शिक्षक Mlc टीम - देवीपाटन मंडल

  • Home
  • India
  • Balrampur
  • शिक्षक Mlc टीम - देवीपाटन मंडल

शिक्षक Mlc टीम - देवीपाटन मंडल शिक्षक एम.एल.सी. चुनाव - 2026 गोरखपुर - फैज़ाबाद मंडल (डॉ. शरदेन्दुु कुमार त्रिपाठी)
🟢 देवीपाटन मंडल - (बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा, बहराइच)

25/08/2026
80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳आज का दिन उन वीर सपूतों को नमन करने का है, जिन्होंने अपने त्याग और बलिदान ...
15/08/2026

80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳

आज का दिन उन वीर सपूतों को नमन करने का है, जिन्होंने अपने त्याग और बलिदान से हमें स्वतंत्र भारत का गौरव दिया।

आइए, इस 80वें स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी मिलकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लें।

तिरंगा हमारी शान है, हमारी पहचान है और भारत की एकता का प्रतीक है।
आइए हर दिल में देशभक्ति और हर कदम में राष्ट्रनिर्माण की भावना जगाएं।

🙏 जय हिन्द! जय भारत! 🇮🇳

डॉ० शरदेन्दु कुमार त्रिपाठी
असिस्टेंट प्रोफेसर, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु
गोरखपुर-फैज़ाबाद मंडल शिक्षक एमएलसी चुनाव 2026 — प्रत्याशी

#स्वतंत्रता_दिवस #80वां_स्वतंत्रता_दिवस िन्द ारत #देशभक्ति #गोरखपुर #फैज़ाबाद #शिक्षक_एमएलसी_चुनाव_2026

गोरखपुर ने ठाना है, अबकी परिवर्तन लाना है! ✊🔥मिशन गोरखपुर-अयोध्या खण्ड शिक्षक एमएलसी चुनाव 2026 🗳️आज 'मिशन गोरखपुर-अयोध्...
26/07/2026

गोरखपुर ने ठाना है, अबकी परिवर्तन लाना है! ✊🔥
मिशन गोरखपुर-अयोध्या खण्ड शिक्षक एमएलसी चुनाव 2026 🗳️
आज 'मिशन गोरखपुर-अयोध्या खण्ड शिक्षक एमएलसी 2026' के अंतर्गत गोरखपुर जिले के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों में सघन जनसंपर्क और कैम्पेनिंग की गई। इस दौरान राष्ट्र निर्माता शिक्षक भाई-बहनों से मिलकर संवाद किया और उनकी समस्याओं व अधिकारों की आवाज़ को बुलंद करने का संकल्प दोहराया।
शिक्षकों के मान-सम्मान, पुरानी पेंशन बहाली, सुरक्षित भविष्य और बेहतर अकादमिक माहौल के संकल्प को लेकर चल रहे इस अभियान में शिक्षक गण का अभूतपूर्व स्नेह और भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ है। गोरखपुर के सम्मानित शिक्षकों ने परिवर्तन के इस बड़े मिशन में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने का पूरा आश्वासन दिया है।
यह केवल एक चुनाव नहीं, बल्कि शिक्षकों के अधिकारों और गरिमा की बहाली का महासंग्राम है। आपका हर एक समर्थन इस परिवर्तन की नींव को और मजबूत करेगा।
सभी शिक्षक साथियों के इस अपार प्यार, विश्वास और समर्थन के लिए हृदय से आभार! 🙏✍️
#गोरखपुर_अयोध्या_शिक्षक_एमएलसी #शिक्षा_और_शिक्षक_हित #परिवर्तन_लाएंगें
---------------
🇮🇳डॉ शरदेन्दु कुमार त्रिपाठी🇮🇳
असिस्टेंट प्रोफ़ेसर,
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु I

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँशिक्षकों के अधिकार, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर संघर्षरत, स...
10/07/2026

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ
शिक्षकों के अधिकार, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर संघर्षरत, सरल, सौम्य एवं कर्मठ व्यक्तित्व।
भावी प्रत्याशी
गोरखपुर–फ़ैज़ाबाद मण्डल शिक्षक एमएलसी चुनाव 2026
डॉ. शरदेन्दु कुमार त्रिपाठी
असिस्टेंट प्रोफेसर
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु
"शिक्षक सम्मान • शिक्षा का उत्थान • सबका विश्वास"
शुभकामनाओं सहित
अजय कुमार
मीडिया प्रभारी
MLC चुनाव 2026
जिला अध्यक्ष – सिद्धार्थ नगर
उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय शिक्षक महासंघ, लखनऊ (पंजीकृत)

कहाँ पड़े हो चक्कर में,कोई नहीं है टक्कर में।अबकी बार शरदेन्दु की दरकार।डॉ० शरदेन्दु कुमार त्रिपाठी हमेशा से ही शिक्षक ह...
28/06/2026

कहाँ पड़े हो चक्कर में,
कोई नहीं है टक्कर में।
अबकी बार शरदेन्दु की दरकार।
डॉ० शरदेन्दु कुमार त्रिपाठी हमेशा से ही शिक्षक हितों के लिए संघर्षरत रहे हैं। इन्होंने स्ववित्तपोषित शिक्षकगण के लिए सदैव आवाज़ उठाई है तथा उनके मानदेय के लिए लगातार संघर्ष किया है। शिक्षकों की पेंशन एवं उन्हें मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए भी वे निरंतर ज्ञापन देते रहे हैं और संघर्षरत हैं।
सभी समवर्ग के शिक्षकों की मांगों को समय-समय पर उठाते हुए वे उनकी आवाज़ सक्षम प्राधिकारियों तक पहुँचाते हैं। मैंने लगभग एक दशक तक उनके साथ लगातार कार्य किया है। मैंने देखा है कि जब भी शिक्षक हितों की बात आती है, तब वे अन्य सभी बातों को दरकिनार कर, एक शिक्षक माता-पिता की शिक्षक संतान होने के नाते, अपने कर्तव्य पथ पर पूरी निष्ठा से अग्रसर हो जाते हैं।
उन्होंने सिद्धार्थनगर स्थित पिपरहवा स्तूप से प्राप्त पिपराहवा रत्नों की वापसी के लिए सफल संघर्ष किया। साथ ही, सबसे बड़े शिक्षक भगवान बुद्ध की अस्थियाँ उनके प्रयासों से भारत वापस आईं।
गोरखपुर-अयोध्या खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 17 जनपदों के शिक्षकगण—चाहे वे तदर्थ हों, स्ववित्तपोषित हों, नियमित हों या राजकीय—सभी ने यह संकल्प लिया है कि इस बार एक नियमित शिक्षक को ही विधान परिषद भेजेंगे। जो भी वर्तमान में संघर्ष कर रहा है, वह नियमित शिक्षक नहीं है।
डॉ० शरदेन्दु कुमार त्रिपाठी स्वयं एक नियमित शिक्षक हैं। वे शिक्षकों के हितों और उनके दर्द को भली-भाँति समझते हैं। इसलिए हम सभी ने यह ठान लिया है— अबकी बार शरदेन्दु की दरकार

**अजय कुमार**
जिला अध्यक्ष - सिद्धार्थ नगर
*उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय शिक्षक महासंघ,* लखनऊ (पंजीकृत)*
एवं
*मीडिया प्रभारी*
— डॉ० शरदेन्दु कुमार त्रिपाठी
प्रत्याशी गोरखपुर- फैज़ाबाद मंडल शिक्षक MLC चुनाव- 2026 #गोरखपुर #देवरिया #कुशीनगर #महराजगंज
#बस्ती #संतकबीरनगर #सिद्धार्थनगर
#अयोध्या #अम्बेडकरनगर #सुल्तानपुर #अमेठी
#बलरामपुर #श्रावस्ती #बहराइच #गोंडा
#बाराबंकी #बलिया #गोरखपुर_फैजाबाद_शिक्षक_निर्वाचन
#शिक्षकएमएलसी
#एमएलसीचुनाव
#शिक्षकहित
#शिक्षकएकता
#उच्चशिक्षा
#उच्चशिक्षाशिक्षक
#स्ववित्तपोषितशिक्षक
#17जिले
#डॉ_शरदेन्दु_कुमार_त्रिपाठी

#शरदेन्दु_कुमार_त्रिपाठी
#शिक्षक_MLC_चुनाव
#शिक्षक_हित
#शिक्षक_एकता
#उत्तर_प्रदेश













#शरदेन्दु_की_दरकार
#अबकीबार_शरदेन्दु_की_दरकार

23/06/2026

ना झुकेंगे, ना रुकेंगे, ना थकेंगे हम,
शिक्षक हितों के लिए सदैव लड़ेंगे हम।
हर दिल में विश्वास, हर हाथ में साथ होगा,
शिक्षक एकता से ही नया इतिहास होगा।।
अजय कुमार
जिला अध्यक्ष - सिद्धार्थ नगर
*उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय शिक्षक महासंघ,* लखनऊ (पंजीकृत)*
एवं
मीडिया प्रभारी
— डॉ० शरदेन्दु कुमार त्रिपाठी
प्रत्याशी गोरखपुर- फैज़ाबाद मंडल शिक्षक MLC चुनाव- 2026





#शिक्षक_की_यही_पुकार #शिक्षक_हित_सर्वोपरि #शिक्षक_एकता_जिंदाबाद #शिक्षक_सम्मान #शिक्षक_अधिकार #शिक्षक_स्वाभिमान #शिक्षक_शक्ति #शिक्षक_नेतृत्व #शिक्षक_वोट #शिक्षक_एकजुटता #शिक्षक_विधान_परिषद #शिक्षक_एमएलसी #उत्तरप्रदेश_शिक्षक #पूर्वांचल_शिक्षक #शिक्षा_का_अधिकार #शिक्षा_सुधार

गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के सम्मानित शिक्षक मतदाता भाई-बहनों को सादर प्रणाम।यह चुनाव सिर्फ एक प्रतिनिधि च...
22/06/2026

गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के सम्मानित शिक्षक मतदाता भाई-बहनों को सादर प्रणाम।
यह चुनाव सिर्फ एक प्रतिनिधि चुनने का नहीं, बल्कि पिछले 18 वर्षों के सूखे को समाप्त करने का है। कृपया मेरी इस भावुक अपील पर ठंडे दिमाग से विचार करें:

बदलाव क्यों जरूरी है?
* 18 साल का हिसाब: पिछले तीन दशकों के एक बड़े हिस्से (18 साल) में आपको शिक्षक हितों के नाम पर क्या हासिल हुआ?
* अधूरे वादे: पुरानी पेंशन (OPS), मानदेय और शिक्षकों के सम्मान से जुड़े मुद्दे आज भी जस के तस बने हुए हैं।
* चौथी बार क्यों?: जो काम पिछले 18 सालों में तीन बार मौका मिलने पर नहीं हो सका, क्या वह चौथी बार में संभव है?
* आत्मचिंतन का समय: क्या हम बिना किसी परिणाम के सिर्फ निष्ठा के कारण एक ही व्यक्ति को बार-बार चुनते रहेंगे?

मेरी प्रतिबद्धता: एक नया सवेरा
* एक मौका, नए विचार: मैं आपसे केवल एक बार सेवा का अवसर मांग रहा हूँ ताकि इस व्यवस्था को बदला जा सके।
* सदन में प्रखर आवाज: शिक्षकों की समस्याओं और जायज हक की लड़ाई को पूरी मजबूती के साथ सदन के पटल पर रखूंगा।
* जवाबदेही और सम्मान: आपके मान-सम्मान, पुरानी पेंशन योजना की बहाली और तदर्थ/वित्तविहीन शिक्षकों के हितों के लिए दिन-रात संघर्ष करूँगा।
इस बार अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें। जड़ता को तोड़ें और प्रगति को चुनें। प्रथम वरीयता का मत देकर मुझे आपकी सेवा करने का एक अवसर प्रदान करें।
-----------
*जागरूकता के लिए इस सन्देश को अधिकतम साथियों तक पहुचायें*

जय शिक्षक - जय भारत .............................
🇮🇳डॉ शरदेन्दु कुमार त्रिपाठी🇮🇳
असिस्टेंट प्रोफ़ेसर,
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु I

Address

Balrampur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when शिक्षक Mlc टीम - देवीपाटन मंडल posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share