31/08/2026
पुलिस अधीक्षक महोदय, बाँका के निर्देशानुसार अवैध आग्नेयास्त्रों/मादक पदार्थों के विरुद्ध तथा अपराध नियंत्रण के लिए वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वाहन चेकिंग के दौरान नवादा ओ०पी० क्षेत्र अंतर्गत घोरैया रोड के इस्लामपुर मोड़ पर एक उजले रंग की कार को आते हुए रोका गया और विधिवत उसकी तलाशी ली गई।
तलाशी के क्रम में कार से चालक तेजवीर पे०-दिलबाग सिंह, सा०-अमृत कोलनी, थाना-शिवाजी कालोनी, जिला-रोहतक राज्य-हरियाणा को OFFICERS CHOICE ORIGINAL WHISKY, 180 ML का 1128 TETRA PACK (कुल मात्रा 203.04 लीटर) एवं 29 कार्टून में प्रत्येक में 48 tetra pack (कुल 250.56 लीटर) यानी कुल शराब का मात्रा-453.6 लीटर विदेशी शराब जप्त कर बरामद एवं कार के साथ चालक तेजवीर के मोबाईल को विधिवत जप्त किया है। इस संदर्भ में रजौन (नवादा ओ०पी०) में प्राथमिकी दर्ज कर शराब से संबंधित, शराब तस्करों के विरूद्ध कारवाई की जा रही है।
Bihar Police
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Home Department, Govt. of Bihar