Bijapur-Police

Bijapur-Police मनवा पुलिस मनवा नार

:: प्रेस नोट ::दो नक्सली स्थायी वारण्टी पंच कमेटी अध्यक्ष व पंचायत उपाध्यक्ष हुये गिरफ्तार,थाना बासागुड़ा से जिला पुलिस ब...
27/07/2019

:: प्रेस नोट ::
दो नक्सली स्थायी वारण्टी पंच कमेटी अध्यक्ष व पंचायत उपाध्यक्ष हुये गिरफ्तार,

थाना बासागुड़ा से जिला पुलिस बल एव केरिपु 168 वी वाहिनी की कार्यवाही

दिनांक 27.07.209 को थाना बासागुड़ा से निरीक्षक सुरेन्द्र राम यादव, उप निरीक्षक गोपाल सतपथी तथा केरिपु0 168 वी वाहिनी कम्पनी कमाण्डर एल0 चरण तेज कुमार रेड्‌डी, जे श्रीनिवासन के हमराह जिला पुलिस बल एवं केरिपु0 बल द्वारा एरिया डॉमिनेद्गान, फरार स्थायी वारण्टियों की पता तलाद्गा हेतु ग्राम सारकेगुड़ा, तर्रेम की ओर रवाना हुये थे।

मुखबीर की सूचना के आधार पर ग्राम तर्रेम से स्थायी वारण्टी 01. ताती बुधू पिता लखमू उम्र 35 वर्ष, 02. कोरसा बुधराम पिता डोग्गा उम्र 36 वर्ष साकिनान तर्रेम थाना बासागुड़ा को पकड़ा गया।

उक्त पकड़े गये स्थायी वारण्टी ताती बुधू पंचायत उपाध्यक्ष कोरसागुड़ा के विरूद्ध माननीय न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 87/2018 एवं थाना बासागुड़ा अपराध क्रमांक 12/2016 धारा 307, 341, 431, 147, 148, 149 भादवि0 25, 27 आर्म्स एक्ट 03,04 विपअधि0 3 (1-2) लो0स0क्ष0नि0अधि0, प्रकरण क्रमांक 86/2018 अपराध क्रमांक 12/2018 धारा 307, 34 भादवि0 03, 04 विपअधि0 में दो स्थायी वारण्ट लंबित है, । कोरसा बुधराम पंच कमेटी अध्यक्ष के विरूद्ध प्रकरण क्रमांक 87/2018 अपराध क्रमांक 12/2016 धारा 307, 341, 431, 147, 148, 149 भादवि0 25, 27 आर्म्स एक्ट 03,04 विपअधि0 3 (1-2) लो0स0क्ष0नि0अधि0 में एक स्थायी वारण्ट लम्बित होने से थाना बासागुड़ा में विधिवत्‌ गिरफ्तार कर आज दिनांक 27.07.2019 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेद्गा किया गया।

*सामुदायिक खेल शीतकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, बालक आश्रम फुल्लोड़ की टीम रही विजयी*  सामुदायिक खेल कार्...
11/12/2018

*सामुदायिक खेल शीतकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, बालक आश्रम फुल्लोड़ की टीम रही विजयी*

सामुदायिक खेल कार्यक्र के तहत्‌ दिनांक 04.12.2018 से थाना जांगला बीजापुर पुलिस एवं सद्‌भावना समिति जांगला के द्वारा टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया । आयोजन में जिला बीजापुर के 22 टीम ने हिस्सा लिया जिसमें बीजापुर, भैरमगढ़, नैमेड़, कुटरू, जांगला के अलावा अंदरूनी ग्रामों की टीम ने भी हिस्सा लिया । दिनांक 09.12.2018 को आयोजन का फाईनल मैच ग्राम बेदरे एवं बालक आश्रम फुल्लोड़ के मध्य खेला गया । जिसमें बालक आश्रम फुल्लोड़ की टीम विजयी रही । फायनल मैच के दौरान कन्या रेसिडेंसियल स्कूल जांगल की बच्चो के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत्‌ नृत्य की प्रस्तुती दी गई । ग्राम जांगला ग्रामीण निवासियों द्वारा पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया गया । मैच के दौरान बच्चों एवं दर्शकों के लिये सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था जहां सेल्फी के लिये अलग-अलग कट-आऊट्‌स भी लगाये गये थे ।

फाईनल प्रतियोगिता में पुलिस अधीक्षक बीजापुर श्री मोहित गर्ग, कमांडेंट 222 नैमेड़ श्री पी0कुजुर, टू आईसी 222 श्री के0होप्पू, टू आईसी 222श्री एस0पी0सिंह, डीसी 222 श्री डी0के0 मोहंती शामिल रहे । विजेता टीम बालक आश्रम फुल्लोड़ को मुखय अतिथि के हस्ते प्रथम पुरूस्कार 11,111/- एवं उप विजेता टीम बेदरे को 7777/- रूपये नगद ईनाम एवं शील्ड वितरण किया गया । पूरे मैच में अपने बेहतर प्रदर्शन के लिये रामकुमार मज्जी, बेदरे को मेन आफ द सीरिज का ईनाम 1051/- रूपये नगद एवं ट्राफी प्रदान किया गया । इसके अलावा बेस्ट बालर, बेस्ट बेटसमेन, बेस्ट फिल्डर, बेस्ट विकेट कीपर, हैट्रिक विकेट, अर्धशतक, शतक, छक्का, चौका आदि कई ईनाम प्रदान किया गया । प्रत्येक मैच के दौरान मैन आफ द मैच का पुरूस्कार भी दिया गया । आयोजन के दौरान बेस्ट दर्शक को भी पुरूस्कृत किया गया । प्रतियोगिता के सफल आयोजन में थाना जांगला उनि भोज गुप्ता, उनि गोपाल सतपथी, उनि धरम तिवारी केरिपु बल 222 'ए' कंपनी के सहायक सेनानी, श्री रविरंजन एवं सद्‌भावना समिति जांगला की प्रमुख भूमिका रही ।

Address

NH 30
Bijapur
494444

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bijapur-Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bijapur-Police:

Share