25/06/2026
आज भाजपा संभाग कार्यालय, बीकानेर में आयोजित "आपातकाल : संविधान की हत्या" कार्यक्रम में सहभागिता कर वरिष्ठ नेताओं के विचार सुनने का अवसर प्राप्त हुआ।
25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल ने देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और संवैधानिक अधिकारों पर गहरा आघात किया था। यह दिवस हमें लोकतंत्र की रक्षा के लिए हुए संघर्ष और बलिदानों की याद दिलाता है।
कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया। उनकी संघर्षगाथा और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस अवसर पर आदरणीय श्री ओंकार सिंह जी लखावत (अध्यक्ष राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं संवर्धन प्राधिकरण राजस्थान सरकार), बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद जी व्यास, डूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद जी सारस्वत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री जालम सिंह जी भाटी, श्री सत्यप्रकाश जी आचार्य, श्री कुम्भनाथ सिद्ध, बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ जी, देहात जिला अध्यक्ष श्री श्याम पंचारिया जी, जिला महामंत्री श्री कौशल शर्मा जी, श्री श्याम हाडला जी, देहात महामंत्री श्री दिलीप सिंह जी, श्री तोलाराम कूकना जी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
लोकतंत्र अमर रहे, संविधान सर्वोपरि रहे।
#आपातकाल_संविधान_की_हत्या #लोकतंत्र_सेनानी Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Rajasthan