Chief Development Officer, Tehri Garhwal

Chief Development Officer, Tehri Garhwal Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Chief Development Officer, Tehri Garhwal, Government Organization, Vikas Bhawan, Bhawan.

Information about the schemes run by the Rural Development Department and other important line departments, photographs and videos of the constructed works is to be made available to the public.

मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के तहत कन्स्यूड में विकास कार्यों का किया निरीक्षणमुख्यमंत्री पलाय...
28/10/2024

मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के तहत कन्स्यूड में विकास कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के अंतर्गत चयनित ग्राम कन्स्युड में चल रहे विकास कार्यों का मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 अभिषेक त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति देखी और सभी विभागों को काम जल्द और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
ग्राम में पशुपालन, कृषि, उद्यान और ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कई परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें बकरी पालन, समेकित खेती, जैविक खेती, पॉली हाउस निर्माण, और सिंचाई सुविधाएं शामिल हैं।
निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय कन्स्यूड, पंचायत भवन, सोलर स्ट्रीट लाइट, स्मार्ट कक्षाओं और आंगनबाड़ी भवन के विकास कार्यों का भी जायजा लिया गया। सीडीओ ने ग्रामीणों को मशरूम, सेब और कीवी की खेती के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि यह रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा।

मुख्य विकास अधिकारी  की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बैठक संपन्नआगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारि...
09/10/2024

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बैठक संपन्न

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचक नामावलियों के विस्तृत पुनरीक्षण पर चर्चा की गई। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पंचायतवार नोडल अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति समय पर सुनिश्चित की जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों के पुनरीक्षण कार्य के लिए संगणक और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति समयबद्ध तरीके से की जाए, ताकि घर-घर जाकर गणना कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सके। जिला विकास अधिकारी को इस प्रक्रिया के लिए सुपर नोडल अधिकारी नामित किया गया, जो दैनिक प्रगति की निगरानी करेंगे और समन्वय स्थापित करेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि गणना कार्य के लिए आवश्यक लेखन सामग्री और गणना कार्ड पंचायत चुनाव कार्यालय, टिहरी गढ़वाल से उपलब्ध कराए जाएंगे। संगणकों को 28 दिनों के भीतर घर-घर जाकर गणना पूरी करनी होगी। इसके लिए आयोग द्वारा संगणकों को निर्देश दिए गए हैं, जिन्हें गणना से पूर्व वितरित किया जाएगा।
निर्वाचक नामावलियों की पाण्डुलिपियों को हाथ से तैयार करने और पंचायत चुनाव कार्यालय में समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। डाटा एंट्री और फोटोस्टेट का कार्य जल्द ही निविदा के माध्यम से पूरा किया जाएगा, ताकि समय पर डाटा एंट्री का कार्य संपन्न हो सके।
निर्वाचक नामावलियों के प्रकाशन की समय-सीमा तय की गई है। पाण्डुलिपियों का प्रारंभिक प्रकाशन 25 दिसंबर 2024 को किया जाएगा, जिसके बाद दावे और आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। इन आपत्तियों का निस्तारण 13 जनवरी 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा, जब अंतिम निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन किया जाएगा।
बैठक में एडीएम के.के. मिश्रा, डीडीओ मो. असलम, एसडीएम टिहरी संदीप कुमार, एसडीएम घनसाली अपूर्वा सिंह, तहसीलदार टिहरी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें से कुछ ने भौतिक और कुछ ने वर्चुअल रूप से भाग लिया।

शनिवार, दिनांक 05.10.2024 को विकास खण्ड जाखणीधार में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों को घर की साज-सज्जा/ब...
07/10/2024

शनिवार, दिनांक 05.10.2024 को विकास खण्ड जाखणीधार में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों को घर की साज-सज्जा/बर्तन आदि की खरीद हेतु रू0 6000.00 के चेक मा0 प्रमुख क्षेत्र पंचायत जाखणीधार की अध्यक्षता में वितरित किये गये। कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी जाखणीधार, मा0 ज्येष्ठ उप प्रमुख जाखणीधार, सहायक खण्ड विकास अधिकारी जाखणीधार, ग्राम विकास अधिकारी तथा अन्य कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

दिनांक 02 अक्टूबर, 2024 को गांधी जयन्ती के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला विकास अधिकारी, टिहरी गढ़वाल के निर्देशन म...
03/10/2024

दिनांक 02 अक्टूबर, 2024 को गांधी जयन्ती के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला विकास अधिकारी, टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में स्वच्छता पखवाड़े के दृष्टिगत विकास भवन स्थित कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा श्रमदान के माध्यम से कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की गयी।

01/10/2024
ग्राम पंचायत पाली, विकास खण्ड कीर्तिनगर में गुरूवार को जिला विकास अधिकारी मो. असलम की अध्यक्षता में “सरकार जनता के द्वार...
28/09/2024

ग्राम पंचायत पाली, विकास खण्ड कीर्तिनगर में गुरूवार को जिला विकास अधिकारी मो. असलम की अध्यक्षता में “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गांव की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। ग्रामवासियों द्वारा अवगत कराया गया कि गांव में पानी की बहुत किल्लत है। सभी घरों को नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है एवं सिंचाई विभाग द्वारा पूर्व में निर्मित नहरे/गूलें हैं, जो की वर्तमान में जीर्णशीर्ण अवस्था में है, जिस कारण से खेत बंजर पड़े हुए हैं तथा राशन कार्ड से संबंधित दिक्कतें शामिल थीं। इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, ग्रामीण और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

24/09/2024
आज दिनांक 21 सितम्बर, 2024 को मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला 2024...
21/09/2024

आज दिनांक 21 सितम्बर, 2024 को मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला 2024 के सफल आयोजन की तैयारियों के सम्बन्ध में गठित वित्त समिति की बैठक तहसील नरेन्द्रनगर सभागार में आहूत की गयी। बैठक में समिति के सदस्य एवं सम्बन्धित विभागों के कार्यालयाध्यक्ष उपस्थित रहे।

आज दिनांक 20.09.2024 विकास खण्ड चंबा में क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक का आयोजन मा0 प्रमुख क्षेत्र पंचायत शिवानी बिष्ट की...
20/09/2024

आज दिनांक 20.09.2024 विकास खण्ड चंबा में क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक का आयोजन मा0 प्रमुख क्षेत्र पंचायत शिवानी बिष्ट की अध्यक्षता में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 अभिषेक त्रिपाठी व समस्त जिला स्तरीय अधिकारी की उपस्थिति में की गयी । इस बैठक में सड़क, पेयजल, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए।
बैठक में नगर पालिका चम्बा की ब्लॉक रोड पर इंटरलॉकिंग और इसे वन वे (एक तरफा रास्ता) बनाने का प्रस्ताव सदन में प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। यह निर्णय चम्बा की सड़कों पर यातायात की समस्या को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है।
बैठक के दौरान पेयजल संबंधी समस्याओं को लेकर कई शिकायतें सामने आईं। जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय शिकायतों के लिए विभागीय टोल फ्री नंबर 18001804100 और कन्ट्रोल रूम के दूरभाष संख्या 01376-232154 पर सूचना देने की सलाह दी। क्षेत्र पंचायत सदस्य बीना धमोला ने ग्राम फेगुल में पानी निकासी के लिए नाली निर्माण की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

आज दिनांक 19.09.2024 को सहायक विकास अधिकारी /ग्राम विकास अधिकारियों के क्षमता विकास को लेकर विकास भवन सभागार नई टिहरी मे...
19/09/2024

आज दिनांक 19.09.2024 को सहायक विकास अधिकारी /ग्राम विकास अधिकारियों के क्षमता विकास को लेकर विकास भवन सभागार नई टिहरी में एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी उपस्थितों से कहा ग्राम पंचायतों में जो भी कार्य किये जायंे वह आमजनता के लिए उपयोगी सिद्ध हों तथा अधिक से अधिक पात्र लाभर्थियों को योजनाओं का उचित लाभ दिया जाए। जिलाधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारियों को उनके द्वारा किये जाने वाले महत्वपूर्ण बिन्दुओं से अवगत कराते हुए उनके कार्य/दायित्वों, ग्राम विकास योजना (जीपीडीपी), वेस्ट मैनेजमेंट, क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यों को लेकर जानकारी ली। कचरा प्रबन्धन को गंभीरता से लेते हुए वाट्स एप ग्रुप बनाकर पंचायत सेक्रेटरी एवं प्रधानों से सम्पर्क कर कूड़ा निस्तारण वाहन का रोस्टर साझा करने तथा गांवों को स्वच्छ रखने में अपनी भागीदारी सुनिष्चित करने को कहा गया। जिला अधिकारी ने कहा कि ग्राम विकास अधिकारियों का कार्य सीधे जनता से जुड़ा होता है और अधिकारियों को कई बार अपने कार्यों से हटकर सामाजिक कार्य भी करने होते हैं। अधिकारी रोस्टरवाइज प्रत्येक क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों से उनके कार्यों को लेकर सवाल जवाब किया तथा उनकी समस्याओं को सुना।
कार्याशाला में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि जिलाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में जनपद के सर्वांगीण विकास हेतु समस्त सहायक विकास अधिकारी /ग्राम विकास अधिकारियों को गांवों में अपनी क्षमता के अनुरूप विकासोन्मुखी व नवाचार सम्बन्धी कार्य कर ग्राम पंचायतों को सुदृढ़ बनाने की ओर अग्रसर करें, जिससे गांव के लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा सके। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी मो. असलम ने ग्राम पंचायतों में मनरेगा कन्वर्जन में किये जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार से आप महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत ग्राम के अकुषल श्रमिकों को रोजगार दिला सकते हैं तथा बताया कि महात्मा गांधी नरेगा योजना किस प्रकार से विष्व की सबसे बड़ी रोजगार देने वाली योजना है। बैठक में डी0पी0आर0ओ0 मो0 मुस्तफा खान, समस्त खण्ड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे

आज दिनांक 18, सितम्बर 2024 को मुख्य विकास अधिकारी डॉ॰ अभिषेक त्रिपाठी द्वारा जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जनपद में किए जा रह...
18/09/2024

आज दिनांक 18, सितम्बर 2024 को मुख्य विकास अधिकारी डॉ॰ अभिषेक त्रिपाठी द्वारा जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जनपद में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक आहूत की गयी। बैठक में अधीक्षण अभियन्ता जल संस्थान नई टिहरी, अधीक्षण अभियन्ता जल निगम नई टिहरी एवं अन्य खण्डों से उपस्थित अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान व जल निगम टिहरी गढ़वाल उपस्थित रहे। बैठक में निर्देश दिए गए कि जल जीवन मिशन एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसके तहत समयान्तर्गत निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति की जानी आवश्यक है। तत्क्रम में सभी अधिकारीगण साप्ताहिक छोटे-छोटे लक्ष्य निर्धारित कर आवंटित किये गए लक्ष्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करवाएं।

आज गुरुवार 12 सितंबर, 2024 को  विकास भवन सभागार नई टिहरी में सेतु आयोग (पूर्व राज्य योजना आयोग), उत्तराखंड के उपाध्यक्ष ...
12/09/2024

आज गुरुवार 12 सितंबर, 2024 को विकास भवन सभागार नई टिहरी में सेतु आयोग (पूर्व राज्य योजना आयोग), उत्तराखंड के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला अधिकारी मयूर दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 अभिषेक त्रिपाठी, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 पुष्कर सिंह चौहान, जिला विकास अधिकारी मो0 असलम तथा जनपद के समस्त अधिकारीगणों ने भाग लिया। बैठक में वभिन्न विभागों की कार्ययोजनाओं, विशेष परियोजनाओं, महत्वपूर्ण मुद्दों, चुनौतियों और नवाचारों पर विस्तार से चर्चा की गई।
उपाध्यक्ष जोशी जी ने बताया कि सेतु आयोग नीति आयोग की तर्ज पर राज्य के विकास और उसे सशक्त बनाने के लिए विशेषज्ञों के साथ मिलकर नीतिगत विषयों पर काम कर रहा है। इस संदर्भ में खाद्य प्रसंस्करण, उत्पादन की सप्लाई चेन और पर्वतीय क्षेत्रों में आजीविका के साधनों को बढ़ावा देकर राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों की क्षमता वृद्धि, जिला योजना सुदृढ़ीकरण, वित्तीय स्थिति और कौशल विकास पर भी विशेष फोकस रहेगा, ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।
सेतु आयोग के इस बैठक में लिए गए निर्णय और सुझाए गए नीतिगत सुधार, राज्य के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे, खासकर पर्वतीय क्षेत्रों की आजीविका और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में।

Address

Vikas Bhawan
Bhawan
249001

Telephone

+911376232603

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chief Development Officer, Tehri Garhwal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Chief Development Officer, Tehri Garhwal:

Share