Nadim akhtar azaad samaj party

Nadim akhtar azaad samaj party azaad samaj party

07/06/2026

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। इसी क्रम में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मेरठ से अपनी सत्ता परिवर्तन यात्रा का आगाज करते हुए प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का दावा किया। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने युवाओं, महिलाओं, किसानों और कर्मचारियों से जुड़े कई बड़े वादे किए और मौजूदा सरकार की नीतियों व कानून व्यवस्था पर जमकर निशाना साधा।

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में बदलाव तय है। कहा कि प्रदेश का नौजवान वर्तमान व्यवस्था से सबसे ज्यादा परेशान है। पेपर लीक, भर्ती घोटाले और बेरोजगारी ने युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी सरकार बनती है तो शिक्षा और रोजगार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने घोषणा की कि कक्षा एक से बारहवीं तक की शिक्षा पूरी तरह निशुल्क की जाएगी, ताकि आर्थिक तंगी किसी बच्चे की पढ़ाई में बाधा न बने। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं भी इतनी सुलभ और किफायती होनी चाहिए कि इलाज के अभाव में किसी व्यक्ति की जान न जाए।

07/06/2026

Address

CHHITTEPUR MARTEEN GANJ AZAMGARH
Azamgarh

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nadim akhtar azaad samaj party posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share