21/10/2021
चुनाव जब आता है तब हर पार्टी के नेता बड़े जोर-शोर से जनसंवाद करते है. उनके भाषणों से लगता है कि अब देश के हालात बदल जायेंगे. और भारत से गरीबी पूरी तरह मिट जायेगी. लेकिन चुनाव खत्म होते ही सब शांत हो जाते है. बाद में जनता को टूटी सड़क, बेरोजगारी, महंगाई, सरकारी ऑफिस में भ्रष्टाचार ( Corruption ), गरीबों को इन्साफ के लिए दर-दर की ठोकरे ही मिलती है.भारत जैसे देश में चुनाव एक व्यवसाय ( Business ) बन गया है.