19/07/2026
18 जुलाई नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस - उन्होंने Long Walk to Freedom में एक ऐसा समाज जहाँ सामाजिक सौहार्द हो, हर वर्ग का सम्मान हो, बच्चों की शिक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता हो और लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े हों का अलंकृत व्रर्णन किया।
उन्होंने सिखाया कि समाज कानूनों से नहीं, लोगों के व्यवहार से बदलता है। और व्यक्ति का सबसे बड़ा संघर्ष दूसरों को हराना नहीं, बल्कि अपने व्यक्तित्व को लगातार बेहतर बनाते रहना है। आज हमें खुद से पूछना चाहिए - "क्या हम सचमुच एक सरल, संवेदनशील और विकसित समाज बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं?" या फिर हम केवल अपनी-अपनी सुविधाओं, विचारों और सीमाओं में सिमटते जा रहे हैं?
बदलाव की शुरुआत वहीं से होती है जहाँ हम किसी बच्चे की शिक्षा को महत्व देते हैं, हर व्यक्ति का सम्मान करते हैं, किसी के दुख में उसके साथ खड़े होते हैं और हर दिन अपने भीतर के इंसान को थोड़ा बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं।
यही नेल्सन मंडेला की सबसे बड़ी सीख है। और शायद यही किसी भी समाज की सबसे मजबूत नींव भी।
✍️ IAS Dr. SP Singh