Shiv Poojan Mishra

Shiv Poojan Mishra यह पेज सभी कविता प्रेमियों,दोस्तों व शुभचिंतकों,आलोचकों को समर्पित है सभी के सुझाव अपेक्षित हैं।
(1)

सुना है ऐसे भी होते हैं लोग दुनिया में,कि जिन से मिलिए तो तन्हाई ख़त्म होती है।इफ्तिखार शफ़ी
09/12/2023

सुना है ऐसे भी होते हैं लोग दुनिया में,

कि जिन से मिलिए तो तन्हाई ख़त्म होती है।

इफ्तिखार शफ़ी

 #जिंदगीगर फटेहाल है तो फिर सिए जाओ जिंदगी,परमार्थ में दूसरे के नाम किए जाओ जिंदगी।भागने से मुसीबतें हल नहीं होती शिवपूज...
07/12/2023

#जिंदगी

गर फटेहाल है तो फिर सिए जाओ जिंदगी,
परमार्थ में दूसरे के नाम किए जाओ जिंदगी।
भागने से मुसीबतें हल नहीं होती शिवपूजन,
ये जीने का ही नाम है तो जिए जाओ जिंदगी।।

'शिवपूजन मिश्रा'

सियाह रात नहीं लेती नाम ढलने का,यही तो वक़्त है सूरज तिरे निकलने का।'शहरयार'बालाघाट में कुछ दिन और .....
02/12/2023

सियाह रात नहीं लेती नाम ढलने का,

यही तो वक़्त है सूरज तिरे निकलने का।

'शहरयार'

बालाघाट में कुछ दिन और .....

संकट जो आया विफल हो गया,साथ मेरा तुम्हारा अटल हो गया।सिर्फ तन्हा रहा उम्र भर का सफर,तेरे आने से जीवन सफल हो गया।।~शिवपूज...
30/11/2023

संकट जो आया विफल हो गया,
साथ मेरा तुम्हारा अटल हो गया।
सिर्फ तन्हा रहा उम्र भर का सफर,
तेरे आने से जीवन सफल हो गया।।

~शिवपूजन मिश्रा

#दीपोत्सव_2023

! ...

 #दीपोत्सव_2023 #अप्प_दीपो_भव काट अंध-उर के बंधन-स्तर,बहा जननि, ज्योतिर्मय निर्झर; कलुष-भेद-तम हर प्रकाश भरजगमग जग कर दे...
13/11/2023

#दीपोत्सव_2023
#अप्प_दीपो_भव

काट अंध-उर के बंधन-स्तर,
बहा जननि, ज्योतिर्मय निर्झर;
कलुष-भेद-तम हर प्रकाश भर
जगमग जग कर दे!
वर दे, वीणावादिनि वर दे!

'महाकवि निराला जी'

सभी दोस्तों को दीपोत्सव महापर्व की अनेकानेक शुभकामनाएं।
माण्डूक्योपनिषद में लिखा गया है - प्रभातं भवति स्वयं। जो प्रकाशित है उसकी दीवाली नित्य है, भीतर का दीप ही अंतस के अंधकार को दूर कर सकता है।
दीपावली का यह पर्व अंधेरे से उजाले की ओर ले जाता है। यह एक जागरण का आह्वान है ताकि हमारा ज्ञान, बुद्धि-विवेक दिए के लौ की भांति उर्ध्वगामी हो और हम अधिकाधिक स्नेह,प्रेम से परिपूर्ण हो सकें।
इस दीवाली सबके भीतर का रावण मरे और सब राम बने,ऐसी कामना करता हूं।

'शिवपूजन मिश्रा'
थाना प्रभारी लालबर्रा
जिला बालाघाट (मध्य प्रदेश)

 #प्यारे_बच्चे बसते हैं प्राण अपने बच्चों में,माता-पिता के,नौ माह गर्भ में रहने तक,दोनो बैठ के बुनते हैं सपने,कमरे में स...
08/11/2023

#प्यारे_बच्चे

बसते हैं प्राण अपने बच्चों में,
माता-पिता के,
नौ माह गर्भ में रहने तक,
दोनो बैठ के बुनते हैं सपने,
कमरे में सजाते हैं
सुंदर-सुंदर बच्चों की फ़ोटो,
पैदा होते ही ले आते है,
ढेर सारे खिलौने,कपड़े,
भर डालते हैं मोबाइल की गैलरी,
फोटो, वीडियो, रील बना बनाकर,
उन्हें सबल बनाने करते हैं,
ढेर सारे जतन,
पैरों पर खड़े होने के लिए,
कभी बनवाते हैं,
लकड़ी की तिनपहिया गाड़ी,
व कभी लाते हैं वाकर,
कभी उंगली पकड़कर,
सिखाते हैं चलना,
अपने पैरों पर खड़े होने के लिए,
गिरना पड़ता है कई बार,
उन्हें जरा सी चोट लगने पर,
होता है दर्द खुद को,
चाहे खुद अनपढ़ व उजड्ड हों,
पर बच्चों भेजते हैं अच्छे विद्यालय,
अच्छे संस्कार व ज्ञानार्जन हेतु,
खुद की कमीज गंदी हो,
या मां की साड़ी फटी हो,
बच्चे की विद्यालय की पोशाक,
रखते हैं साफ सुथरी,
हर मां-बाप करते हैं त्याग,
बच्चों के लिए अपने सुखों का,
साधन सुविधाओं का,
वे सारा संसार लुटा देना चाहते हैं
समस्त ऐश्वर्य,वैभव देना चाहते हैं,
जो मंजिल दिवास्वप्न बनकर रह गई थी,
उसे बच्चों को लब्धित करते देखना चाहते हैं,
लाख दर्द छुपाए हों सीने में,
बच्चों के सामने सिर्फ मुस्कुराना जानते हैं,
चाहे अपराधी हों या समाज के रक्षक,
सभी बच्चों को अच्छा इंसान बनाना चाहते हैं,
किंतु भविष्य किसने देखा है,
सब कर्मों का लेखा-जोखा है।

'शिवपूजन मिश्रा'
थाना प्रभारी लालबर्रा
जिला बालाघाट (मध्य प्रदेश)

 #करवा_चौथ_2023 #मनाई_कइसन "आपन परेम जताई कइसन,सकबंधे फसेन बताई कइसन।छुट्टी-छपाटी मिलि नहीं पाई,करवा चौथि मनाई कइसन।।""र...
01/11/2023

#करवा_चौथ_2023
#मनाई_कइसन

"आपन परेम जताई कइसन,
सकबंधे फसेन बताई कइसन।
छुट्टी-छपाटी मिलि नहीं पाई,
करवा चौथि मनाई कइसन।।"

"रोज की तरह सुबह मोबाइल की घंटी बजने पर नींद खुली। श्रीमती जी द्वारा हैप्पी करवा चौथ बोला गया, कसम से मज़ा आ गया। गर्व महसूस हो रहा था कि आज अपना दिन है। आज के जमाने में भी बिना खाए पिए पत्नियां व्रत रखती हैं वो भी अपने पति की लंबी उम्र के लिए।"
"वास्तव में ये भारतीय संस्कार हैं जो रिश्तों को और मजबूत बनाते हैं और उत्तम चरित्र के निर्माण में सहायक होते हैं। चाहे हरतालिका तीज हो या चौथ, अपनों के लिए बिना अन्न जल के पूरा दिन बिताना किसी तपस्या से कम नहीं है। श्रीमती जी के बारे में क्या कहूं व्रत रखने में शायद ही सप्ताह का कोई दिन या हिंदू तिथियां बचती हो। किसी दिन ब्रह्माजी या मां दुर्गा,संतोषी माता कोई न कोई प्रकट होकर बोलने ही वाली हैं की मांगों क्या वरदान चाहती हो तुम्हारी तपस्या पूर्ण हुई।"
"कितनी बार तबियत खराब होने व मना करने के बावजूद व्रत रखा जाएगा चाहे बाद में हॉस्पिटल में भर्ती क्यों न होना पड़े। अब मैंने बोलना छोड़ दिया क्योंकि व्रत रहने से किसी की आस्था व विश्वास में प्रगाढ़ता आती है तो अवश्य रहना चाहिए।"

"उपवास शरीर के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी लाभदायक है लेकिन वह सप्ताह में सिर्फ एक बार ही होना चाहिए। व्रत रखने के लिए मैंने भी बहुत बार सोचा कई बार दिन दिन भर भूखा भी रहा लेकिन वो ड्यूटी के वजह से, व्रत के नाम पर कभी नहीं रह पाया। पत्नियों का ये त्याग उनके अपनों के लिए अपरिमित प्रेम का प्रतीक है। बालाघाट में निर्वाचन ड्यूटी में व्यस्त होने से इस बार करवा चौथ में रीवा न जा पाना सभी को बहुत अखर रहा है, सोनू-अमर और रूबी-अखिल आप सबको बहुत मिस कर रहा हूं।"

"श्रीमती जी आपको करवा चौथ की अनंत शुभकामनाएं। आज उन्नत तकनीक की महत्ता समझ में आई।मोबाइल से ही सही अपने चांद के दीदार तो हुए। व्यक्ति हर जनम में अलग पत्नी चाहता है 😄😄 किंतु मैं ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं की यदि दोबारा इस मृत्यु लोक में जन्म हो तो घरवाली आप ही बनो क्योंकि मेरे नखरे उठाना सबके बस की बात नहीं है। आप मेरे लिए परफेक्ट हो। आपका और हमारा साथ जन्म जन्मांतर तक बना रहे। ईश्वर तुमको दीर्घायु व आरोग्य बनाए रखें। पुनः करवा चौथ की बहुत बहुत बधाई।💐💐💐💐💕💕😍😍😍🥰🥰💕💕"

नोट.....
चोरी चोरी उपासय वाली जिज्जिन अउर उनखे जिज्जन का खूब एक्का बधाई। चोरिन चोरी दिखे घरे वाले जनिही त जिंदय सरगय पठय देइहीं। 😄😄😃😀😀😀😀😀

"कृपया इसे दिल पर न लें सभी दोस्तों के मनोरंजन के लिए उक्त बातें कही गई हैं।"

शिवपूजन मिश्रा
थाना प्रभारी लालबर्रा
जिला बालाघाट (मध्य प्रदेश)

29/10/2023

#दुर्घटना

लालबर्रा कंजई घाटी में एक्सीडेंट.... सावधानी हटी...दुर्घटना घटी कृपया धीरे चलें, सुरक्षित रहें, दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

Big shout out to my newest top fans! 💎 Rajgopal Mishra Chari, B.P. Pandey, Mo Rahees
27/10/2023

Big shout out to my newest top fans! 💎 Rajgopal Mishra Chari, B.P. Pandey, Mo Rahees

अपने कवित्त के व्यंग से सबके चरसी उचेर रहें,बहुतेरेन के समझि के बाहर ऐसय अरसी पइर रहें।चउआन हमंय कुछु जानय वाले मुंह ओरम...
23/10/2023

अपने कवित्त के व्यंग से सबके चरसी उचेर रहें,
बहुतेरेन के समझि के बाहर ऐसय अरसी पइर रहें।
चउआन हमंय कुछु जानय वाले मुंह ओरमाए ठाढ़ हमा,
भइया बालाघाट मा विंध्य के महकि बिखेर रहें।।

अमित भइया बालाघाट माहीं अपना केर सुआगत है...... अपना के कीरति सगले हार देशन विदेशन मा अइसय फइलय। रिमहा मनइन के हिरदय मा अपना के बंगला जनम जुगी होइ जाय। हमहूं का साथे मा लए रही, सिखावत रही।

'शिवपूजन मिश्रा'
थाना प्रभारी लालबर्रा
जिला बालाघाट (मध्य प्रदेश)

 #हँसउआ"दार-बरी अउर उरदा खीतिर,अंगना-फरिका, नरदा खीतिर,दुअरा-खिरिकी, परदा खीतिर,किसानी के हर बरदा खीतिर,शिवपूजन बालाघाट ...
12/10/2023

#हँसउआ

"दार-बरी अउर उरदा खीतिर,
अंगना-फरिका, नरदा खीतिर,
दुअरा-खिरिकी, परदा खीतिर,
किसानी के हर बरदा खीतिर,

शिवपूजन बालाघाट मा।
पहुडंय खरहटि खाट मा।।

शिवपूजन मिश्रा
थाना प्रभारी लालबर्रा
जिला बालाघाट (म. प्र.)

Address

Balaghat

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shiv Poojan Mishra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Shiv Poojan Mishra:

Share