25/08/2026
#पक्का_बन्धा_त्रासदी
पिछले साल 22 अगस्त शाम से लेकर मध्य रात्रि तक पक्के बन्धे के टुटने से जो कुछ यहाँ के लोगों ने झेला था,
पंचायत ओर सरकार ने अभी तक वो यादें जैसे की तैसे गाँव वालों के लिए छोड़ रखी हैं,
ना उसमें इंच भर मसाला लगाया ना पीड़ितों के मलहम, शायद ये गाँव ये लोग ओर मन्दिर किसी के भी कार्यक्षेत्र में नहीं आते हैं,
गाँव के मध्य में स्थित गाँव वालों की अटुट आस्था के केन्द्र त्रिवेणी धाम निर्झरणा में बालाजी, शंकर भगवान, गणेश जी ओर कंवर सा महाराज के मन्दिर है जिसमें रोज सैकड़ों लोग दर्शनार्थ जातें हैं,
इस मन्दिर को उस त्रासदी में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ, इनके पास ही #मदन जी #सोनी का नवनिर्मित मकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ था, पर देश ओर राज्य में हिन्दू धर्म ओर मन्दिरों के नाम पर बनी सरकारें पिछले एक साल में कुछ भी नहीं कर पा रही हैं,
मन्दिर, नाले, दिवारें सब जीर्ण अवस्था में है, इसके सुधार हेतु कोई भी प्रयास अभी तक नहीं हुये हैं
पीछे #मकबुल जी #लुहार के कारखाने से उनके घर ओर बंगाली डाक्टर साहब के घर तक जाने के लिए जो कि मुश्किल से 50 फिट दुरी पर ही है तक जाने के लिए 500 फिट तक घुमकर आना होता है, क्योंकि इनके आगे गंदगी का ढेर लगा हुआ है पिछले साल से निरंतर उनके सामने से पक्के बंधे का पानी बह रहा है जिससे वहाँ रह रहे #रमेश जी ज्योतिषी, #मुकेश जी ज्योतिषी, #शंकर जी कुम्हार, #प्रहलाद जी कुम्हार, #कैलाश जी कुम्हार, #सलीम जी लुहार, #रामसिंह जी गंवारिया, बंगाली जी डाक्टर साहब का रहना दुस्वार ओर उधर से निकलना मुश्किल हो रहा है,
संबंधित अधिकारी, जन प्रतिनिधि इस ओर ध्यान दें ओर समस्या का समाधान शीघ्रातिशीघ्र करें
धन्यवाद🙏💕
PMO India
Narendra Modi
Harish Chandra Meena
CMO Rajasthan
Bhajanlal Sharma
Diya Kumari
Kirodi Lal Meena
Ram Sahay Verma
#राहोली #ग्राम_पंचायत_राहोली