लिए सफल संघर्ष किया। साथ ही, सबसे बड़े शिक्षक भगवान बुद्ध की अस्थियाँ उनके प्रयासों से भारत वापस आईं।
गोरखपुर-अयोध्या खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 17 जनपदों के शिक्षकगण—चाहे वे तदर्थ हों, स्ववित्तपोषित हों, नियमित हों या राजकीय—सभी ने यह संकल्प लिया है कि इस बार एक नियमित शिक्षक को ही विधान परिषद भेजेंगे। जो भी वर्तमान में संघर्ष कर रहा है, वह नियमित शिक्षक नहीं है।
डॉ० शरदेन्दु कुमार त्रिपाठी स्वयं एक नियमित शिक्षक हैं। वे शिक्षकों के हितों और उनके दर्द को भली-भाँति समझते हैं। इसलिए हम सभी ने यह ठान लिया है— अबकी बार शरदेन्दु की दरकार

**अजय कुमार**
जिला अध्यक्ष - सिद्धार्थ नगर
*उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय शिक्षक महासंघ,* लखनऊ (पंजीकृत)*
एवं
*मीडिया प्रभारी*
— डॉ० शरदेन्दु कुमार त्रिपाठी
प्रत्याशी गोरखपुर- फैज़ाबाद मंडल शिक्षक MLC चुनाव- 2026 #गोरखपुर #देवरिया #कुशीनगर #महराजगंज
#बस्ती #संतकबीरनगर #सिद्धार्थनगर
#अयोध्या #अम्बेडकरनगर #सुल्तानपुर #अमेठी
#बलरामपुर #श्रावस्ती #बहराइच #गोंडा
#बाराबंकी #बलिया #गोरखपुर_फैजाबाद_शिक्षक_निर्वाचन
#शिक्षकएमएलसी
#एमएलसीचुनाव
#शिक्षकहित
#शिक्षकएकता
#उच्चशिक्षा
#उच्चशिक्षाशिक्षक
#स्ववित्तपोषितशिक्षक
#17जिले
#डॉ_शरदेन्दु_कुमार_त्रिपाठी

#शरदेन्दु_कुमार_त्रिपाठी
#शिक्षक_MLC_चुनाव
#शिक्षक_हित
#शिक्षक_एकता
#उत्तर_प्रदेश













#शरदेन्दु_की_दरकार
#अबकीबार_शरदेन्दु_की_दरकार

📢 शिक्षक सम्मान एवं संगठन सशक्तिकरण हेतु जनसंपर्क अभियान 📢आज विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में शिक्षक साथियों,...
14/06/2026

📢 शिक्षक सम्मान एवं संगठन सशक्तिकरण हेतु जनसंपर्क अभियान 📢
आज विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में शिक्षक साथियों, प्रबंधकों एवं शिक्षाविदों से आत्मीय मुलाकात कर शिक्षा व्यवस्था, शिक्षक हितों तथा संगठन की मजबूती को लेकर सार्थक चर्चा की गई। सभी सम्मानित साथियों का स्नेह, सहयोग एवं समर्थन उत्साहवर्धक रहा।
आपका विश्वास ही हमारी ताकत है,
शिक्षक हितों की रक्षा ही हमारी प्रतिबद्धता है।
हर विद्यालय तक दस्तक हमारी होगी,
शिक्षकों की आवाज़ अब बुलंद हमारी होगी।
संघर्ष की राह में कदम कभी न रुकेंगे,
शिक्षक सम्मान की लड़ाई अब आर-पार की होगी।।

अजय कुमार
जिला अध्यक्ष - सिद्धार्थ नगर
*उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय शिक्षक महासंघ,* लखनऊ (पंजीकृत)*
एवं मीडिया प्रभारी
— डॉ० शरदेन्दु कुमार त्रिपाठी
प्रत्याशी गोरखपुर- फैज़ाबाद मंडल शिक्षक MLC चुनाव- 2026

शिक्षक समाज की मजबूत आवाज़ – डॉ. शरदेन्दु कुमार त्रिपाठीगोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में शिक्षक हितों की ...
01/06/2026

शिक्षक समाज की मजबूत आवाज़ – डॉ. शरदेन्दु कुमार त्रिपाठी
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में शिक्षक हितों की बुलंद आवाज़ बनकर उभर रहे डॉ. शरदेन्दु कुमार त्रिपाठी लगातार शिक्षकों के बीच संवाद स्थापित कर रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति, सेवा सुरक्षा एवं शिक्षकों के सम्मान जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर उनका जनसंपर्क अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है।
शिक्षक समाज के बीच उनकी बढ़ती सक्रियता और लोकप्रियता उनकी मजबूत दावेदारी को दर्शाती है। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शिक्षकों से सीधे संवाद कर वे उनकी समस्याओं और सुझावों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
शिक्षक हित – सर्वोपरि
शिक्षक सम्मान – हमारा संकल्प

आज देवरिया के प्रतिष्ठित बीआरडी पीजी कॉलेज में देवतुल्य शिक्षक गण से मिलकर अपनी बात रखी I इस अवसर पर प्राचार्य डॉ प्रताप...
01/04/2026

आज देवरिया के प्रतिष्ठित बीआरडी पीजी कॉलेज में देवतुल्य शिक्षक गण से मिलकर अपनी बात रखी I इस अवसर पर प्राचार्य डॉ प्रताप नारायण सिंह , गुआक्टा के अध्यक्ष डॉ लोकेश तिवारी, बीएड विभाग के डॉ संजय कुमार समेत अधिकांश शिक्षक गण उपस्थित रहे I जय शिक्षक - जय भारत .............................. 🇮🇳डॉ शरदेन्दु कुमार त्रिपाठी🇮🇳 असिस्टेंट प्रोफ़ेसर, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु I

Address

Ayoudhya
Ayodhya

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when शिक्षक Mlc टीम - अयोध्या मंडल posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share