01/09/2026
🇮🇳 हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद अनुराग सिंह ठाकुर जी द्वारा ‘एक से श्रेष्ठ’ अभियान के 5 वर्ष एवं 650 केंद्र पूर्ण होने पर बिलासपुर में भव्य कार्यक्रम किया गया!
कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री कविंदर गुप्ता जी मुख्य अतिथि के रूप में तथा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सदर के लोक प्रिय विधायक श्री त्रिलोक जम्वाल जी, झंडूता के लोकप्रिय विधायक श्री जीत राम कटवाल जी, पूर्व मंत्री श्री राजेंद्र गर्ग जी भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आदरणीय कृष्ण लाल चंदेल जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तित्व , पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
‘एक से श्रेष्ठ’ अभियान शिक्षा, संस्कार और समाज के सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय एवं दूरदर्शी पहल है। 5 वर्षों की सफल यात्रा और 650 केंद्रों का पड़ाव इस अभियान की प्रतिबद्धता, निरंतर प्रयास और जनसेवा के संकल्प का गौरवपूर्ण प्रमाण है। 🙏
आइए, शिक्षा और संस्कार के माध्यम से समाज को और अधिक सशक्त बनाने के इस संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाएं।
जय श्री राम 🚩
वंदे मातरम् 🇮🇳
Anurag Singh Thakur