28/12/2025
भारतीय जनता युवा मोर्चा, कैमूर द्वारा आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, भभुआ में श्रद्धेय भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर उनके जीवन वृत्त पर आधारित एक भव्य प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि भभुआ विधायक भरत बिन्द द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महामंत्री आलोक श्रीवास्तव ने किया एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष चन्दन तिवारी जी ने किया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश पांडेय जी, मोहनियाँ पूर्व विधायक निरंजन राम जी, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी जिला महामंत्री श्री संतोष खरवार, रामगढ़ प्रभारी विजय चौरसिया, कार्यालय मंत्री अरविन्द राय, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष चन्दन तिवारी, जिला मंत्री अमरीश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राजन तिवारी, जिला मंत्री अमित सिंह, जिला सोशल मीडिया संयोजक शुभम गुप्ता, प्रोफेशनल सेल जिला संयोजक संदीप गुप्ता, युवती सेल प्रमुख निक्की गुप्ता, रूचि यादव, नगर अध्यक्ष आयुष पटेल, भभुआ पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अंकित सिंह, मध्य मण्डल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, निलेश सिंह, सत्यनारायण सिंह रहे।
मुख्य अतिथि श्री भरत बिन्द ने कहा कि अटल जी का जीवन राष्ट्र, लोकतंत्र और मानवता के प्रति समर्पण का सर्वोत्तम उदाहरण है। उनके विचार आने वाली पीढ़ियों के लिये प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे।
जिला अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश पांडेय ने कहा कि अटल जी ने राष्ट्रवाद को सकारात्मक ऊर्जा के साथ जन-जन तक पहुँचाया। यह प्रदर्शनी उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और आदर्शों को समझने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
कार्यक्रम के सफल संचालन में भारतीय जनता युवा मोर्चा टीम, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
िचार
ंती
ाब्दी_वर्ष
#भारत_रत्न_अटल