Aadarsh Betul

Aadarsh Betul Betul District is a district of Madhya Pradesh state in central India. The city of Betul serves as its administrative headquarters.

The district is a part of Narmadapuram Division This Facebook initiative is for all the citizen of betul Dist who wish to contribute towards making Betul an ideal (Aadarsh) place to live in. The citizen of Betul Dist can become members by sending a request only those citizens will be made members whose identity will be established from the information available on the citizen's facebook homepage.

Members can write on the wall about thier views/observations on the various activities undertaken by various government department .Members can piont out shortcoming observed by them in the implementation of government programmes. Member citizen can also upload relevant photgraphs related to thier observations or suggestions. We hope that this initiative would get healthy response and the citizen would be able to do their bit toward making our place an ideal place to live in

जिला मुख्यालय पर प्रति मंगलवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई में 18 फरवरी को आमजन से 76 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री राजे...
20/02/2014

जिला मुख्यालय पर प्रति मंगलवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई में 18 फरवरी को आमजन से 76 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री राजेश प्रसाद मिश्र एवं अपर कलेक्टर श्री बीएस कुलेश ने उपरोक्त आवेदनों की सुनवाई करते हुए निराकरण की त्वरित कार्रवाई करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।

22/01/2014

प्रदेश के महानिरीक्षक पंजीयन द्वारा जिला पंजीयकों को पंजीयन संबंधी दस्तावेज अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने के निर्देश दिए गए हैं।
निर्देशों में कहा गया है कि उप पंजीयकों द्वारा दस्तावेज की विधिक अपेक्षाओं की पूर्ति उपरांत प्रस्तुतिकरण दिनांक को ही अनिवार्य रूप से लौटाया जाना चाहिए। यह व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। निर्देशों में ताकीद किया गया है कि यदि किसी उप पंजीयक द्वारा दस्तावेज परीक्षण हेतु, स्थल निरीक्षण हेतु, कमी स्टाम्प शुल्क वसूलने हेतु, पंजीयन शुल्क जमा करने हेतु जैसे अस्पष्ट अनावश्यक कारणों से लंबित रखा जाना पाया जाता है तो संबंधित के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

22/01/2014

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत जिले से 14 मार्च को रामेश्वरम के लिये तीर्थ यात्रा जाएगी। इस यात्रा के लिये जिले से 200 यात्रियों का कोटा निर्धारित किया गया है।
अपर कलेक्टर श्री बीएस कुलेश ने बताया कि इन यात्राओं में जाने के इच्छुक पात्र आवेदक 6 मार्च तक अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रारूप कलेक्टर कार्यालय, जिला पंचायत, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय, नगरपालिका नगरपरिषद एवं जनपद पंचायतों से प्राप्त किया जा सकता है। पूर्ण आवेदन इन्हीं कार्यालयों में जमा किये जा सकेंगे। आवेदक को आवेदन पत्र दो प्रतियों में प्रस्तुत करना होगा। आवेदन पत्र में एक रंगीन फोटो चस्पा करने के साथ-साथ एक फोटो अलग से (परिचय पत्र हेतु) भी देना होगी। अतिरिक्त फोटो के पीछे नाम एवं पिता का नाम भी अंकित किया जाना होगा। आवेदक को आवेदन प्रपत्र पर ही चिकित्सक का प्रमाण पत्र भी देना होगा। आवेदक का चयन कम्प्यूटर से लॉटरी ड्रा निकालकर किया जाएगा। जिन आवेदकों द्वारा पूर्व में आवेदन किया जा चुका है, उन्हें पुनः आवेदन प्रस्तुत नहीं करना है, परन्तु पूर्व में यात्रा का लाभ ले चुके आवेदक यात्रा के लिये पात्र नहीं होंगे। आवेदन पत्र का प्रारूप एवं योजना के नियम शासन की वेबसाइट www.govtpressmp.nic.in एवं जिला प्रशासन की वेबसाइट www.betul.nic.in पर भी उपलब्ध है।

जिले की बैतूल विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल, आमला के विधायक श्री चैतराम मानेकर, मुलताई विधायक श्री चन्...
07/01/2014

जिले की बैतूल विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल, आमला के विधायक श्री चैतराम मानेकर, मुलताई विधायक श्री चन्द्रशेखर देशमुख, घोड़ाडोंगरी विधायक श्री सानसिंह उइके एवं भैंसदेही विधायक श्री महेन्द्रसिंह चौहान ने सोमवार को कलेक्टर श्री राजेश प्रसाद मिश्र एवं सीईओ जिला पंचायत श्री एसएन सिंह चौहान के साथ विकास कार्यों से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में विधायकगणों ने जिले में संचालित विकास कार्यों को समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करने की अपेक्षा की। विधायकों ने जिले में सड़कों की स्थिति में सुधार लाने के भी लोक निर्माण सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। मनीष मिश्रा

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लता राजू म्हस्की ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए इनका...
06/09/2013

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लता राजू म्हस्की ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए इनका व्यापक प्रचार-प्रसार जरूरी है, ताकि सभी लोग इनसे अवगत रहें और लाभ ले सकें। जन सूचना अभियान कार्यक्रम इस दिशा में एक प्रभावी पहल है। श्रीमती म्हस्की रविवार को भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत पत्र सूचना कार्यालय द्वारा आयोजित भारत निर्माण जनसूचना अभियान कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। कृषि उपज मण्डी बडोरा बैतूल में आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्टर श्री राजेश प्रसाद मिश्र, नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र देशमुख, कृषि उपज मण्डी अध्यक्ष श्रीमती सरोज शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित थीं। Manish Mishra

कलेक्टर श्री राजेश प्रसाद मिश्र ने निर्माण श्रमिक श्रीमती शांति धुर्वे पति श्री भगवत धुर्वे की सामान्य मृत्यु हो जाने की...
12/08/2013

कलेक्टर श्री राजेश प्रसाद मिश्र ने निर्माण श्रमिक श्रीमती शांति धुर्वे पति श्री भगवत धुर्वे की सामान्य मृत्यु हो जाने की दशा में उसके तीन आश्रित बच्चों को 27 हजार रुपये स्वीकृत करते हुए दो बच्चों को 9 - 9 हजार रुपये की सावधि बचत तथा एक बालिका कुमारी रेशमा धुर्वे को 9 हजार रुपये का चैक प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत निर्माण श्रमिकों को श्रमिक तथा उसके परिवार को विभिन्न सामाजिक योजनाओं का लाभ प्रदाय किया जाता है।
Manish Mishra

11/07/2013
दिनांक 21.6.2013 को नर्मदापुरम के कमिश्नर महोदय श्री अरूण तिवारी एवं बैतूल कलेक्टर श्री राजेश प्रसाद मिश्र द्वारा  स्थनी...
23/06/2013

दिनांक 21.6.2013 को नर्मदापुरम के कमिश्नर महोदय श्री अरूण तिवारी एवं बैतूल कलेक्टर श्री राजेश प्रसाद मिश्र द्वारा स्थनीय लोक सेवा केन्द्र का निरीक्षण किया ।

14/05/2013

जिला पुलिस अधीक्षक श्री ललित शाक्यवार ने लोगों को रुपया दोगुना करने वाले व्यक्तियों अथवा संस्थाओं के लालच में नहीं आने के लिये आगाह किया है।
उन्होंने कहा है कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों, कोल माइन्स क्षेत्र एवं अन्य स्थानों में ऐसे व्यक्तियों संस्थाओं द्वारा लोगों को रुपया दोगुना करने का लालच देकर अवैध तौर पर धन संग्रह करने की जानकारी मिली है। आमतौर पर यह देखा गया है कि इस तरह के व्यक्ति या संस्थाएं भोले-भाले लोगों को लालच देकर रुपये एकत्र कर भाग जाते हैं। कुछ दिन पूर्व कोलकाता में भी इस तरह का घोटाला उजागर हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने आमजन को आगाह किया है कि इस तरह के व्यक्तियों अथवा संस्थाओं के लालच में न आएं। इस संबंध में किसी भी तरह की शिकायत संबंधित पुलिस थाने में की जा सकती है।
Manish Mishra

भारतीय स्टेट बैंक के बैतूल स्थित क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय द्वारा भारतीय रेड क्रास सोसायटी बैतूल को एक एम्बुलेंस वाहन प...
09/05/2013

भारतीय स्टेट बैंक के बैतूल स्थित क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय द्वारा भारतीय रेड क्रास सोसायटी बैतूल को एक एम्बुलेंस वाहन प्रदान किया गया है। बुधवार को जिला कलेक्टर श्री राजेश प्रसाद मिश्र एवं भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री डीसी अग्रवाल द्वारा उक्त वाहन विधिवत रेड क्रास सोसायटी को सौंपा गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. डब्ल्यूए नागले, जिला रेड क्रास सोसायटी के चेयरमेन डॉ. अरुण जयसिंगपुरे एवं सचिव डॉ. एचएल कसेरा भी मौजूद थे।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि स्टेट बैंक द्वारा जिले के जरूरतमंद मरीजों के हित में एम्बुलेंस वाहन प्रदान कर सराहनीय कार्य किया गया है। यह वाहन आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को अन्यत्र स्थान पर ले जाने के लिए अत्यन्त उपयोगी सिद्ध होगा। कार्यक्रम को स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री डीसी अग्रवाल ने भी संबोधित किया एवं अंत में मुख्य प्रबंधक श्री एसव्ही जैन ने आभार व्यक्त किया।

जनसुनवाई दिनांक 9-4-2013 कुल 87 आवेदन प्राप्त हुए ।
09/04/2013

जनसुनवाई दिनांक 9-4-2013 कुल 87 आवेदन प्राप्त हुए ।

बुधवार को आयोजित महिलाओं की विशेष जनसुनवाई में कलेक्टर श्री राजेश प्रसाद मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक श्री ललित शाक्यवार ने म...
05/04/2013

बुधवार को आयोजित महिलाओं की विशेष जनसुनवाई में कलेक्टर श्री राजेश प्रसाद मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक श्री ललित शाक्यवार ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं एवं निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान महिलाओं से 37 आवेदन प्राप्त हुए। Manish mishra

Address

Betul Dist
Betul
460001

Telephone

07141230034

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aadarsh Betul posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Aadarsh Betul:

Share