MYBharat Baghpat

Call Website Contact the organization

MYBharat Baghpat An autonomous org under the Ministry of Youth Affairs & Sports, GOI. This is the official handle of MYBharat Baghpat. E: [email protected] | C: 01212222891

In the year 1987-88, Nehru Yuva Kendra Sangathan (NYKS) was set up as an autonomous organization under the Government of India, Ministry of Youth Affairs and Sports, to oversee working of district-wise established Kendras. Nehru Yuva Kendra Baghpat is an organization of NYKS that is operating in the Baghpat district of Uttar Pradesh state.

08/10/2026

हम होंगे कामयाब” की भावना को आत्मसात करते हुए, टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए ‘जोश टीम’ का शुभारंभ। हम सब मिलकर एक स्वस्थ और टीबी मुक्त भारत के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। 🇮🇳💪
MYBharat टीबी_मुक्त_भारत

आज जिला युवा अधिकारी श्री अनिकेत शर्मा ने माय भारत कार्यालय, बागपत में प्रेस वार्ता आयोजित कर विकसित भारत यंग लीडर्स डाय...
14/09/2026

आज जिला युवा अधिकारी श्री अनिकेत शर्मा ने माय भारत कार्यालय, बागपत में प्रेस वार्ता आयोजित कर विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के संबंध में मीडिया प्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने जनपद के 15–29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं से विकसित भारत क्विज में अधिक से अधिक प्रतिभाग करने का आह्वान किया, ताकि बागपत के युवा अपने विचारों और प्रतिभा को जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा सकें।

📅 क्विज में प्रतिभाग करने की अंतिम तिथि: 30 सितंबर 2026

👉 https://tinyurl.com/ViksitBharatQuiz

छपरौली के वृहद समाज सुधार इंटर कालेज में युवा मंडल विकास अभियान चलाया गया। युवाओं को माय भारत प्लेटफॉर्म से जोड़ने के सा...
11/09/2026

छपरौली के वृहद समाज सुधार इंटर कालेज में युवा मंडल विकास अभियान चलाया गया। युवाओं को माय भारत प्लेटफॉर्म से जोड़ने के साथ उन्हें विभिन्न योजनाओं, अभियानों और अवसरों की जानकारी दी गई। साथ ही युवाओं ने विकसित भारत क्विज में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

जिला युवा अधिकारी श्री अनिकेत शर्मा ने युवाओं से संवाद करते हुए माय भारत पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न गतिविधियों और अभियानों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। प्रधानाचार्य यशपाल सिंह, कोच धर्मेंद्र खोखर, माय भारत स्वयंसेवक अमन, कार्तिक, प्रिया, सुषमा, कृष्णा का योगदान रहा।

माय भारत केंद्र बागपत की जिला सलाहकार एवं समन्वय समिति की बैठक दिनांक 10 सितंबर 2026 को मुख्य विकास अधिकारी श्री अनिल कु...
11/09/2026

माय भारत केंद्र बागपत की जिला सलाहकार एवं समन्वय समिति की बैठक दिनांक 10 सितंबर 2026 को मुख्य विकास अधिकारी श्री अनिल कुमार सिंह जी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित हुई।

इसमें विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ युवाओं तक योजनाओं और अवसरों की पहुंच बढ़ाने तथा गांव से जिला स्तर तक मजबूत समन्वय विकसित करने पर मंथन किया गया। बैठक में इस बात पर विशेष जोर रहा कि युवा कार्यक्रमों को किसी एक विभाग तक सीमित न रखते हुए कन्वर्जेंस मॉडल पर आगे बढ़ाया जाए। शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, खेल, ग्रामीण विकास, पंचायती राज सहित युवाओं से सीधे जुड़े विभाग अपने कार्यक्रमों और उपलब्ध अवसरों की जानकारी माय भारत के युवा नेटवर्क तक पहुंचाएं। वहीं विभागीय गतिविधियों में यूथ क्लबों एवं स्वयंसेवकों की भागीदारी बढ़ाकर गांव स्तर तक जनभागीदारी को प्रभावी बनाया जाए।

बैठक में जिला युवा अधिकारी श्री अनिकेत शर्मा, डीडीओ श्री अरुण पांडेय, परियोजना निदेशक श्री राहुल वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री राजीव कुमार यादव, लेखाकार श्रीमती आंचल श्योराण सहित अन्य मौजूद रहे।

Quiz से शुरू करें अपनी यात्रा—जिला से राज्य और राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का अवसर पाएं और आगे बढ़कर विकसित भारत से जुड़े अ...
06/09/2026

Quiz से शुरू करें अपनी यात्रा—
जिला से राज्य और राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का अवसर पाएं और आगे बढ़कर विकसित भारत से जुड़े अपने विचार और सुझाव देश के सामने रखने का अवसर हासिल करें।

Viksit Bharat Quiz 2026 में आज ही प्रतिभाग करें:
tinyurl.com/ViksitBharatQuiz

  पोर्टल पर विकसित भारत क्विज-2026 शुरू।बागपत के युवाओं, अब अपनी सोच को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का अवसर है।Quiz में भा...
06/09/2026

पोर्टल पर विकसित भारत क्विज-2026 शुरू।

बागपत के युवाओं, अब अपनी सोच को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का अवसर है।

Quiz में भाग लें:
tinyurl.com/ViksitBharatQuiz

15–29 वर्ष | 20 प्रश्न | 10 मिनट | निःशुल्क | प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र

आगे बढ़ने वाले युवाओं को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक VBYLD-2027 की चयन प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जहां विकसित भारत से जुड़े आपके विचार और सुझाव राष्ट्रीय मंच तक पहुंच सकते हैं।

बागपत से शुरुआत कीजिए—सीखिए, आगे बढ़िए और अपनी युवा शक्ति को नई पहचान दीजिए।

बागपत के युवाओं, अब आपकी बारी है!अब Viksit Bharat Young Leaders Dialogue 2027 की यात्रा फिर शुरू हो चुकी है।इस यात्रा का...
06/09/2026

बागपत के युवाओं, अब आपकी बारी है!

अब Viksit Bharat Young Leaders Dialogue 2027 की यात्रा फिर शुरू हो चुकी है।

इस यात्रा का पहला कदम है—Viksit Bharat Quiz 2026।

आज ही Quiz में प्रतिभाग करें:
tinyurl.com/ViksitBharatQuiz

📢🏑बागपत में खेल को लेकर बड़ा संवाद!27 अगस्त को जनता वैदिक कॉलेज बड़ौत में युवा कनेक्ट कार्यक्रम—‘खेल की बात, पीएम मोदी क...
25/08/2026

📢🏑बागपत में खेल को लेकर बड़ा संवाद!

27 अगस्त को जनता वैदिक कॉलेज बड़ौत में युवा कनेक्ट कार्यक्रम—‘खेल की बात, पीएम मोदी के साथ’ आयोजित होगा।

खेल, फिटनेस, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली पर युवाओं की भागीदारी से संवाद को नई दिशा मिलेगी। 🇮🇳

🏑🇮🇳 खेल की बात, पीएम के साथ!27 अगस्त को बड़ौत में बागपत के युवा खेल, फिटनेस, ओलंपिक और युवा विकास पर प्रधानमंत्री नरेंद्...
25/08/2026

🏑🇮🇳 खेल की बात, पीएम के साथ!

27 अगस्त को बड़ौत में बागपत के युवा खेल, फिटनेस, ओलंपिक और युवा विकास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वर्चुअल जुड़ेंगे।

🎯 खेल सुविधाएं | प्रतिभा पहचान | 2036 ओलंपिक | युवा नेतृत्व
💬 साथ ही युवा अपने सुझाव MY Bharat Suggestion Box के जरिए साझा करेंगे।

📍 जनता वैदिक डिग्री कॉलेज, बड़ौत
🤝 MY Bharat केंद्र बागपत एवं NSS

खेलेंगे भी, सोचेंगे भी और खेल के भविष्य की दिशा तय करने में भागीदार भी बनेंगे। 🇮🇳

🎯 निशाना अखिल का… गर्व पूरे बागपत का।अंगदपुर के किसान परिवार से निकले अखिल श्योराण को अर्जुन पुरस्कार मिलने की घोषणा सिर...
19/08/2026

🎯 निशाना अखिल का… गर्व पूरे बागपत का।

अंगदपुर के किसान परिवार से निकले अखिल श्योराण को अर्जुन पुरस्कार मिलने की घोषणा सिर्फ एक उपलब्धि नहीं, पूरे बागपत के लिए गर्व की नई कहानी है।

🇮🇳🏆 जिस बागपत की मिट्टी ने दशकों से देश को खिलाड़ी दिए, उसी परंपरा को अखिल ने आगे बढ़ाते हुए निशानेबाजी में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई।

यह सफलता बागपत के हर युवा से कहती है—
सपने बड़े रखिए, मेहनत सच्ची रखिए…
बागपत की मिट्टी में इतिहास दोहराने का दम आज भी है। 🇮🇳

MY Bharat Kendra, Baghpat की ओर से अखिल श्योराण एवं उनके कोच, परिवार को हार्दिक बधाई। 💐

Address

Near Rana Architect, Panchsheel Colony
Baghpat
250609

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Telephone

+918700800297

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MYBharat Baghpat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to MYBharat Baghpat:

Shortcuts

Share