Office Of Aquil Akhtar

Office Of Aquil Akhtar Official Page of "Aquil Akhtar Office" | Ex MLA, Pakur Constituency, Jharkhand Assembly

31/01/2026
 #पाकुड़_विधानसभा_क्षेत्र_में_रोजगार_व_स्वास्थ्य_सुविधाएं  #का_हाल_बेहालयहां के लोग रोजगार के तलाश में दूसरे राज्यों में...
31/01/2026

#पाकुड़_विधानसभा_क्षेत्र_में_रोजगार_व_स्वास्थ्य_सुविधाएं #का_हाल_बेहाल

यहां के लोग रोजगार के तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन करने पर विवश हैं। वहीं यहां के लोग का स्वास्थ्य सुविधा बंगाल पर निर्भर है। उक्त बातें शनिवार को पाकुड़ के पूर्व विधायक सह एआईएमआईएम नेता अकिल अख्तर ने बरहरवा प्रखंड के श्रीकुंड बाजार स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा। हर साल पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के गरीब मजदूरों का मजदूरी करने के लिए झारखंड प्रदेश के बाहर अपने परिवार को छोड़कर जाना पड़ रहा है। कई मजदूर का बाहर कार्य करने के दरमियान मृत्यु हो जाता है और उनकी लाश को घर तक लाने के लिए भी पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक या पूर्व मंत्री कोई ठोस कदम उठाने में अभी तक नाकाम साबित हुआ है। अब सिर्फ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में भ्रष्टाचार चरम सीमाओं पर देखने को मिल रहा है। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के सभी विभिन्न कार्यालयों रिश्वतखोरी का बाजार आम हो चुका है। आखिर पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की भोली-भाली
जनताओं का इसमें क्या कसूर है। उन्होंने आगे कहा कि पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में आज भी मुलभूत समस्या से लोग जुझ रहे हैं। यहां रोजगार का कोई साधन नहीं है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क की हालत दयनीय है। उन्होंने पाकुड़ विधानसभा के वर्तमान विधायक एवं पूर्व मंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि लगभग 20 वर्षो से यहां का प्रतिनिधित्व कर रहे। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई हु है। यहां के किसानों का हाल बेहाल है। प्रतिवर्ष गुमानी नदी के उफान और अतिवृष्टि से होने वाले बाढ़ से होने वाली धान फसल क्षतिपूर्ति की मुआवजा तक नहीं मिलती है। उन्होंने अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को भी गिनाया गया। वहीं युवा नेता अफीफ अमसल ने कहा कि पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे झारखंड राज्य में एआईएमआईएम का संगठन मजबूत किया जाएगा। तथा यहां के जनता का जो भी समस्या है उनका समाधान के लिए आवाज बुलंद किया जाएगा। इधर इस दौरान बरहरवा प्रखंड के सपा पार्टी के प्रखंड कमिटी के साथ-साथ विभिन्न पंचायत के लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों ने एआईएमआईएम पार्टी में योगदान दिया। सभी नए साथियों को पूर्व विधायक अकिल अख्तर और युवा नेता अफीफ अमसल ने बारी-बारी से एआईएमआईएम पार्टी का पट्टा पहनाकर सम्मानपूर्वक पार्टी में योगदान करवाया। इस मौके पर अंसार अली (मिंटू), मो.साइबान, सरफराज अहमद,अहमद मुखिया,रमजान मुखिया,हैदर अली, विरेंदर साहा,बादीर शेख,आबु सुफियान,अबुल कलाम,शेर अली,राज कु. साहा, जितेन्द्र रजक,आसु शेख,मो. सद्दाम, इमदादुल,मासुद, वसीम अख्तर सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आज मिर्जापुर पंचायत के लालमाटी पहुंचे उसके तत्पश्चात मिर्ज़ापुर पंचायत के कार्यकर्ताओं के द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत कि...
31/01/2026

आज मिर्जापुर पंचायत के लालमाटी पहुंचे उसके तत्पश्चात मिर्ज़ापुर पंचायत के कार्यकर्ताओं के द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। साथ ही मिर्ज़ापुर पंचायत के ग्रामीण जनता एवं कार्यकर्ताओं कि समस्याओं से रूबरू हुए।

Aimim- All India Majlis-E-Ittehadul Muslimeen A
Asaduddin Owaisi
Majid Hussain

आज पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के इशाकपुर में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं AIMIM पार्टी को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक ...
30/01/2026

आज पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के इशाकपुर में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं AIMIM पार्टी को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक मजबूती प्रदान करने हेतु प्रेस वार्ता कर मीडिया बंधुओं को संबोधित किया।
Aimim- All India Majlis-E-Ittehadul Muslimeen
Asaduddin Owaisi
Majid Hussain
Aimim Head Quarters Darussalam

पाकुड़ विधानसभा के इशाकपुर में आज सियासी ताक़त का ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला।AIMIM की बढ़ती मजबूती के साथ पूर्व विधायक...
27/01/2026

पाकुड़ विधानसभा के इशाकपुर में आज सियासी ताक़त का ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला।
AIMIM की बढ़ती मजबूती के साथ पूर्व विधायक जनाब अकील अख्तर साहब का भव्य स्वागत किया गया।
जनता का जोश, समर्थन और उम्मीद साफ बता रहा है कि पाकुड़ अब बदलाव की ओर बढ़ चुका है।
यह स्वागत सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नई सियासी ऊर्जा और विश्वास का प्रतीक है।
पाकुड़ की धरती से उठी यह आवाज़ आने वाले समय की दिशा तय करेगी।

15/12/2025

Review for Minecraft from GamesYY.com .

20/11/2024

आपका वोट, भविष्य का फैसला

साथियों,
आज का दिन सिर्फ एक तारीख नहीं है, बल्कि यह हमारी उम्मीदों, हमारे सपनों, और हमारे क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य का फैसला करने वाला दिन है। आज आपके पास वह ताकत है जिससे आप अपने पाकुड़ को एक नई दिशा दे सकते हैं।
आपका एक वोट पाकुड़ के विकास, शिक्षा, रोजगार और शांति की ओर एक मजबूत कदम है। मैं आपसे अपील करता हूं कि अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और सही निर्णय लें।

याद रखें, आपका वोट सिर्फ एक अधिकार नहीं, आपकी जिम्मेदारी है। इसे निभाएं।

आपका,
अकिल अख्तर

16/11/2024

Address

Barharwa
816101

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Office Of Aquil Akhtar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Office Of Aquil Akhtar:

Share