31/08/2026
भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, उत्तराखंड में दलितों के अपमान पर FIR की मांग
---
भाजपा के मूल में दलित विरोधी मानसिकता, राहुल गांधी जी पर एफआईआर तानाशाही का प्रमाण : जियाउर्रहमान
---
#बुलंदशहर। उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के वरिष्ठ दलित नेता मल्लिकार्जुन खड़गे जी की रैली के बाद भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा रैली स्थल का कथित रूप से शुद्धिकरण किए जाने के विरोध में तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ दर्ज FIR के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी बुलंदशहर ने जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट के नेतृत्व में राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज उठाना, सरकार की नीतियों पर सवाल करना तथा सामाजिक न्याय एवं संविधान में निहित अधिकारों की बात करना प्रत्येक नागरिक एवं जनप्रतिनिधि का लोकतांत्रिक अधिकार है। ऐसे में राजनीतिक विरोध के चलते विपक्ष के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए गंभीर चिंता का विषय है। ज्ञापन में कांग्रेस ने राष्ट्रपति महोदया से मांग की कि श्री राहुल गांधी जी के विरुद्ध दर्ज FIR के पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराकर FIR तत्काल निरस्त की जाए। साथ ही हल्द्वानी में श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं देश के दलितों का अपमान करने वाले लोगों के खिलाफ भी FIR दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि राजनीतिक विरोध एवं लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति को आपराधिक कार्रवाई का आधार बनाने की घटनाओं पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा विपक्षी दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के विरुद्ध सरकारी तंत्र के राजनीतिक दुरुपयोग को रोका जाए।
जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के सबसे वरिष्ठ दलित नेताओं में से एक श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की रैली के बाद भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा रैली स्थल का शुद्धिकरण किया जाना देश के दलितों, वंचितों और संविधान में विश्वास रखने वाले करोड़ों लोगों का अपमान है। उन्होंने कहा कि इस घटना के खिलाफ आवाज उठाने पर श्री राहुल गांधी जी के विरुद्ध FIR दर्ज कर दी गई, जबकि शुद्धिकरण करने वाले भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोई FIR दर्ज नहीं की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान, लोकतंत्र और दलित विरोधी है।
पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, राकेश भाटी, वीरेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा, मनीष चतुर्वेदी और शहर अध्यक्ष रवि लोधी ने कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए। यदि किसी घटना में अपराध हुआ है तो कार्रवाई राजनीतिक दल देखकर नहीं, बल्कि कानून के आधार पर होनी चाहिए। सरकारी तंत्र का इस्तेमाल विपक्ष की आवाज दबाने के लिए किया जाना लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है।
कांग्रेस नेत्री अर्चना गौतम, पूर्व चेयरमैन सुभाष शर्मा, साजिद गाजी, अनिल शर्मा, नईम एड, पुष्पेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस संविधान, सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी आवाज मजबूती से उठाती रहेगी। लोकतंत्र में सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष की आवाज और असहमति के अधिकार का सम्मान होना आवश्यक है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, राकेश भाटी, रवि लोधी, वीरेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा, साजिद गाजी, पूर्व चेयरमैन सुभाष शर्मा, आदर्शदेव शर्मा, आदेश मुद्गल, तरुण गिरी, आशु कुरैशी, जुबेर राणा, अर्चना गौतम, नईम एडवोकेट, पुष्पेंद्र चौधरी, रहमत अली, लुकमान चौहान, अनिल शर्मा, अमित शर्मा, महेश सैनी, तहसीन, आलोक कुमार, करन भारद्वाज, दीपक, रुद्रप्रताप सिंह, इशू शर्मा, सचिन वशिष्ठ, जुनेद राणा, जुबेर राणा, सलमान, देवेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
Indian National Congress - Uttar Pradesh Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Vadra Sanjeev arya Ajay Rai