15/04/2026
TRR News | बाड़मेर
Government Engineering College, Barmer में एक विशेष एवं प्रेरणादायक संवाद सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें पंकज ओझा, डायरेक्टर Deutsche Bank (अमेरिका) एवं संस्थापक विश्व सारथी ट्रस्ट ने अमेरिका से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता की।
इस संवाद सत्र में उन्होंने कॉलेज के विद्यार्थियों, innovators, स्टार्टअप में रुचि रखने वाले युवाओं एवं faculty सदस्यों के साथ Artificial Intelligence (AI), Innovation, Startups, Leadership और Entrepreneurship जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वर्तमान समय में AI और डिजिटल तकनीक किस प्रकार वैश्विक स्तर पर परिवर्तन ला रही है और युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोल रही है।
अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं को पारंपरिक सोच से आगे बढ़कर नवाचार की दिशा में कार्य करने, समस्याओं के समाधान आधारित स्टार्टअप विकसित करने तथा तकनीक का सकारात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज का युवा यदि सही दिशा में प्रयास करे तो वह न केवल आत्मनिर्भर बन सकता है, बल्कि समाज और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।
श्री ओझा ने स्टार्टअप इकोसिस्टम, फंडिंग, नेटवर्किंग, स्किल डेवलपमेंट एवं ग्लोबल अवसरों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे निरंतर सीखने की प्रवृत्ति बनाए रखें, असफलताओं से घबराएं नहीं और अपने विचारों को व्यवहारिक रूप देने का साहस रखें।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने सरल एवं प्रभावी ढंग से उत्तर देते हुए करियर मार्गदर्शन भी प्रदान किया। इस संवाद सत्र को विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं भविष्य के लिए मार्गदर्शक बताया गया।
अंत में कॉलेज प्रशासन ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के संवाद कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उनके दृष्टिकोण को व्यापक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Pankaj Ojha