11/08/2026
बारसोई–कटिहार सुबह की पैसेंजर ट्रेन फिर से शुरू होनी चाहिए।
कभी ट्रेन संख्या 75748/47 सुबह करीब 4 बजे बारसोई से कटिहार के लिए चलती थी, जिससे यात्रियों को कटिहार से आगे नवगछिया, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, मोकामा, बख्तियारपुर होते हुए पटना तक बेहतर कनेक्टिविटी मिलती थी।
कोरोना काल के बाद इस ट्रेन का परिचालन बंद हो गया, लेकिन आज भी सुबह 6 बजे से पहले बारसोई से कटिहार जाने के लिए कोई ट्रेन उपलब्ध नहीं है।
यह सिर्फ एक ट्रेन नहीं, बल्कि छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, मरीजों, छोटे व्यापारियों और आम यात्रियों की रोजमर्रा की जरूरत है।
जनहित में हमारी मांग स्पष्ट है बारसोई-कटिहार के बीच सुबह की इस ट्रेन का परिचालन पुनः शुरू किया जाए और क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत किया जाए।
रेल सुविधा कोई विशेषाधिकार नहीं, जनता का अधिकार है।