30/05/2026
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सभी पत्रकार बंधुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज और लोकतंत्र के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सच को सामने लाने, जनहित के मुद्दों को उठाने और सत्ता से सवाल पूछने का साहस ही पत्रकारिता की असली पहचान है।
आज के इस अवसर पर उन सभी पत्रकारों को नमन, जो निष्पक्षता, सत्य और जनसरोकारों के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं।
आपकी कलम सदैव सत्य, न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करती रहे।
#बिजनोर
#बढ़ापुर