Sarpanch Gunga - Ratan Lal Kumawat

Sarpanch Gunga - Ratan Lal Kumawat Village Sarpanch, Social Worker, Motivation Speaker, Environmental reformer,

02/03/2026
आज स्व. श्री खेताराम पुत्र श्री मलाराम जी कुमावत (गूंगा) के मृतक आश्रित को ट्रांसरेल स्टर्लिंग कंपनी नागपुर की ओर से 25 ...
21/11/2025

आज स्व. श्री खेताराम पुत्र श्री मलाराम जी कुमावत (गूंगा) के मृतक आश्रित को ट्रांसरेल स्टर्लिंग कंपनी नागपुर की ओर से 25 लाख रुपये का चेक दिलवाया गया।

इस पूरे प्रयास में साथ देने वाले परिवारजनों, ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों तथा मेरे सभी साथियों का हृदय से आभार।

विशेष धन्यवाद कंपनी प्रबंधन को, जिनके सहयोग से यह कार्य संभव हो पाया।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे। 🙏🕊️

📌 गूँगा क्षेत्र से बनी नई ग्राम पंचायत ‘कुमावत नगर’, गाँव में खुशी का माहौलग्राम पंचायत गूँगा के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन ...
21/11/2025

📌 गूँगा क्षेत्र से बनी नई ग्राम पंचायत ‘कुमावत नगर’, गाँव में खुशी का माहौल

ग्राम पंचायत गूँगा के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन रहा। प्रशासन द्वारा गूँगा गाँव से विभाजित होकर नई ग्राम पंचायत ‘कुमावत नगर’ के गठन की औपचारिक घोषणा की गई। यह निर्णय क्षेत्र के विकास, सुव्यवस्थित प्रशासन और ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं की तेज़ पहुँच को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

नई ग्राम पंचायत बनने की खुशी में ग्रामवासियों और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। मौके पर रतन लाल कुमावत, सरपंच (ग्राम पंचायत गूँगा) ने कहा कि यह कदम पूरे क्षेत्र के लिए विकास की नई संभावनाएँ लेकर आया है।

इस अवसर पर भाई साहब स्वरूप सिंह खारा साहब का भी विशेष सम्मान किया गया। रतन लाल कुमावत, स्थानीय उद्योगपति बाबूलाल कुमावत गूँगा तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने उन्हें मिठाई खिलाकर उनका आभार व्यक्त किया और क्षेत्र के विकास में उनके योगदान की सराहना की।

सभी ने एक स्वर में कहा कि, कुमावत नगर पंचायत बनने से अब हर ढाणी और परिवार तक सुविधाएँ और भी तेज़ी से पहुँचेंगी। विकास की गति ज़रूर बढ़ेगी।

Swaroop Singh Khara Babulal Prajapati

21/11/2025

आप सभी ग्रामवासियों के सहयोग और समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद।

आप सबके निरंतर प्रयास, एकजुटता और सहयोग से आज आज़ादी के बाद पहली बार इतना ऐतिहासिक कार्य संभव हो पाया है। हमारे क्षेत्र में 7–8 नए राजस्व ग्रामों का गठन तथा 2 नई ग्राम पंचायतों की स्थापना होना अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मैं सभी ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देता हूँ।

इन नई राजस्व ग्रामों और ग्राम पंचायतों के बन जाने से अब हर परिवार, हर ढाणी और हर व्यक्ति तक सुविधाओं, योजनाओं और विकास के अवसरों की गति और भी तेज़ी से पहुँचेगी। अब क्षेत्र में विकास की असीम संभावनाएँ खुल चुकी हैं। यह सब केवल तभी संभव हुआ, जब आप सभी ग्रामवासियों ने एकजुट होकर, शांति और समझदारी के साथ अपना सहयोग दिया।

आप सभी के सहयोग, धैर्य और सकारात्मक सोच के लिए हृदय से आभार।

आगे भी इसी प्रकार एक-दूसरे का साथ और समर्थन बनाए रखें, ताकि हमारा क्षेत्र विकास की नई ऊँचाइयों को छू सके।

इस ऐतिहासिक कार्य को संभव बनाने में भाई साहब स्वरूप सिंह खारा साहब का विशेष योगदान रहा है।
हम उनका हार्दिक आभार और धन्यवाद व्यक्त करते हैं।

सादर,
रतन लाल कुमावत
सरपंच, ग्राम पंचायत गूंगा

Congratulations to all 🎉💐
03/12/2023

Congratulations to all 🎉💐

Congratulations to all 🎉
03/12/2023

Congratulations to all 🎉

03/11/2021

रते कुम्हार की ढाणी माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत होने पर समस्त गाँव एवं ढाणी वासियों को हार्दिक बधाई

06/10/2021

ग्राम पंचायत गुंगा में आज के दिन हुए मतदान तथा ऐतिहासिक जीत का एक साल सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं.
समस्त ग्रामवासियों का ऐसे ही सहयोग तथा आशीर्वाद बना रहे...

🙏🏻🙏🏻
आपका अपना
रतन लाल कुमावत
सरपंच गांव गूँगा

Great Work 👍🏼👌नेक कार्य के लिए पृथ्वीराज जी और शेंषकरण जी का बहुत-बहुत धन्यवाद🙏🙏
21/09/2021

Great Work 👍🏼👌
नेक कार्य के लिए पृथ्वीराज जी और शेंषकरण जी का बहुत-बहुत धन्यवाद🙏🙏

Address

Barmer

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sarpanch Gunga - Ratan Lal Kumawat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share