PRO Badwani

PRO Badwani Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from PRO Badwani, Government Organization, जनसंपर्क कार्यालय, कलेक्टर बंगले के पीछे, Barwani.

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं महिला व बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न------मातृ मृत्यु दर एव...
02/09/2026

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं महिला व बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न
------
मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर में आई कमी, सिकल सेल सुरक्षा अभियान के तहत 2,993 दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी, 2,315 मरीजों को पेंशन स्वीकृत

बड़वानी 02 सितम्बर 2026/कलेक्टरेट सभागृह बड़वानी में बुधवार को कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं महिला व बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और महिला-बाल कल्याण से जुड़ी गतिविधियों की बिंदुवार समीक्षा की गई।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती सिंह ने कहा कि बड़वानी एक जनजातीय बाहुल्य जिला है, जहाँ स्वास्थ्य विभाग को सर्वाधिक प्रतिबद्धता के साथ काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों को परिणाम को ध्यान में रखते हुए कार्य करने, नए अमले को प्रशिक्षित कर दक्ष बनाने और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में दिए गए मुख्य निर्देश एवं निर्णयः-
1.जिले में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य सूचकांकों में अपेक्षित सुुुधार परिलक्षित हुआ है। राज्य की मानक दर अनुसार जिले में 1 अप्रेल 2026 से 31 अगस्त तक मातृ मृत्यु दर में लगभग 33% तथा शिशु मृत्यु दर में 51% की कमी आई हैं। जो कि इस बात का परिचायक है कि, स्वास्थ्य सेवाएं जिले अंतर्गत समर्पित एवं गुणवत्ता पूर्ण प्रदान की जा रही है।
कलेक्टर ने ठीकरी विकासखंड में पीआईएच प्रबंधन में लापरवाही पाए जाने पर हुई मातृ मृत्यु पर नाराजगी जताते हुए ठीकरी बीएमओ, बीसीएम और बीई तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
2.जिले में चलाए जा रहे सिकल सेल सुरक्षा अभियान के तहत विभिन्न ब्लॉकों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर मरीजों को इलाज, टीकाकरण, यूडीआईडी कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र और पेंशन जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। इस अभियान के अंतर्गत अब तक 2,993 दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं और 2,315 मरीजों की पेंशन शुरू की गई है। साथ ही जिन पात्र सिकल सेल मरीजों का प्रमाण पत्र अभी नहीं बना है, वे प्रत्येक मंगलवार जिला अस्पताल या ब्लॉक शिविर में मेडिकल बोर्ड से जांच कराकर प्रमाण पत्र बनवाएं, ताकि उन्हें पेंशन का लाभ मिल सकते है।
सिकल सेल मिस-मैनेजमेंट पर बीएमओ निवाली को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया, जबकि बीएमओ सेंधवा को गर्भवती महिलाओं की शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
3.मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के तहत 7 विकासखण्डों में हृदय उपचार की आवश्यकता वाले 34 बच्चों की पहचान की गई। 26 बच्चों को मेडिकल मैनेजमेंट/नॉर्मल इको का लाभ मिला, 1 बच्चे को आरबीएसके और 7 बच्चों को आयुष्मान भारत योजना के तहत उपचारित किया गया। कुल 8 बच्चों की सफल सर्जरी की गई। वही मुख्यमंत्री बाल श्रवण उपचार योजना अंतर्गत कुल 10 चिन्हित बच्चों में से 5 बच्चों का सफलतापूर्वक उपचार किया गया तथा 1 बच्चे को एवीटी थेरेपी से लाभान्वित किया गया।
4.अनमोल पोर्टल पर पंजीयन, मॉडरेट एनीमिया और हाई रिस्क प्रेग्नेंसी मैनेजमेंट में असंतोषजनक प्रगति पाए जाने पर ठीकरी एवं राजपुर क्षेत्र के बीएमओ का एक सप्ताह का वेतन राजसात करने के आदेश दिए गए। पाटी विकासखंड के बीएमओ को भी मिस-मैनेजमेंट पर शो-कॉज नोटिस दिया गया।
5.टीकाकरण व मौसमी बीमारियांः- टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला टीकाकरण अधिकारी की सराहना की गई, जबकि सिलावद बीएमओ से कम प्रगति पर आगामी बैठक में विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई। वर्षा ऋतु को देखते हुए निमोनिया, डेंगू, मलेरिया व कुष्ठ रोगों की रोकथाम और स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।
6.गर्भवती महिलाओं के रजिस्ट्रेशन के तहत मॉडरेट एनीमिया और हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) मैनेजमेंट रिपोर्ट की समीक्षा में ठीकरी एवं राजपुर क्षेत्र की प्रगति असंतोषजनक पायी जाने पर संबंधित क्षेत्र के बीएमओ का एक सप्ताह का वेतन राजसात करने के आदेश दिए। इसके अतिरिक्त, मिस-मैनेजमेंट के मामले में पाटी विकासखंड के बीएमओ को भी शो-कॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया।
7.बैठक में जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को किए जाने वाले भुगतान की समीक्षा की गई। साथ ही, सेंधवा क्षेत्र के ग्राम इनायकी में नए डिलीवरी पॉइंट को जल्द से जल्द पूरी तरह क्रियाशील करने के निर्देश दिए गए।
एसएनसीयू, एनबीएसयू एवं एनआरसी में बेड ऑक्युपेंसी तथा सफल डिस्चार्ज दर बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
8.जिला टीबी अधिकारी को टीबी मरीजों के लिए फूड बास्केट वितरण में तेजी लाने और निरंतर स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए गए।
9.महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत प्रथम एवं द्वितीय प्रसव के शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम के तहत अति कुपोषित और मध्यम कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर लक्ष्यबद्ध तरीके से पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में उपस्थिति
बैठक में मुख्य रूप से डिप्टी कलेक्टर श्री आकाश यादव, सीएमएचओ डॉ. जयपाल ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ. मनोज खन्ना सहित स्वास्थ्य एवं महिला-बाल विकास विभाग के अन्य जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

*सफलता की कहानी*  *मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान से संवर रहीं जिंदगियां* बड़वानी 02 सितम्बर 2026/आम जनता की समस्याओं के त...
02/09/2026

*सफलता की कहानी*

*मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान से संवर रहीं जिंदगियां*
बड़वानी 02 सितम्बर 2026/आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और लोक सेवाओं की समय-सीमा में प्रदायगी के लिए प्रदेश भर में 7 अगस्त 2026 से जारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के चार सप्ताह सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुके हैं। इस अभियान के सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में बड़वानी जिले के सेंधवा विकासखंड अंतर्गत मोहन पड़ावा क्लस्टर की 13 पंचायतों के लिए 29 अगस्त को विशेष शिविर का आयोजन किया गया था, जहाँ कई ग्रामीणों की लंबित समस्याओं का तत्काल समाधान किया गया।

*श्रीमती फुंदी वासकाले की दूर हुई चिंता, मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना के मिली पेंशन की स्वीकृति*
सेंधवा की शाहपुरा ग्राम पंचायत की 59 वर्षीय निवासी श्रीमती फुंदी वासकले ने 29 अगस्त को ग्राम पंचायत शाहपुरा में आयोजित शिविर में पहुँचकर पेंशन हेतु अपना आवेदन जमा किया। फील्ड विजिट के दौरान उन्होंने कलेक्टर श्रीमती जयंति सिंह से मुलाकात कर अपनी व्यथा साझा की।
कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदन की जांच प्रक्रिया पूर्ण की गई। जांच के उपरांत श्श्मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजनाश् के तहत श्रीमती फुंदी वासकले को ₹600 प्रति माह की पेंशन स्वीकृत कर दी। पेंशन स्वीकृत होने पर उन्होंने राज्य सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के माध्यम से जिले के सैकड़ों जरूरतमंद नागरिकों को बिना चक्कर लगाए अपनी समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान मिल रहा है।

5 वर्ष पूर्ण होने पर चलाया जाएगा सेवा संकल्प अभियान - मुख्यमंत्री डॉ. यादवप्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर...
02/09/2026

5 वर्ष पूर्ण होने पर चलाया जाएगा सेवा संकल्प अभियान - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
मंत्रि-परिषद ने देश की जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत होने पर प्रधानमंत्री श्री मोदी का किया अभिनंदन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले किया संबोधित

बडवानी 02 सितम्बर 2026/मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी 07 अक्टूबर को पहले गुजरात के मुख्यमंत्री और अब देश के प्रधानमंत्री के रूप में श्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवा के 25 साल पूर्ण हो रहे हैं। इन 25 सालों में विकास और जनकल्याण के जो अविस्मरणीय कार्य हुए हैं, उनकी जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर, 2026 से प्रारंभ होकर 01 माह अर्थात 17 अक्टूबर, 2026 तक चलेगा। सेवा संकल्प अभियान विकसित भारत के संकल्प की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। अभियान अंतर्गत अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले मंत्रि-परिषद सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अप्रैल से जून 2026 की तिमाही में देश की जीडीपी वृद्धि दर 7.8ः होने पर प्रधानमंत्री श्री मोदी को बधाई दी तथा मंत्रि-परिषद की ओर से उनका अभिनंदन किया। पिछले साल इसी अवधि में यह दर 6.9ः थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की नीतियों के परिणामस्वरूप देश सभी क्षेत्रों में तेजी से प्रगति कर रहा है।
धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए प्रदेश में जारी हैं विकासात्मक कार्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सांस्कृतिक उत्थान और धार्मिक पर्यटन का जो विजन प्रदान किया है, उसी के परिणामस्वरूप प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर हमारी गौरवशाली परम्परा और ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने का कार्य आरंभ किया गया है। इस दिशा में प्रदेश में 243 करोड़ रूपए की लागत से विभिन्न संरक्षण और विकास कार्य जारी हैं।
न देरी, न दूरी के सिद्धांत को चरितार्थ कर रहा है जन-विश्वास अभियान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में विगत 7 अगस्त से आरंभ जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत न देरी, न दूरी के सिद्धांत पर काम करते हुए राज्य सरकार अभियान को सुशासन के क्षेत्र में एक मील का पत्थर स्थापित करने का प्रयास कर रही है। अभी तक उन्होंने स्वयं चार जिलों क्रमशरू छिंदवाड़ा, बड़वानी, टीकमगढ़ और बालाघाट का भ्रमण किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद सदस्यों से अभियान अंतर्गत निरंतर दौरा कर, विभिन्न योजनाओं तथा विकास गतिविधियों की मॉनीटरिंग करने और विभिन्न समुदायों से निरंतर संवाद करने की बात कही।

02/09/2026

फर्जी पर्चे व आई.डी.कार्ड बनाकर नौकरी का झांसा देने वाले आरोपीयों को न्यायालय द्वारा 3-3 वर्ष एवं अर्थदण्ड से दण्डित किया

बड़वानी 02 सितम्बर 2026/प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बड़वानी श्री एम.के.जैन ने 01 सितम्बर को अपने दिए गए एक फैसले में आरोपी रेहान को अपराध धारा 419/511, 467, 468, 471 भा.द.वि. एवं धारा 25(1-ख)(ए) आयुध अधिनियम मे क्रमशः 06 माह व 500 रूपये, 03 वर्ष एवं 10 हजार, 02 वर्ष एवं 05 हजार, 06 माह एवं 01 हजार, 02 वर्ष एवं 01 हजार के अर्थ दण्ड से दण्डित किया गया तथा आरोपी फुलसिंह पिता वेस्ता तरोले को अपराध धारा 467, 120(बी) भा.द.वि. मे 03 वर्ष व 10,000/- रूपये के अर्थ दण्ड से दण्डित किया गया।
घटना के विवरण अनुसार 06 अप्रैल 2021 को फरियादी श्रुति पिता सुनिल पाटीदार ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करवायी गई, कि उसके द्वारा उत्कृष्ट स्कूल बडवानी के सामने स्थित दीवार पर एक पर्चा चिपका देखा, जिस पर कोटक महेन्द्रा बैंक मे नौकरी के लिए लडकीयों की आवश्यकता है। जिस पर मो.नं. 6269568888, 9171663920 लिखा था। फरियादीनी ने 26 फरवरी 2021 पर इन नंबरो पर फोन लगाकर बात की तो बोला कि मैं रेहान खान, कोटक महेन्द्रा बैंक का मैनेजर बोल रहा हूॅ, मैं राजपुर रहता हॅू। फरियादीनी ने कोटक महेन्द्रा बैंक मे नौकरी करने की इच्छा जाहिर की तो रेहान के द्वारा जागर्स पार्क बडवानी में बुलाया और कहा कि आ जाओं, वही आकर नौकरी के बारे मे समझा देता हूॅ। जहां पहूचने पर आरोपी रेहान मिला, फरियादीयां ने पुछा कि क्या काम करना पडेगा, तो आरोपी ने बताया कि कुछ भी काम नही करना है, केवल लोन फार्म भरना है, जिसका वेतन फरियादीयां को 3000 रूपये प्रतिमाह बताया था तथा सैलेरी मार्च 2021 से शुरू होना बताया था। जिस पर से आरोपी के द्वारा उसके 12 वीं की अंकसूची, आधारकार्ड, फोटो फरियादी से ले लिये। 1 हफ्ते बाद आरोपी फरियादी को उसके रूम पर आकर कोटक महेन्द्रा बैंक का आई.डी.कार्ड दे गया, फरियादीया ने काम का पुछा तो आरोपी के द्वारा आश्वासन दिया गया कि तुम काम की चिंता मत करो तुम्हारी सैलेरी शुरू हो गयी है। इस तरह मार्च माह मे फरियादीया के द्वारा आरोपी को कई बार फोन लगाये किन्तु आरोपी के द्वारा यही जवाब दिया कि काम आने पर बता दिया जावेगा।
उक्त आश्वासन से फरियादीयां को आशंका हुई कि आरोपी के द्वारा ना तो वेतन दिया जा रहा है और ना ही कोई काम बताया जा रहा है तो फरियादीयां के द्वारा आरोपी को अपनी सहेली की नौकरी दिलवाने के बहाने से मिलने बुलाया, जिस पर से आरोपी के द्वारा जागर्स पार्क मे बुलाया।
फरियादीयां व उसके सहेली जागर्स पार्क पहुॅची जहां पर आरोपी सफेद रंग की स्वीफ्ट कार मे आया जिस पर पुलिस लिखा था, आरोपी खाकी कलर का पेंट व शर्ट पहन कर आया था। आरोपी ने पुलिस की टोपी व लाल जूते पहन रखे थे तथा आरोपी ने आकर कहा कि मैं एस.आई. हूॅ, तथा जल्द ही आई.पी.एस. बनने वाला हूॅ, उसके पास पुलिस सब इंस्पेक्टर लिखा आई.डी.कार्ड, दैनिक अमन संवाद प्रेस का आई.डी.कार्ड, महेन्द्रा कोटक बैंक का आई.डी. कार्ड, उसकी गाडी मे आगे जिला कलेक्टर बडवानी के सील लगे तीन लेटर व उन लेटर मे पिन से पंच किये गये नर्मदा ग्रामीण बैंक के भरे 1 -1 करोड के चैक, कुछ सीले तथा कई लोगो के मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के फार्म व उनके फोटो लगी थी। जिस पर से फरियादीयां ने अपने पहचान के जितेन्द्र पाटीदार, उमेश देवडा, अंतिम मंडलोई, भायदास सुल्या को बुलाया और आरोपी रेहान के बारे मे बताया गया। इनके द्वारा मौके पर पहुॅच कर पुलिस बुलायी गयी, पुलिस को आता देखकर आरोपी वहा से गाडी को लाॅक कर भाग गया था। आरोपी की गाडी को पुलिस के द्वारा जप्त कर आरोपी को ढुंढा गया।
आरोपी रेहान को गिरफ्तार करने पर पुछताछ मे उसने अन्य आरोपी फुलसिंह पिता वेस्ता तरोले का नाम बताया तथा पुलिस के द्वारा अपराध की कायमी कर अनुसंधान पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष अभियोग पत्र पेश किया गया। प्रकरण मे आयी तकनिकी साक्ष्य के आधार पर माननीय न्यायालय के द्वारा
प्रकरण का अनुसंधान उपनिरीक्षक नेपालसिंह चौहान द्वारा किया गया तथा प्रकरण में शासन की ओर से न्यायालय मे पैरवी लोक अभियोजक दीपक चौहान बडवानी के द्वारा की गई।

02/09/2026

राज्य मुख्य परीक्षा हेतु जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम गठित
बड़वानी 02 सितम्बर 2026/राज्य मुख्य परीक्षा का आयोजन 07 सितम्बर से 12 सितम्बर तक प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पीएम श्री कालेज ऑफ एक्सीलेंस शहीद भीमा नायक महाविद्यालय बड़वानी में किया जायेगा। कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह ने इस परीक्षा हेतु कलेक्टर कार्यालय बड़वानी में जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम बनाया है।
विद्यार्थियों को गुजरना होगा त्रिस्तरीय नवीन जांच प्रक्रिया से
1. राज्य मुख्य सेवा परीक्षा 2026 में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों हेतु परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश के दौरान त्रिस्तरीय नवीन जांच प्रक्रिया (सीसीटीवी सर्विलेंस, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, प्रवेश पत्र की स्कैनिंग, एचएचएमडी के माध्यम से तलाशी एवं वीओआई पी की व्यवस्था)आयोग द्वारा अनुबंधित एजेंसी के माध्यम से प्रारंभ की गई है।
2.परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों को 90 मिनिट पूर्व पहुंचना होगा।
3. परीक्षार्थी स्वयं के साथ केवल बालपेन एवं एक पानी की पारदर्शी बांटल, ई-प्रवेश पत्र व आइडी कार्ड तथा आवश्यक दवाईयां ला सकते है।
4. परीक्षार्थियों की एचएचएमडी के माध्यम से जांच की जायेगी। जिसमें पुरूष परीक्षार्थियों की जांच पुरूष वीक्षकों द्वारा एवं महिला परीक्षार्थियों की जांच महिला वीक्षक द्वारा की जायेगी। ट्रांसजेण्डर अभ्यर्थियों के पास विकल्प होगा कि वह अपनी जांच महिला अथवा पुरूष कर्मचारी से करवा सकते है।
5. परीक्षा केन्द्र के प्रवेश द्वार के समीप अनुमत एवं वर्जित वस्तुओं की जानकारी चस्वा होगी, जिसका पूर्णतः पालन किया जाना होगा।

बलराम जयंती कार्यक्रम का हुआ आयोजनबड़वानी 02 सितम्बर 2026/जिले मे बलराम जयंती कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र बजट्टाखुर्द ...
02/09/2026

बलराम जयंती कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बड़वानी 02 सितम्बर 2026/जिले मे बलराम जयंती कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र बजट्टाखुर्द तलुन में आयोजित किया गया। जहॉ जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा बलराम भगवान की पूजा अर्जना कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित श्री वासुदेव मुकाती, सांसद प्रतिनिधि लोकसभा, श्री भगवानसिंह पटेल, भारतीय किसान संघ जिला बड़वानी, श्री कमल तोमर जिला महामंत्री भारतीय किसान संघ, श्रीमती हेमलता सोंलकी अपर कलेक्टार जिला बड़वानी, श्री के.सी.वास्केंल, उप संचालक कृषि जिला बडवानी, डॉ. के.एस. बडौदिया कृषि वैज्ञानिक, उद्यानिकी, पशुपालन, जिला विपणन संघ अधिकारी, मत्य्वान पालन, सहायक कृषि अभियांत्रिकी एवं अन्यी जिला अधिकारी व जिले के समस्त विकासखण्डो से आये किसानों की उपस्थिति में जनप्रतिनिधिगण, कृषि वैज्ञानिक, विभागीय अधिकारीयों द्वारा कृषि की उन्नंत तकनिकी, विभागीय योजना एवं आधुनिक कृषि उपकरण का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ कृषि संबंधी आधुनिक कृषि उपकरण, बीज एवं प्राकृतिक खेती केन्द्रित प्रदर्शनी, सह-संवाद जैसी गतिविधियॉ का आयोजन किया गया एवं 2 किसान को कपास उत्पािदन आधुनिक तकनीक एचडीपी 2 किसान को एक्स्ट्रा लांग स्टेपल कपास के प्रशस्ति-पत्र, 10 किसानों को मृदा स्वास्थ कार्ड, 5 किसानों को बैटरी चलित स्प्रे पम्प, 1 किसान को केला टिशु कल्चर स्वीकृति पत्र एवं 1 किसान को छोटा ट्रेक्टैर स्वीकृति पत्र जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्रदान कर सम्मानित किया गया

12 सितम्बर को आयोजित नेशनल लोक अदालत हेतु प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडीबड़वानी 02 सितम्बर 2026/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राध...
02/09/2026

12 सितम्बर को आयोजित नेशनल लोक अदालत हेतु प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी
बड़वानी 02 सितम्बर 2026/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार दिनांक 12 सितम्बर, 2026 को जिला बड़वानी में श्री महेन्द्र कुमार जैन मान. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बड़वानी एवं श्री सोहनलाल पाटीदार अध्यक्ष अधिवक्ता संघ बड़वानी द्वारा म.प्र.प.क्षे.वि.वि. कम्पनी लिमिटेड लिटिगेशन एवं प्रिलिटिगेशन प्रकरणों में एवं नगर पालिका के जलकर, सम्पत्तिकर में शासन द्वारा दी गई छुट के प्रचार-प्रसार के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
साथ ही बीमा कम्पनी के अधिवक्तागण के साथ बैठक रखी गई जिसमें श्री राजकुमार वर्मा, द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वारा अधिवक्तागण को निर्देश दिये कि नेशनल लोक अदालत में ऐसे सभी मामले जिनमें बीमा पॉलिसी की शर्तों का उल्लघन नहीं हुआ है ऐसे मामलो को लोक अदालत में रैफर कर निराकृत करने हेतु निर्देशित किया गया जिस पर समस्त अधिवक्तागण ने सहमति जताई।
इस अवसर पर श्री लीलाधर सॉलकी, विशेष न्यायाधीश एस.सी./एस.टी अत्याचार निवारण/नोडल अधिकारी नेश. लोक. अदालत, प्रथम जिला न्यायाधीश श्री चन्दनसिंह चैहान, चतुर्थ जिला न्यायाधीश श्री कपिल वर्मा, मुख्य न्यायिक मजि. श्री सुमित शर्मा, श्री अमूल मण्डलोई, श्री महेन्द्रसिहं रावत, न्यायिक मजि. बड़वानी सुश्री राजश्री भार्गव व पुष्पेन्द्र भार्गव न्यायिक मजि. बड़वानी, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ श्री सोहनलाल पाटीदार, बड़वानी, श्री नानूराम यादव, श्री ऋषभ दोशी आदि अधिवक्तागण उपस्थित थे
श्री जैन प्रधान जिला न्यायाधीश महोदय द्वारा आमजनों से अनुरोध किया गया है कि 12 सितम्बर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक समझौता योग्य प्रकरणों का निराकरण कराकर नेशनल लोक अदालत में दी जाने वाली छूट का लाभ उठावे एवं आपसी समझौते से सुलभ एवं त्वरित अपने प्रकरणों का निराकरण करावें।

हल पूजन, कृष्ण-राधा-बलराम का भव्य स्वागत, भजन, प्रश्न मंच एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनबड़वानी 02 सितम्बर 2026/श...
02/09/2026

हल पूजन, कृष्ण-राधा-बलराम का भव्य स्वागत, भजन, प्रश्न मंच एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
बड़वानी 02 सितम्बर 2026/शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवती में रक्षाबंधन एवं भगवान श्री बलराम जयंती के अवसर पर भारतीय संस्कृति, ग्रामीण जीवन, कृषि परंपराओं तथा श्रीकृष्ण-बलराम के जीवन मूल्यों से विद्यार्थियों को जोड़ने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में संस्कृति, भक्ति और कृषि परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीकृष्ण, राधारानी एवं भैया बलराम के रूप में सजे विद्यार्थियों के संस्था में विधिवत प्रवेश के साथ हुआ। उनके प्रवेश के दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वातावरण में भक्ति और उल्लास का अद्भुत रंग दिखाई दिया। इसके पश्चात कार्यक्रम को गति देते हुए कृषक के साथी हल का विधिवत पूजन किया गया। विद्यार्थियों ने हल को राखी बांधकर किसान और कृषि के प्रति सम्मान व्यक्त किया तथा उन्नत, टिकाऊ एवं समृद्ध कृषि का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने प्रार्थना की, कि देश अन्न-धन से भरपूर रहे, किसान सुखी एवं समृद्ध रहें और भारत निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े। शिक्षकों ने बताया कि किसान के लिए हल केवल एक कृषि उपकरण नहीं, बल्कि उसके परिवार की उम्मीदों का साथी है। हल की प्रत्येक लकीर में किसान का पसीना, परिवार की आशाएँ, बच्चों के सपने और घर की खुशियाँ जुड़ी होती हैं।
कार्यक्रम का द्वितीय सत्र सभागृह में आयोजित किया गया। इसमें महेश मालवीया ने दिवस के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि बलराम जयंती हमें कृषि, किसान और श्रम के सम्मान का संदेश देती है। उन्होंने श्रीकृष्ण और बलराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों के माध्यम से प्रेम, भाईचारे, साहस, मित्रता और कर्तव्य जैसे जीवन-मूल्यों को विद्यार्थियों से जोड़ा और विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वें भारतीय संस्कृति एवं कृषि परंपराओं से जुड़े तथा उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखें ।
मनीष जोशी ने अपने उद्बोधन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी बाल लीलाओं तथा कृष्ण-भक्ति की परंपरा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कवि रसखान की प्रसिद्ध कृष्ण-भक्ति रचना “धूरि भरे अति शोभित श्याम...” की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की अगली कड़ी में श्रीकृष्ण, बलराम, रक्षाबंधन, भारतीय संस्कृति एवं कृषि परंपराओं पर आधारित रोचक प्रश्न मंच आयोजित किया गया। प्रश्न मंच में सरल से लेकर कठिन प्रश्नों को शामिल किया गया, जिससे विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित हुई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने ज्ञान एवं त्वरित सोच का परिचय दिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त कर विद्यार्थियों में उत्साह दिखाई दिया ।
शिक्षकों के अनुसार कार्यक्रम कि सार्थकता इस बात से सिद्ध होती है कि इसमें विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति और अपनी जड़ों से जुड़ने का सार्थक अवसर प्रदान किया गया । कार्यक्रम ने रक्षाबंधन की आत्मीयता, श्रीकृष्ण-राधारानी की भक्ति, बलराम के कृषि संदेश, किसान के श्रम और भारतीय कृषि-संस्कृति को एक सूत्र में पिरोते हुए श्रीकृष्ण ,राधारानी एवं बलराम की वेषभूषा मे क्रमशः सोनिका बड़ोले,नव्या कनासे और आरेश जमरे रहे। वहीं भक्ति गीतों के गायन हेतु नंदनी ,अर्जुन ,सलोनी ,सोनू,ऋषिका और वैशाली ने पुरस्कार प्राप्त किए।
शिक्षक शफीक शेख ने कृषि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कृषि केवल अन्न उत्पादन का माध्यम नहीं, बल्कि हमारे जीवन, अर्थव्यवस्था और ग्रामीण संस्कृति का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को किसान के श्रम का सम्मान करने तथा पारंपरिक कृषि ज्ञान को सहेजते हुए उन्नत खेती के लिए जागरूक किया।
प्राचार्य श्री असलम खान ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और कृषि को जीवन से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। श्रीकृष्ण और बलराम का जीवन हमें प्रेम, भाईचारे, साहस और कर्तव्य की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक कृषि ज्ञान के साथ आधुनिक तकनीकी अपनाकर हम कृषि को अधिक टिकाऊ और समृद्ध बना सकते हैं।
कार्यक्रम में श्रीमती केसरी बघेल श्री बलराम वास्कले, एवं श्री मनोज चैहान का अच्छा सहयोग प्राप्त हुआ।

रोटरी क्लब द्वारा वनवासी अंचल की स्कूल नंदगाव में बच्चो को  सूखे मेवे युक्त मोतीचूर के लड्डू बांटे गएबड़वानी 02 सितम्बर 2...
02/09/2026

रोटरी क्लब द्वारा वनवासी अंचल की स्कूल नंदगाव में बच्चो को सूखे मेवे युक्त मोतीचूर के लड्डू बांटे गए

बड़वानी 02 सितम्बर 2026/कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के निर्देशन में जिले में संचालित सरस्वती प्रसादम योजना के अंतर्गत रोटरी क्लब बड़वानी द्वारा आदिवासी अंचल के प्राथमिक विद्यालय नंदगाव के स्कूली बच्चो को भोजन के साथ सूखे मेवे युक्त मोतीचूर के लड्डू वितरित किये गये। स्कूली बच्चों ने पहले भोजन मंत्र का उच्चारण किया उसके बाद उत्साहपूर्वक भोजन किया रोटरी क्लब के ललित जैन ने बताया की रोटरी क्लब बड़वानी द्वारा नंदगांव स्कूल में निरन्तर सरस्वती प्रसादम योजना में बच्चों को प्रति सप्ताह पौष्टिक आहार दिया जा रहा है। कार्यक्रम में अशोक दोशी, ललित जैन,अजित जैन,संजय खंडेलवाल शिक्षक ,यतीन्द्र गुप्ता,आशा चैहान ,कुसुम साकले, पुनि बाई ,लक्ष्मी बाई, आदि उपस्थित रहे।

प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बड़वानी श्री महेन्द्र कुमार जैन आगामी 12 सितम्बर को आयोजित ह...
02/09/2026

प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बड़वानी श्री महेन्द्र कुमार जैन आगामी 12 सितम्बर को आयोजित होने वाली 'नेशनल लोक अदालत' के प्रचार वाहन को जिला न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए।

Address

जनसंपर्क कार्यालय, कलेक्टर बंगले के पीछे
Barwani
451551

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Badwani posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to PRO Badwani:

Shortcuts

Share