Bhopal Commissioner

Bhopal Commissioner karmveer Sharma Commissioner of Bhopal, Government of Madhya Pradesh

05/09/2026

LIVE: आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित 'राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह-2026'

04/09/2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में सीहोर जिले में आयोजित क्रॉम्पटन ग्रीव्स पॉवर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड की नई पॉवर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर के रोल-आउट का शुभारंभ कार्यक्रम

अपर कलेक्टर न्यायालय के प्रकरणों की ली जानकारी - विदिशा कलेक्ट्रेट पहुंचने पर संभागायुक्त श्री Karmveer Sharma  ने अपर क...
03/09/2026

अपर कलेक्टर न्यायालय के प्रकरणों की ली जानकारी -

विदिशा कलेक्ट्रेट पहुंचने पर संभागायुक्त श्री Karmveer Sharma ने अपर कलेक्टर न्यायालय में दर्ज प्रकरणों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने लंबित एवं प्रचलित प्रकरणों की स्थिति, उनके निराकरण की प्रक्रिया तथा समय-सीमा के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने न्यायालयीन प्रकरणों के नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण पर जोर देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

संभागायुक्त श्री शर्मा ने कहा कि प्रशासन का प्रमुख उद्देश्य आमजन को बेहतर, पारदर्शी और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराना है। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचे तथा कार्यालयों में आने वाले लोगों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जाए। संभागायुक्त के निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री ओपी सनोडिया, अपर कलेक्टर श्रीमती मीना मसराम के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

संभाग आयुक्त जी शर्मा का विदिशा जिले औचक दौरा खनिज कार्यालय का भी किया निरीक्षण      संभागायुक्त श्री Karmveer Sharma ने...
03/09/2026

संभाग आयुक्त जी शर्मा का विदिशा जिले औचक दौरा

खनिज कार्यालय का भी किया निरीक्षण

संभागायुक्त श्री Karmveer Sharma ने जिला खनिज कार्यालय विदिशा का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में खनिज संबंधी प्रकरणों, अभिलेखों के संधारण तथा विभागीय कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से जिले में खनिज गतिविधियों, खनिज राजस्व एवं शासन के नियमों के पालन की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। संभागायुक्त ने निर्देश दिए कि खनिज संबंधी कार्यों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा अवैध उत्खनन एवं परिवहन जैसी गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जाए। उन्होंने विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखने पर भी जोर दिया।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

03/09/2026

जिला परिवहन कार्यालय में कार्यप्रणाली का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

संभागायुक्त ने जिला परिवहन कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यालयीन कार्यों एवं नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही परिवहन संबंधी सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिवहन विभाग से संबंधित सेवाओं में नियमों का पालन सुनिश्चित करते हुए आमजन के कार्यों का समयबद्ध निराकरण किया जाए।

पौध रोपण: संभागायुक्त श्री Karmveer Sharma तथा Collector Office Vidisha श्री अंशुल गुप्ता ने जिला परिवहन कार्यालय परिसर में बादाम पौधे का रोपण किया।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

संभाग आयुक्त श्री Karmveer Sharma का विदिशा दौरा महिला एवं बाल विकास विभाग की गतिविधियों की जानकारी ली -महिला एवं बाल वि...
03/09/2026

संभाग आयुक्त श्री Karmveer Sharma का विदिशा दौरा

महिला एवं बाल विकास विभाग की गतिविधियों की जानकारी ली -
महिला एवं बाल विकास विभाग के निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त श्री शर्मा ने विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने महिला एवं बाल हितैषी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं की पहुंच तथा विभागीय सेवाओं को और बेहतर बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

CM Madhya Pradesh
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

वरिष्ठ जिला पंजीयक कार्यालय में व्यवस्थाओं का जायजा      संभागायुक्त श्री Karmveer Sharma  ने वरिष्ठ जिला पंजीयक कार्याल...
03/09/2026

वरिष्ठ जिला पंजीयक कार्यालय में व्यवस्थाओं का जायजा

संभागायुक्त श्री Karmveer Sharma ने वरिष्ठ जिला पंजीयक कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में दस्तावेज पंजीयन, अभिलेखों के संधारण एवं डिजिटाइजेशन सहित आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि पंजीयन संबंधी कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखते हुए नागरिकों को सुविधाजनक एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

03/09/2026

संभागायुक्त Karmveer Sharma ने जिला पंजीयक एवं उप पंजीयक कार्यालय का निरीक्षण किया .
स्थायी अभिलेखागार, डिजिटाइजेशन और दस्तावेज पंजीयन की व्यवस्थाओं की ली जानकारी .
भोपाल संभागायुक्त श्री कर्मवीर शर्मा एवं कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने आज वरिष्ठ जिला पंजीयक एवं उप पंजीयक कार्यालय विदिशा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त श्री शर्मा ने कार्यालय में संचालित विभिन्न कार्यों एवं व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

संभागायुक्त ने कार्यालय के स्थायी अभिलेखागार का निरीक्षण कर पुराने एवं महत्वपूर्ण अभिलेखों के सुरक्षित रख-रखाव तथा उनके व्यवस्थित संधारण की जानकारी ली। उन्होंने अभिलेखों की सुरक्षा एवं आवश्यकता के अनुरूप उनके डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया को भी देखा। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण अभिलेखों का डिजिटाइजेशन व्यवस्थित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि भविष्य में अभिलेखों को आसानी से उपलब्ध कराया जा सके और उनके संरक्षण को भी सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने कार्यालय में चल रहे दस्तावेजों के डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही आमजन द्वारा कराए जाने वाले दस्तावेज पंजीयन की प्रक्रिया का अवलोकन किया और पंजीयन कार्य से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दस्तावेज पंजीयन के दौरान आमजन को अनावश्यक परेशानी न हो तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त श्री शर्मा ने न्यायालय कलेक्टर ऑफ स्टाम्प में संचालित कार्यप्रक्रिया की भी जानकारी ली। उन्होंने प्रकरणों के निराकरण, वर्तमान स्थिति, कार्य के दौरान सामने आने वाली समस्याओं तथा उनके आवश्यक समाधान के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने लंबित कार्यों का नियमानुसार समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर वरिष्ठ जिला पंजीयक विदिशा द्वारा कार्यालय को आवंटित वार्षिक राजस्व लक्ष्य 190 करोड़ रुपये तथा अब तक अर्जित 87.62 करोड़ रुपये के राजस्व की जानकारी संभागायुक्त एवं कलेक्टर को दी गई। अधिकारियों ने राजस्व प्राप्ति से संबंधित प्रगति एवं विभागीय कार्यों की स्थिति से भी अवगत कराया।

संभागायुक्त श्री शर्मा ने कार्यालयीन व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कार्यों में पारदर्शिता, अभिलेखों के बेहतर संधारण, डिजिटाइजेशन में तेजी तथा आमजन को सुगम एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने किया विभिन्न शासकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण .अनुसूचित जाति-जनजाति कार्यालय का निरीक्षण -...
03/09/2026

संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने किया विभिन्न शासकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण .

अनुसूचित जाति-जनजाति कार्यालय का निरीक्षण -

संभागायुक्त श्री शर्मा ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति कार्य विभाग के कार्यालय का निरीक्षण कर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं हितग्राहीमूलक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

संभागायुक्त Karmveer Sharma  ने किया विभिन्न शासकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण .जनहितैषी व्यवस्थाओं का लिया जायजा, कार्य...
03/09/2026

संभागायुक्त Karmveer Sharma ने किया विभिन्न शासकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण .
जनहितैषी व्यवस्थाओं का लिया जायजा, कार्यप्रणाली को और सुगम एवं प्रभावी बनाने के दिए निर्देश .
भोपाल संभागायुक्त श्री शर्मा ने आज विदिशा जिले के प्रवास के दौरान विभिन्न शासकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर वहां संचालित जनहितैषी व्यवस्थाओं, कार्यालयीन कार्यप्रणाली एवं आमजन से जुड़े कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को शासकीय सेवाओं का लाभ आम नागरिकों को समय पर, पारदर्शी एवं सहज रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता भी साथ मौजूद रहे।

संभागायुक्त श्री शर्मा ने जिले के विभिन्न विभागों के कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए विभागीय गतिविधियों, लंबित प्रकरणों, अभिलेखों के संधारण तथा आमजन से संबंधित कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यालयों में आने वाले नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े तथा उनके आवेदनों एवं प्रकरणों का नियमानुसार समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

Address

डी – ब्लॉक, पुराना सचिवालय, भोपाल (म. प्र. )
Bhopal
462001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhopal Commissioner posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bhopal Commissioner:

Shortcuts

Share