12/03/2025
आज मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र सिंह यादव के निर्देशानुसार भोपाल युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में समस्त भोपाल युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भोपाल में प्रह्लाद पटेल के निवास पर घेराव करने पहुंचे ।
युवा कांग्रेस नेताओ ने अनूठे तरीके से गधे को प्रहलाद पटेल का पोस्टर पहना कर गधे से भीख मांग कर विरोध प्रदर्शन किया ।
जिसमे जिला अध्यक्ष नरेंद्र यादव ने बताया कि प्रहलाद पटेल अपने आपको राजा और प्रदेश की जनता को भिखारी समझते है जबकि सच्चाई यह है सारे नेता चुनाव के समय जनता से वोटो की भीख मांगते है !
जनता से माफी मांगने के बजाय प्रह्लाद पटेल गुंडों और पुलिस का सहारा लेकर खुद को बचाने में लगे हैं, लेकिन युवा कांग्रेस हार नहीं मानेगी। जनता की लड़ाई जारी रहेगी!
Indian Youth Congress
Madhya Pradesh Youth Congress
Mitendra Darshan Singh