DAV College Bulandshahr

DAV College Bulandshahr Our belief DAV is more than an educational institution.

24/02/2026

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 24 फरवरी 2026

डी०ए०वी० महाविद्यालय, बुलन्दशहर में आयोजित वार्षिक प्रतियोगिताओं की श्रृंखला के अंतर्गत आज विविध खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने ऊर्जा, अनुशासन एवं रचनात्मकता के साथ सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

आज के कार्यक्रमों में टेबल टेनिस, बैडमिंटन, नृत्य, मिमिक्री तथा लघु नाटिका प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। खेल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने खेलभावना एवं कौशल का प्रभावशाली परिचय दिया। दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर वातावरण को जीवंत बनाए रखा।

बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में विधु गोस्वामी (प्रथम), पीयूष मिश्रा (द्वितीय) एवं हर्ष सैनी (तृतीय) रहे, जबकि महिला वर्ग में साक्षी (प्रथम), वर्षा (द्वितीय) एवं आंचल (तृतीय) ने स्थान प्राप्त किया।
टेबल टेनिस के पुरुष वर्ग में पीयूष मिश्रा (प्रथम), आशीष कुमार (द्वितीय) एवं निखिल कुमार (तृतीय) रहे, वहीं महिला वर्ग में आंचल (प्रथम), खुशनुमा (द्वितीय) एवं रहनुमा (तृतीय) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के अंतर्गत नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने शास्त्रीय एवं लोकनृत्य शैलियों की मनोहारी प्रस्तुतियाँ देकर सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया। कु. लवी (बी.एससी. द्वितीय सेमेस्टर) ने प्रथम, माही (बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर) ने द्वितीय तथा ख्याति (बी.एससी. द्वितीय सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

मिमिक्री प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सामाजिक एवं समसामयिक विषयों पर प्रभावशाली एवं हास्यपूर्ण प्रस्तुतियाँ देकर सभी को आनंदित किया।

लघु नाटिका प्रतियोगिता में सामाजिक जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को सशक्त अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। संवाद अदायगी, मंच संयोजन एवं भावाभिव्यक्ति विशेष रूप से सराहनीय रही। इस प्रतियोगिता में हिमांशी शर्मा (बी.एससी. चतुर्थ सेमेस्टर) ने प्रथम तथा गुलफ़्सा (एम.ए. चतुर्थ सेमेस्टर) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० राजीव सिरोही ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ व्यक्तित्व निर्माण, आत्मविश्वास वृद्धि तथा नेतृत्व क्षमता के विकास का सशक्त माध्यम हैं।

निर्णायक मंडल द्वारा सभी प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र वार्षिकोत्सव समारोह में प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम का सफल आयोजन आयोजन समिति एवं समस्त प्राध्यापकों के सहयोग से संपन्न हुआ।

🌺 सादर आमंत्रण 🌺डी०ए०वी० महाविद्यालय, बुलन्दशहर में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आध्यात्मिक चेतना एवं नैतिक मूल्यो...
14/02/2026

🌺 सादर आमंत्रण 🌺

डी०ए०वी० महाविद्यालय, बुलन्दशहर में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आध्यात्मिक चेतना एवं नैतिक मूल्यों के संवर्धन हेतु एक विशिष्ट कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर श्रीमत्परमहंस परिव्राजकाचार्य श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ठ अनन्तश्रीविभूषित जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर पूज्यपाद श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज का पावन सान्निध्य एवं प्रेरक उद्बोधन प्राप्त होगा।

विषय: “युवा चेतना और आध्यात्मिक मूल्यों का समन्वय”

📅 तिथि: 7 मार्च 2026
⏰ समय: प्रातः 11:00 बजे
📍 स्थान: डी०ए०वी० महाविद्यालय, बुलन्दशहर

यह कार्यक्रम युवा पीढ़ी को भारतीय सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। आपकी गरिमामयी उपस्थिति प्रार्थनीय है।

प्रो० राजीव सिरोही
प्राचार्य
एवं समस्त महाविद्यालय परिवार

डी.ए.वी. (पी.जी.) कॉलेज, बुलंदशहर ने हैंडबॉल में रचा स्वर्णिम इतिहासचौधरी चरण सिंह अंतर महाविद्यालय स्तरीय हैंडबॉल (पुरु...
09/02/2026

डी.ए.वी. (पी.जी.) कॉलेज, बुलंदशहर ने हैंडबॉल में रचा स्वर्णिम इतिहास

चौधरी चरण सिंह अंतर महाविद्यालय स्तरीय हैंडबॉल (पुरुष एवं महिला वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 7 एवं 8 फरवरी 2024 को नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, दादरी में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के प्रतिष्ठित महाविद्यालयों—एन.सी.पी.ई. कॉलेज, दादरी, एम.एम. कॉलेज, गाजियाबाद, गोपीचंद कॉलेज, बागपत, मेरठ कॉलेज, मेरठ तथा डी.ए.वी. (पी.जी.) कॉलेज, बुलंदशहर की टीमों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

प्रतियोगिता में डी.ए.वी. (पी.जी.) कॉलेज, बुलंदशहर की पुरुष एवं महिला दोनों टीमों ने अद्वितीय खेल कौशल, अनुशासन एवं टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मुकाबलों में विजय प्राप्त की और दोनों वर्गों की चैंपियनशिप जीतकर लगातार आठवीं बार इतिहास रचा। यह उपलब्धि महाविद्यालय के खेल क्षेत्र में सतत उत्कृष्टता एवं सुदृढ़ खेल परंपरा का सशक्त प्रमाण है। खिलाड़ियों की अनुशासित खेल भावना, सामूहिक समन्वय एवं रणनीतिक दक्षता ने दर्शकों और निर्णायकों को विशेष रूप से प्रभावित किया।

महिला वर्ग की विजेता टीम में कुमारी आंचल सोलंकी, कुमारी सृष्टि, कुमारी भावना, कुमारी रेनू गौतम, कुमारी पलक, कुमारी साक्षी, कुमारी प्रियंका, कुमारी रहनुमा, कुमारी राधिका, कुमारी दर्शना एवं कुमारी कोमल शामिल रही। पुरुष वर्ग के विजेता टीम में चेतन, हिमांशु, विनय, गोपाल, विवेक, अंकित, विक्की, दक्ष एवं केशव चौधरी शामिल रहे।

इस ऐतिहासिक सफलता पर महाविद्यालय के टीम कोच श्री धर्मवीर सिंह एवं क्रीड़ा सचिव प्रोफेसर नवीश कुमार ने क्रीड़ा समिति के सभी सम्मानित सदस्यों, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राजीव सिरोही तथा प्रबंध समिति के सचिव माननीय श्री अरुण कुमार गर्ग जी का निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर राजीव सिरोही ने विजेता खिलाड़ियों, कोच एवं क्रीड़ा सचिव को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि "खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व और आत्मविश्वास का विकास करते हैं। डी.ए.वी. कॉलेज के खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और समर्पण से महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।" उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खेल गतिविधियों के लिए प्रबंध समिति के सचिव श्री अरुण कुमार गर्ग जी के असीम सहयोग के प्रति विशेष कृतज्ञता व्यक्त की।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे। महाविद्यालय परिवार ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर समस्त खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक मंडल को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।

Dav Bulandshahr Rajeev Sirohi Navish Kumar

डीएवी कॉलेज, बुलन्दशहर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर में द्वितीय एकदिवसीय शिविर का सफल आयो...
07/02/2026

डीएवी कॉलेज, बुलन्दशहर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर में द्वितीय एकदिवसीय शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को समसामयिक विषयों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सामाजिक एवं डिजिटल उत्तरदायित्वों के प्रति संवेदनशील बनाना रहा।

शिविर के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता डॉ० सत्यकांत द्वारा छात्र-छात्राओं को संबोधित किया गया। उन्होंने“डिजिटल इंडिया : सुविधा या साइबर खतरा” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डिजिटल तकनीक ने जहाँ जीवन को सरल और सुविधाजनक बनाया है, वहीं इसके दुरुपयोग से साइबर अपराध, डेटा चोरी एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसी गंभीर समस्याएँ भी उत्पन्न हुई हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से डिजिटल प्लेटफॉर्म का सुरक्षित, संतुलित एवं विवेकपूर्ण उपयोग करने का आह्वान किया।

इसके उपरांत उक्त विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें NSS स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। प्रतिभागियों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से डिजिटल इंडिया की उपयोगिता, साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन सतर्कता तथा जागरूक डिजिटल नागरिक बनने के संदेश को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में कुल 12 समूहों ने पोस्टर प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से डिजिटल इंडिया की उपयोगिता, साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन सतर्कता तथा जागरूक डिजिटल नागरिक बनने के संदेश को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ० मिलेदार राम, डॉ० दीपा गुप्ता एवं डॉ० अंजलि हरित द्वारा निभाई गई।

प्रतियोगिता के परिणाम स्वरूप प्रथम स्थान रिफाह, बुशरा एवं सना ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान प्राचिका को मिला तथा तृतीय स्थान संयुक्त रूप से मानव, अर्जुन एवं हर्ष तथा विवेक ने प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि "डिजिटल इंडिया वर्तमान समय की आवश्यकता है, किंतु इसके साथ साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहना भी उतना ही आवश्यक है।”
उन्होंने कहा कि“राष्ट्रीय सेवा योजना इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज एवं राष्ट्र के प्रति उत्तरदायी नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करती है।”

कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रभात कुमार एवं डॉ० मधु शर्मा के निर्देशन में विधिवत् रूप से संचालित हुआ। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना की गई तथा भविष्य में भी इस प्रकार की रचनात्मक एवं जन-जागरूकता आधारित गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित किया गया। शिविर का समापन डिजिटल सजगता एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ किया गया।

NSS India Dav Bulandshahr

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अन्तर्गत अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल पुरुष एवं महिला वर्ग प्रतियोगिता में महिला वर्ग में डी...
12/12/2023

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अन्तर्गत अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल पुरुष एवं महिला वर्ग प्रतियोगिता में महिला वर्ग में डीएवी पीजी कॉलेज, बुलंदशहर को चैंपियनशिप प्राप्त हुई। यह निरंतर सातवीं सफलता महाविद्यालय महिला वर्ग टीम को प्राप्त हुई है। इसी के साथ पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में जो कि पिछले 5 वर्षों से चैंपियन थी उसमें अबकी बार उपविजेता की ट्रॉफी हासिल हुई है। आज महाविद्यालय आगमन पर सभी विजेता खिलाड़ियों का प्राचार्य व क्रीड़ा समिति के सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल ने समस्त छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त की।


डी.ए.वी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बुलन्दशहर डॉ. महेश चंद्र गुप्त अंतर्विश्वविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता में आप सभी को ...
11/12/2023

डी.ए.वी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बुलन्दशहर डॉ. महेश चंद्र गुप्त अंतर्विश्वविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता में आप सभी को सादर आमन्त्रित करता है।

विषय - पर्यावरण व मानवता के लिए तीव्र विकास कार्य बंद कर देना चाहिए।
दिनांक - 16 दिसम्बर 2023, शनिवार
समय - प्रातः 11 बजे

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम के जीवन से प्रेरणा लें विद्यार्थी - प्रो. रेनू अग्रवालदिनांक 16 अक्टूबर को डी.ए.वी. स्नातकोत्त...
17/10/2023

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम के जीवन से प्रेरणा लें विद्यार्थी - प्रो. रेनू अग्रवाल

दिनांक 16 अक्टूबर को डी.ए.वी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बुलन्दशहर में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की जयंती (15 अक्टूबर) को विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल ने की। कार्यक्रम में मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. कलाम के आविष्कार और देश के प्रति उनके योगदान के विषय में विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. अग्रवाल ने कहा कि डॉ. कलाम की जीवन शैली एवं देश के प्रति समर्पण अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में कलाम का योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने ही भारत का पहला उपग्रह प्रक्षेपण यान (एलएलवी) विकसित करने की परियोजना का निर्देशन किया था। आज उन्हीं के पदचिह्नों का अनुसरण करते हुए भारत ने चंद्रमा पर भी अपनी अमिट छाप छोड़ी है। डॉ. कलाम से प्रत्येक विद्यार्थी को प्रेरणा लेकर अपने जीवन को सार्थक दिशा में ले जाने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रबन्ध समिति के सचिव श्री अरुण कुमार गर्ग, श्री तुषारकांत जिंदल, चीफ प्रॉक्टर प्रो. राजीव सिरोही, नैक समन्वयक प्रो. अंजू दुबे, प्रो. शिवकांत यादव, डॉ. सत्यकान्त, श्रीमती बबीता कुशवाहा, श्री प्रभात कुमार, श्रीमती अंजलि हरित एवं अन्य प्राध्यापक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विज्ञान संकाय के समस्त छात्र उपस्थित रहे।

शहर के डी.ए.वी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बुलन्दशहर में IQAC द्वारा कौशल विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत "जैविक खेती : चुनौती...
13/10/2023

शहर के डी.ए.वी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बुलन्दशहर में IQAC द्वारा कौशल विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत "जैविक खेती : चुनौती व संभावना" विषय पर एक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल ने की। जिसमें विशिष्ट वक्ता के रूप में डॉ. प्रवीण कुमार (पूर्व वैज्ञानिक) उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि कीटनाशकों के मानव स्वास्थ्य पर बढ़ते गंभीर दुष्प्रभावों के दृष्टिगत कृषि में आने वाला समय जैविक उत्पादों व इनके उत्पादकों का ही है। कार्यक्रम अध्यक्षा प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल ने कहा कि जैविक खेती का तात्पर्य एक ऐसी कृषि प्रणाली से है जिसमें भूमि पर फसलों को इस तरह से उगाया जाए ताकि जैविक सामग्री, जैविक कचरे व लाभकारी जीवाणुओं के उपयोग द्वारा मिट्टी को स्वस्थ रखा जा सके। इस अवसर पर चीफ प्रॉक्टर प्रो. राजीव सिरोही ने भी छात्रों को संबोधित किया। कार्यक्रम संयोजन श्रीमती अंजलि हरित ने किया।

अत्यन्त हर्ष का विषय है कि डी.ए.वी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बुलन्दशहर की गांव सराय छबीला निवासी छात्रा कु. नेहा रानी सु...
11/10/2023

अत्यन्त हर्ष का विषय है कि डी.ए.वी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बुलन्दशहर की गांव सराय छबीला निवासी छात्रा कु. नेहा रानी सुपुत्री श्री सतीश चन्द ने बी.एससी. (गणित) 2023 की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करते हुए चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसके लिए 18 अक्टूबर को होने वाले विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह में "प्रो० महेन्द्र कुमार सिंघल स्वर्ण पदक" प्रदान किया जाएगा। परीक्षा परिणाम घोषित होने पर बुलन्दशहर लोकसभा के माननीय सांसद Dr. Bhola Singh महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल एवं चीफ प्रॉक्टर प्रो. राजीव सिरोही ने छात्रा को सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं प्रदान की। तथा भविष्य में अध्ययन हेतु सभी प्रकार की व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु आश्वस्त किया। उक्त छात्रा के पिता श्री सतीश चन्द पानी की पाइप लाइन की मरम्मत का काम करते हैं। छात्रा ने बी.एससी. में अध्ययन करते हुए inspire स्कॉलरशिप भी प्राप्त की। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे। महाविद्यालय परिवार छात्रा की सर्वविध उन्नति की मंगलकामना करता है।

आज डी.ए.वी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बुलन्दशहर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा "मेरी माटी-मेरा देश" अभियान के अन्तर...
10/10/2023

आज डी.ए.वी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बुलन्दशहर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा "मेरी माटी-मेरा देश" अभियान के अन्तर्गत अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. भोला सिंह (माननीय सांसद, बुलन्दशहर) रहे। महाविद्यालय में अध्ययनरत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने अपने-अपने गांव से मिट्टी, चावल लाकर कलश में संग्रह किए। उसके पश्चात् कलश यात्रा निकाली गई तथा पंच प्रण प्रतिज्ञा ली गई। मुख्य अतिथि डॉ. भोला सिंह ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश अभियान एक अभिनव कार्यक्रम है। जिसके अन्तर्गत कर्त्तव्य पथ पर देशभर से एकत्रित की गई मिट्टी से जनभागीदारी कराते हुए अमृत वाटिका का निर्माण किया जाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल ने छात्रों को शहीदों के विषय में अवगत कराया। एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी प्रभात कुमार ने पंच प्रण प्रतिज्ञा कराई। इस अवसर पर महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो. राजीव सिरोही, डॉ. सत्यकान्त, श्रीमती अंजलि हरित अन्य समस्त प्राध्यापक एवं एन.एस.एस. के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
Dr. Bhola Singh CCS University, Meerut, UP

09/10/2023


कौशल विकास कार्यक्रमों के अन्तर्गत संगोष्ठी का सफल आयोजन...
Dadhichi Deh Dan Samiti CCS University, Meerut, UP

Address

Railway Road
Bulandshahr
203001

Opening Hours

Monday 10am - 3:30pm
Tuesday 10am - 3:30pm
Wednesday 10am - 3:30pm
Thursday 10am - 3:30pm
Friday 10am - 3:30pm
Saturday 10am - 3:30pm
Sunday 10am - 3:30pm

Telephone

+917505625811

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DAV College Bulandshahr posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to DAV College Bulandshahr:

Share