Ramesh m'ahiya

  • Home
  • Ramesh m'ahiya

Ramesh m'ahiya administration of social work

14/07/2026

न पद का घमंड, न सत्ता का अभिमान,
जनता का विश्वास ही सबसे बड़ा सम्मान।

अपने नेता के प्रति समर्पित कार्यकर्ता !2 जुलाई को बाड़मेर के गागरिया में जब हनुमान बेनीवाल पहुंचे, उनके स्वागत के लिए इत...
07/07/2026

अपने नेता के प्रति समर्पित कार्यकर्ता !

2 जुलाई को बाड़मेर के गागरिया में जब हनुमान बेनीवाल पहुंचे, उनके स्वागत के लिए इतनी बड़ी भीड़ उमड़ी कि उन्हें गाड़ी से उतरने तक का मौका नहीं मिला। ऐसे में बेनीवाल अपनी गाड़ी के आगे वाले बोनट पर खड़े होकर लोगों का अभिवादन करने लगे।

हालांकि, ऊपर लगा टेंट उनके सिर से टकरा रहा था। ऐसे में उनके साथ रहने वाले युवा इमरान खान पीपाड़ ने बिना किसी परवाह के करीब आधे घंटे तक लगातार दोनों हाथ ऊपर उठाकर टेंट को पकड़े रखा, ताकि बेनीवाल लोगों से आसानी से संवाद कर सकें।

लगातार आधे घंटे तक हाथ ऊपर रखकर खड़े रहना आसान नहीं होता, लेकिन इमरान ने पूरे धैर्य और समर्पण के साथ यह जिम्मेदारी निभाई। यही वजह है कि वे अक्सर हनुमान बेनीवाल के साथ हर मौके पर सक्रिय नजर आते हैं और अपनी निष्ठा से अलग पहचान बनाते हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री Bhajanlal Sharma  से प्रदेश की जनता पूछना चाहता है कि  -पूर्व में प्रधानमंत्री श्री Narendr...
06/07/2026

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री Bhajanlal Sharma से प्रदेश की जनता पूछना चाहता है कि -
पूर्व में प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi की सभा में तकनीकी त्रुटि के कारण माइक बंद होने की घटना पर आपने एक महिला आईएएस अधिकारी को एपीओ (APO) कर दिया। लेकिन पचपदरा स्थित राजस्थान रिफाइनरी में प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन किए जाने से ठीक एक दिन पहले भीषण आग लग गई। जिले के प्रशासनिक मुखिया होने के नाते बालोतरा के जिला कलक्टर की न तो कोई जवाबदेही तय की गई और न ही उन्हें हटाया गया। आखिर ऐसा क्यों ?
यदि बालोतरा में सरकारी आवास उपलब्ध नहीं था, तो जिला कलक्टर को नियमानुसार किराए के आवास में रहना चाहिए था मगर बालोतरा के जिला कलक्टर रिफाइनरी की टाउनशिप में रह रहे हैं।
क्या एक जिला कलेक्टर का किसी औद्योगिक परियोजना की टाउनशिप में निवास करना सुशासन और प्रशासनिक निष्पक्षता की दृष्टि से उचित माना जा सकता है ?
इसके अतिरिक्त, सीईटीपी (CETP) प्लांट के सेस कर, रिफाइनरी क्षेत्र एवं बालोतरा के आसपास सरकारी भूमि से रास्तों के आवंटन तथा भू-उपयोग परिवर्तन में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगातार बालोतरा कलक्टर पर लग रहे है,बावजूद इसके सरकार खामोश क्यों है ?
PMO India को भी Government of Rajasthan से यह रिपोर्ट तलब करनी चाहिए कि यदि प्रधानमंत्री की सभा में माइक बंद होने जैसी तकनीकी घटना पर एक महिला आईएएस अधिकारी को एपीओ किया जा सकता है, तो अप्रैल माह में प्रधानमंत्री के रिफाइनरी उद्घाटन से ठीक एक दिन पहले हुई भीषण आगजनी जैसी गंभीर घटना के बावजूद भजनलाल जी द्वारा बालोतरा के जिला कलेक्टर की कोई जवाबदेही क्यों तय नहीं की गई?
क्या बालोतरा कलक्टर सरकार से बड़े हो गए है ?
CMO Rajasthan

Address

Barmer

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ramesh m'ahiya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Ramesh m'ahiya:

Shortcuts

  • Want your organization to be the top-listed Government Service?

Share