05/07/2026
🚩 सूचना/आमंत्रण 🚩
भारतीय जनता पार्टी उत्तर नगर मंडल, बालाघाट के समस्त सम्माननीय पदाधिकारीगण, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, सक्रिय कार्यकर्ता एवं संगठन के सभी वरिष्ठजनों से सादर आग्रह है कि—
भारत की अखंडता एवं राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा, भारतीय जनसंघ के संस्थापक परम श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती के पावन अवसर पर तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पावन स्मृति में आयोजित मूर्ति स्थल के भूमि पूजन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने का कष्ट करें।
आप सभी की सहभागिता ही संगठन की शक्ति है। आइए, राष्ट्र निर्माण के इन महान पुरोधाओं के आदर्शों को आत्मसात करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लें।
📅 दिनांक: 06 जुलाई 2026 (सोमवार)
🕛 समय: दोपहर 12:00 बजे
📍 स्थान: जिला भाजपा कार्यालय, बालाघाट
आपकी गरिमामयी उपस्थिति प्रार्थनीय है।
🙏 निवेदक 🙏
रमाकांत डहाके
नगर अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी (उ)
बालाघाट