District Jail Baghpat

District Jail Baghpat Behind bars, but not forgotten. Sharing stories, art, and updates from the inside. Connecting the confined with the outside world.

16/12/2025
आज भाई दूज के मौके पर, हर टीका एक वादा था।​बहनों ने अपने बंदी भाइयों से मिलकर उनका मुंह मीठा कराया और उनसे अपराध की दुनि...
28/10/2025

आज भाई दूज के मौके पर, हर टीका एक वादा था।
​बहनों ने अपने बंदी भाइयों से मिलकर उनका मुंह मीठा कराया और उनसे अपराध की दुनिया से नाता तोड़ने की अपील की। जेल प्रशासन की सराहनीय व्यवस्था के कारण ही यह भावनात्मक मिलन संभव हो पाया।
​यह रिश्ता हमेशा बना रहे!

“जिला करागार बागपत में भाई दूज का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक, जेलर एवं समस्त अधिकारी-...
25/10/2025

“जिला करागार बागपत में भाई दूज का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक, जेलर एवं समस्त अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे। भाई-बहन के इस पवित्र संबंध को समर्पित यह पर्व आपसी स्नेह, विश्वास और सौहार्द का प्रतीक है। समस्त बंदी भाइयों को भी इस पर्व के माध्यम से अपने परिवार के स्नेह का अनुभव कराने का प्रयास किया गया। शुभकामनाएं सभी को भाई दूज की।”

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जिला कारागार बागपत में भाई-बहन के रिश्ते की अनूठी मिसाल देखने को मिली।दूर-दराज़ से आई बहनों ने...
13/08/2025

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जिला कारागार बागपत में भाई-बहन के रिश्ते की अनूठी मिसाल देखने को मिली।
दूर-दराज़ से आई बहनों ने अपने बंदी भाइयों की कलाई पर राखी बाँधी तो कैदियों की आँखें खुशी और भावनाओं से भर आईं।
रंग-बिरंगे धागों में लिपटी ममता और दुआओं से पूरा वातावरण मानो परिवार-सा हो गया।
इस मौके पर जेल अधीक्षक, जेलर सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे और भाई-बहन के इस पवित्र उत्सव के साक्षी बने।

आज दिनांक 21/06/2025 को जिला कारागार बागपत में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया गया। जेल प्...
21/06/2025

आज दिनांक 21/06/2025 को जिला कारागार बागपत में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया गया। जेल प्रशासन, अधिकारीगण और बंदियों ने मिलकर योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और आत्मिक शुद्धि की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।
सभी ने बड़े मनोयोग से भाग लिया और अनुभव किया कि योग सिर्फ एक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है।

#अंतरराष्ट्रीययोगदिवस2025 #योगदिवस2025 #योग_एक_जीवनशैली

कुछ दिन पहले ज़िक्र किया था कि मैं कुछ खास पेंटिंग्स शेयर करने जा रहा हूँ — और आज वो पल आ गया है।ये पेंटिंग्स किसी आम कल...
07/06/2025

कुछ दिन पहले ज़िक्र किया था कि मैं कुछ खास पेंटिंग्स शेयर करने जा रहा हूँ — और आज वो पल आ गया है।

ये पेंटिंग्स किसी आम कलाकार द्वारा नहीं, बल्कि बागपत जेल में बंद कैदियों द्वारा बनाई गई हैं।
इन चित्रों में सिर्फ रंग नहीं हैं, बल्कि एक नई सोच, आत्मचिंतन और पुनर्निर्माण की छवि समाई हुई है।

📍 संस्कृत श्लोक और आध्यात्मिकता से सजी जेल की दीवारें:“दीपो हरतु मे पापं दीपज्योतिर्नमोऽस्तुते”🔅 दीपक का उजाला अब पाप नह...
07/06/2025

📍 संस्कृत श्लोक और आध्यात्मिकता से सजी जेल की दीवारें:

“दीपो हरतु मे पापं दीपज्योतिर्नमोऽस्तुते”
🔅 दीपक का उजाला अब पाप नहीं, प्रकाश और आत्मज्ञान का प्रतीक बन गया है।
🕯️ दीवारों पर दीप, ॐ, स्वस्तिक, और संस्कृति के रंग — जेल को तपस्या और चिंतन का स्थल बना रहे हैं।

इन चित्रों को सजाया है उन कैदियों ने, जो आज आत्म-परिवर्तन की राह पर हैं।🔸 ट्रेन में सवार एबीसीडी और 1-10 की गिनती…🔸 दीवा...
07/06/2025

इन चित्रों को सजाया है उन कैदियों ने, जो आज आत्म-परिवर्तन की राह पर हैं।
🔸 ट्रेन में सवार एबीसीडी और 1-10 की गिनती…
🔸 दीवारों पर मिकी माउस, डोरेमोन, और बच्चों की कल्पनाओं के प्रिय पात्र…
🔸 फल, सब्ज़ियाँ, रंग, सवाल और मुस्कुराते चेहरे…

ये सिर्फ पेंटिंग्स नहीं हैं, ये एक संदेश हैं — “हर मन में एक कलाकार छिपा होता है, बस उसे अवसर चाहिए।”

महिला सशक्तिकरण – जहाँ नारी शक्ति को सम्मान और संकल्प के रूप में उकेरा गया है।महिला सशक्तिकरण और मिशन शक्ति – इन पेंटिंग...
07/06/2025

महिला सशक्तिकरण – जहाँ नारी शक्ति को सम्मान और संकल्प के रूप में उकेरा गया है।

महिला सशक्तिकरण और मिशन शक्ति – इन पेंटिंग्स में नारी को सिर्फ एक विषय नहीं, एक शक्ति के रूप में दर्शाया गया है। ‘मिशन शक्ति’ की भावना को रंगों में उकेरते हुए, ये चित्र हर उस महिला को समर्पित हैं जो चुनौतियों के बीच अपने आत्मबल से एक नई दिशा बनाती है।

Address

Baghpat
250101

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Jail Baghpat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share