BMS

BMS Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from BMS, Political Party, .

"मनियर की आवाज़, विकास का विश्वास। "भूमि पुत्र संगठन" हर घर को सुरक्षित, प्रगतिशील और सबका बनने का संकल्प " यही है भूमि पुत्र संगठन" अगर आप चाहते हैं कि आपकी आवाज़ सुनी जाए, आपके हक के लिए आवाज़ उठे, और आपके गाॅव का नाम आगे बढ़े, तो यह मंच आपके लिए है।

15/01/2026

"सभी मनियर वासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएँ!"

यह पर्व आपके जीवन में नई ऊर्जा, खुशियाँ और समृद्धि लेकर आए।
तिल-गुड़ की मिठास की तरह आपके रिश्ते और अपनापन हमेशा मधुर बने रहें।

"उड़ती पतंगों के साथ ऊँची उड़ान भरें,
सूरज की किरणों संग जीवन में नई रोशनी करें।
मकर संक्रांति पर सबको सुख और शांति प्राप्त हो ।



प्रिय साथियों,  आपका Bhoomi Putra Sangthan परिवार में हार्दिक स्वागत है।  - आप अब उस कारवाँ का हिस्सा हैं जो धरती माँ की...
26/12/2025

प्रिय साथियों,
आपका Bhoomi Putra Sangthan परिवार में हार्दिक स्वागत है।

- आप अब उस कारवाँ का हिस्सा हैं जो धरती माँ की इज़्ज़त, किसान का सम्मान और गाँव का उत्थान के लिए संकल्पित है।
- यहाँ हर आवाज़ मायने रखती है, हर विचार की क़द्र होती है और हर कदम समाज को मज़बूत बनाने की ओर बढ़ता है।
- हम सब मिलकर अपने गाँव, अपनी मिट्टी और अपने लोगों की गरिमा के लिए खड़े हैं।

✨ हमारा विश्वास:
"मिट्टी से जन्मे हैं, मिट्टी के लिए जिएँगे।"

आपका साथ इस आंदोलन को और मज़बूत करेगा। आइए, मिलकर बदलाव की नई कहानी लिखें।

🌾 अटल जी की जयंती पर संकल्प 🌾  आज अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि उन्होंने किसानों और ग़...
25/12/2025

🌾 अटल जी की जयंती पर संकल्प 🌾

आज अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि उन्होंने किसानों और ग़रीबों की ताक़त को भारत की असली शक्ति माना। 🚜 खेतों में पसीना बहाने वाले किसान और रोज़ी-रोटी के लिए संघर्ष करने वाले ग़रीब ही इस देश की रीढ़ हैं। अटल जी ने अपने जीवनभर उनके उत्थान के लिए आवाज़ उठाई और योजनाएँ बनाईं। उनकी सोच हमें प्रेरित करती है कि भारत तभी मज़बूत होगा जब किसान और ग़रीब मज़बूत होंगे। 🙏

Maniar News Ballia -भृगु नगरी BMS Bharatiya Janata Party (BJP)

🌾 भूमि पुत्र संगठन 🌾  "जनता की सेवा ही हमारा धर्म है।  आपकी हर समस्या, हर संघर्ष में-हमेशा आपके साथ, हमेशा तत्पर।  गाँव ...
22/12/2025

🌾 भूमि पुत्र संगठन 🌾
"जनता की सेवा ही हमारा धर्म है।
आपकी हर समस्या, हर संघर्ष में-हमेशा आपके साथ, हमेशा तत्पर।
गाँव की मिट्टी से लेकर शहर की गलियों तक,
हमारी आवाज़ आपकी ताक़त है,
और आपका विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूँजी।

✊ आइए मिलकर बदलाव की राह पर चलें,
जहाँ हर किसान, हर मज़दूर, हर नौजवान
गर्व से कह सके-
भूमि पुत्र संगठन हमारे साथ है!"

Maniar News Ballia -भृगु नगरी

12/11/2025

हर चुनाव में वादा वही- "विकास करब", "सुधार लाएब", "जनता के सेवा करब"… लेकिन सच्चाई ?
बस एक बार कुर्सी मिल जाए, फिर टाउन एरिया के करोड़ों चबा जाएं-जैसे भूख भ्रष्टाचार की हो, और जनता थाली में परोसी गई हो।
मुंह में राम, बगल में छुरी, और जनता के काटे के मूड में पूरा सिस्टम।
कब तक ठगे जइब ? कब तक वोट देके धोखा खाइब ?

अब मूर्ख मत बनिए-जागिए, पूछिए, और चुनिए वो जो जवाबदेह हो, ना कि वो जो सिर्फ लूट के इरादे से आया हो।

मनियार आज विकास नहीं, भ्रष्टाचार का पोस्टर बन चुका है-शवदाह स्थल से लेकर परशुराम स्थान तक, हर ईंट में कमीशन की स्याही लगी है; सोलर पैनल और वॉटर प्यूरिफायर के नाम पर जनता के सपनों को लूटा गया, देवापुर की सड़कें गड्ढों से भरी हैं और टाउन एरिया में ऐसे सफाईकर्मी हैं जो सिर्फ कागज़ पर मौजूद हैं; हाउस टैक्स वसूली है, सुविधा नहीं-अब अगर जनता नहीं जागी, तो आने वाली पीढ़ियाँ सिर्फ गड्ढे, गंदगी और ग़ुलामी की विरासत पाएँगी।

मनियर के जनता अब चुप ना रही-अब सवाल उठेगा, अब बदलाव होई। 🔥✊

12/11/2025

"मनियर बोलेगा, देश सुनेगा" - भूमिपुत्रों का संदेश
यह कोई भाषण नहीं है, यह उस मिट्टी की आवाज़ है जिसे हर चुनाव में ठगा गया।
यह कोई प्रचार नहीं है, यह उस किसान की पुकार है जो अन्न तो उगाता है, पर अपने हक के लिए तरसता है।*

मनियर में विकास नहीं होता -यहां विकास के नाम पर ठेकेदारी होती है।
मंदिर बनते हैं - श्रद्धा के लिए नहीं, कमाई के लिए।
सड़कें बनती हैं -जनता के लिए नहीं, कमीशन के लिए।
नालियां बहती हैं - गंदगी से नहीं, भ्रष्टाचार से।
श्मशान भी बनता है -मुनाफे के लिए।

बिजली के खंभे तक में घोटाला है।
सरकार पैसा भेजती है -लेकिन मनियार तक आते-आते वो पैसा ठेकेदार की जेब में चला जाता है।

अगर वो पैसा ईमानदारी से लगे -तो मनियार देश का सिरमौर बन सकता है।
अब मनियर के खेतों से क्रांति निकलेगी:

जो किसान धरती का सीना चीरकर अन्न पैदा करता है,
अब वो अपनी तक़दीर भी पैदा करेगा।

जो युवा बेरोजगारी के अंधेरे में भटक रहा है,
अब वो संगठन की रोशनी में आगे बढ़ेगा।

जो जनता हर बार ठगी जाती है,
अब वो ठगों को पहचानना शुरू करेगी।

बोली नहीं, अब संगठन बोलेगा — "भूमिपुत्र संगठन"

Address


Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BMS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

  • Want your organization to be the top-listed Government Service?

Share