26/08/2026
महाराष्ट्र में हिंदी-मराठी भाषा विवाद पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "विवाद से न देश चलता है और न ही सरकार चलती है। विवाद से कुछ लोगों की राजनीति चलती है। उनकी राजनीति हमेशा विवाद से ही चलती है, चलने दीजिए। ये (मराठी भाषा) मुद्दा है आज का? आज के मुद्दे महंगाई, नौकरी, बेरोजगारी, पेपर लीक, पैलेट गन, महिला सुरक्षा, अर्थव्यवस्था की हालत और बंद होते उद्योग हैं लेकिन अगर हम इन पर चर्चा करेंगे तो इनकी सरकार हिल जाएगी। इसलिए ये क्या लाते हैं, हिंदी बोला, मराठी बोला, ये मत पहना, ये मत खाओ, चलने दीजिए। इनकी दुकान के शटर अब बंद होने वाले हैं।"