Where In City - A Local City Guide

Where In City - A Local City Guide From hidden gems and top spots to daily updates, local services, and must-know info - we bring your city to your fingertips.

Whether you're exploring, relocating, or just staying informed, WhereInCity makes local life smarter, simpler, and more connected

7 साल में करोड़पति बने कॉन्स्टेबल की इनसाइड स्टोरी!मंत्री-अफसरों की कथित मिलीभगत से करोड़ों की काली कमाई का नेटवर्क खड़ा...
11/08/2026

7 साल में करोड़पति बने कॉन्स्टेबल की इनसाइड स्टोरी!

मंत्री-अफसरों की कथित मिलीभगत से करोड़ों की काली कमाई का नेटवर्क खड़ा करने और 23 चेकपोस्ट का कैश संभालने के आरोपों ने पूरे सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर इतना बड़ा नेटवर्क चल रहा था, तो क्या यह सब एक ही आदमी की पहुंच और क्षमता से संभव था? या फिर इसके पीछे एक बड़ा तंत्र काम कर रहा था?

आरोपों के मुताबिक, एक व्यक्ति ने पूरे मामले को मैनेज किया और करोड़ों की संपत्ति जमा कर ली। लेकिन जिन लोगों पर निगरानी और कार्रवाई की जिम्मेदारी थी, उनकी भूमिका पर सवाल कब उठेंगे?

क्या यही है हमारे सिस्टम का सबसे फलता-फूलता धंधा—जहाँ नीचे वाला पकड़ा जाता है और ऊपर वाले आराम से AC कमरों में बैठे रहते हैं?

और अब मामला जमानत तक पहुंच चुका है। लेकिन जमानत को दोषमुक्ति या आरोपों के सच साबित होने का प्रमाण मानना सही नहीं है। जमानत के पीछे अदालत ने किन 4 प्रमुख आधारों को माना?

👉 आइए, जमानत के उन 4 बिंदुओं को भी समझते हैं और पूरे मामले की परतें खोलते हैं।

जमानत के 4 आधार… लेकिन कुछ सवाल अब भी बाकी हैं?

अगर—

1. जांच पूरी हो चुकी थी,
2. चार्जशीट दाखिल हो चुकी थी,
3. आरोपी लगभग 18 महीने से न्यायिक हिरासत में था, और
4. ट्रायल जल्द पूरा होने की संभावना नहीं थी,

तो फिर सवाल उठता है—

जिस कथित नेटवर्क में 23 चेकपोस्ट के कैश और करोड़ों की रकम की बात सामने आई, उस पूरे सिस्टम में शामिल बताए जा रहे अन्य लोगों के नाम आखिर सामने क्यों नहीं आए?

क्या यह पूरा मामला सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित था?

अगर जांच एजेंसियों के पास दस्तावेज, लेन-देन और गवाहों से जुड़ी जानकारी है, तो मंत्री और अधिकारियों की कथित भूमिका पर भी स्थिति स्पष्ट क्यों नहीं की गई?

क्या जांच सिर्फ पैसे संभालने वाले व्यक्ति तक पहुंचेगी, या फिर यह भी पता लगाया जाएगा कि पैसा आखिर किस-किस तक पहुंचा?

और सबसे बड़ा सवाल—

अगर मामला इतना बड़ा था, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी आखिर सिर्फ एक व्यक्ति के सिर क्यों दिखाई दे रही है?

जनता को इन सवालों के स्पष्ट जवाब मिलने चाहिए।
















🚨 एक बेटी की जिंदगी और सिस्टम से जूझते हुए बीते वे महत्वपूर्ण मिनट... 🚨दिनांक 31/05/2026 को मुझे एक युवती का कॉल प्राप्त...
09/06/2026

🚨 एक बेटी की जिंदगी और सिस्टम से जूझते हुए बीते वे महत्वपूर्ण मिनट... 🚨

दिनांक 31/05/2026 को मुझे एक युवती का कॉल प्राप्त हुआ, जिसने बताया कि उसने जहर खा लिया है और उसे तत्काल सहायता की आवश्यकता है।

उस समय मुझे केवल इतना पता था कि एक बेटी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मैंने बिना एक क्षण गंवाए सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास शुरू किए।

सबसे पहले 112 पर कॉल किया गया, जहां पर 3 बार (2:55, 2:56, 2:56) कॉल करने के बावजूद मेरा कॉल कनेक्ट नहीं हुआ। तत्पश्चात मेरे द्वारा 108 पर भी कॉल लगाया गया, परंतु वहां भी कॉल कनेक्ट नहीं हो सका।

इसके बाद मेरे द्वारा रतलाम SP के नम्बर 07412270460 पर 2:59 PM पर कॉल किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ।

फिर कलेक्टर रतलाम के नम्बर 07412270400 पर 3:00 PM पर कॉल किया गया, लेकिन वहां से भी कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद अस्पताल नम्बर 9424****49 पर 3:02 PM पर कॉल किया गया, लेकिन कॉल नहीं उठाया गया।

इसके बाद जावरा पुलिस थाना सिटी के नम्बर 07414221125 पर 3:03 PM पर कॉल लगाया गया, जहां 1 मिनट 14 सेकंड बात हुई।

पुनः 3:07 PM पर उसी नम्बर पर 43 सेकंड वार्ता हुई।

*इसके बाद संगठन (करणी सेना परिवार) के नम्बर 07773087773 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी गई, जहां 1 मिनट 13 सेकंड चर्चा हुई। सूचना प्राप्त होते ही संगठन के पदाधिकारी तत्काल सक्रिय हुए और मौके पर पहुंचकर उक्त बिटिया की मदद की। समय रहते किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप आज वह बिटिया पूर्णतः स्वस्थ है।*

फिर CSP श्री युवराज सिंह जावरा जी को 07701054505 पर 3:14 PM पर कॉल किया गया, जहां 1 मिनट 39 सेकंड बात हुई और पूरी जानकारी दी गई।

इसके बाद SDO/SDOP श्री संदीप मालवीय जी का नम्बर 8319071415 प्राप्त हुआ। 3:16 PM पर कॉल किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। पुनः 3:17 PM पर कॉल लगाने पर 58 सेकंड बात हुई और पूरी जानकारी दी गई।

रात्रि 10:13 PM पर पुनः SDOP श्री संदीप मालवीय जी से 1 मिनट 13 सेकंड चर्चा हुई, जिसमें उन्होंने बताया कि उक्त महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

दिनांक 07/06/2026 को उक्त बिटिया से मेरी पुनः बातचीत हुई। यह जानकर अत्यंत संतोष और खुशी हुई कि वह अब बिल्कुल स्वस्थ है।

लेकिन इस पूरी घटना ने एक बड़ा प्रश्न खड़ा कर दिया है — आखिर सरकारी तंत्र इतना सुस्त क्यों है?
जब एक बेटी जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रही थी, तब 112 और 108 जैसी आपातकालीन सेवाओं पर संपर्क नहीं हो सका। कई जिम्मेदार कार्यालयों एवं अधिकारियों तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास करने पड़े। यदि एक सामान्य नागरिक को किसी की जान बचाने के लिए इतने फोन और इतने प्रयास करने पड़ें, तो आपातकालीन व्यवस्था की वास्तविक स्थिति पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

सवाल किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि उस व्यवस्था का है जिस पर संकट की घड़ी में आम जनता भरोसा करती है।

सौभाग्य से इस मामले में संगठन के पदाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों एवं संबंधित लोगों के सहयोग से एक बेटी की जान बच गई और आज वह स्वस्थ है। लेकिन यदि कुछ मिनट और निकल जाते, तो शायद परिणाम कुछ और भी हो सकता था।

— चेतन सिंह राजपूत
प्रदेश उपाध्यक्ष
करणी सेना परिवार

- Dr Mohan Yadav

WHERE in CITY -        धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने भोजशाला...
15/05/2026

WHERE in CITY -

धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने भोजशाला को मंदिर मानते हुए हिंदू पक्ष की मांग को स्वीकार कर लिया। इस फैसले के बाद वर्षों से चल रहे विवाद पर नई बहस शुरू हो गई है। हिंदू पक्ष ने इसे आस्था और इतिहास की जीत बताया है, जबकि इस निर्णय के राजनीतिक और सामाजिक मायने भी निकाले जा रहे हैं।


15/05/2026

WHERE in CITY -

Gulabi Nagar Bagsewania Road. 3 saal se road banne k baad bhi Gulabi Nagar Bagsewania Andhera Nagar bana hua.



Mohan Yadav

14/05/2026

WHERE in CITY:

Two wheelers Skid-Prone Areas.
Near New Katara Road to Mandapam Hoshangabad road. 3-4 inch Crack in Main Road.

Dr Mohan Yadav Rakesh Singh

Mark my words. Wait for 4 May! Ha Ha Ha 🤣🤣🤣        India Our Home
04/05/2026

Mark my words. Wait for 4 May! Ha Ha Ha 🤣🤣🤣 India Our Home

  -  : West Bengal election result — BJP wins. BJP victorious. What does this mean for the state? Share your thoughts.  ...
04/05/2026

-
: West Bengal election result — BJP wins.
BJP victorious. What does this mean for the state? Share your thoughts.
#विधानसभा2026 https://whereincity.in/

WHEREinCITY -      New Insurance Bill: मोदी सरकार लाई इंश्योरेंस बिल, होंगे 10 बड़े फायदे! इस विधेयक में बीमा क्षेत्र मे...
21/01/2026

WHEREinCITY -

New Insurance Bill: मोदी सरकार लाई इंश्योरेंस बिल, होंगे 10 बड़े फायदे!

इस विधेयक में बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा 74% से बढ़ाकर 100% करने सहित कई अहम सुधारों का प्रावधान है। इसका उद्देश्य बीमा उद्योग का आधुनिकीकरण करना और '2047 तक सभी के लिए बीमा' के लक्ष्य को हासिल करना है। इससे पहले यह विधेयक 16 दिसंबर को लोकसभा में पारित हो चुका है।


WHEREinCITY -      'हर डॉग बाइट और हर मौत के लिए भारी जुर्माना ठोकेंगे', सुप्रीम कोर्ट की राज्य सरकारों को सख्त चेतावनी!...
13/01/2026

WHEREinCITY -
'हर डॉग बाइट और हर मौत के लिए भारी जुर्माना ठोकेंगे', सुप्रीम कोर्ट की राज्य सरकारों को सख्त चेतावनी!

सुप्रीम कोर्ट ने कड़े शब्दों में कहा, हर डॉग बाइट और हर मौत के लिए हम राज्यों पर भारी मुआवजा तय करेंगे, क्योंकि उन्होंने जरूरी इंतजाम नहीं किए. साथ ही डॉग फीडर्स की भी जिम्मेदारी होगी. अगर आप उन्हें खाना खिला रहे हैं, तो उन्हें अपने घर रखें. उन्हें खुले में घूमकर लोगों को काटने और उन पर हमला करने की इजाजत क्यों दी जाए? कुत्ते के काटने का असर जीवनभर रहता है.

  -   पुरोहित पति ने पत्नी को पढ़ाया लिखिया ,थानेदार बनते ही मांगा तलाक।पत्नी बोली मुझे पति की वेश बूसा पसंद नहीं।      ...
12/01/2026

-
पुरोहित पति ने पत्नी को पढ़ाया लिखिया ,थानेदार बनते ही मांगा तलाक।पत्नी बोली मुझे पति की वेश बूसा पसंद नहीं।


Source-Patrikanews

Address

C-25
Bhopal
462043

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Where In City - A Local City Guide posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category