29/07/2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने #गुरु_पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज उज्जैन के वृंदावनपुरा स्थित संत शिरोमणि रविदास महाराज की चरण पादुका एवं गुरु गादी स्थल पर पहुंचकर श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की मंगलकामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास महाराज की चरण पादुका एवं गुरु गादी परिसर को भव्य एवं दिव्य स्वरूप प्रदान किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक विकास कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाएंगे।