District Collector & Magistrate - Pali

Call Website Contact the organization

District Collector & Magistrate - Pali This is official page of District Collector & magistrate

08/10/2026

*पाली जिले के तीन आयुष्मान आरोग्य मंदिर–सब हेल्थ सेंटर को NQAS प्रमाणन*

*गुणवत्ता मानकों पर खरे उतरे राजोला, बारवा एवं गुड़ा प्रतापसिंह के स्वास्थ्य संस्थान*

पाली, 08 अक्टूबर 2026/ राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के तहत पाली जिले के तीन आयुष्मान आरोग्य मंदिर–सब हेल्थ सेंटर को गुणवत्ता प्रमाणन प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि पाली जिले में चिकित्सा विभाग के लिए यह गर्व की बात है।

सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (NHSRC), भारत सरकार की ओर से हाल ही में जारी प्रमाणन पत्रों की सूची के अनुसार इन स्वास्थ्य संस्थानों का वर्चुअल असेसमेंट 12 सर्विस पैकेज के आधार पर किया गया। यह उपलब्धि जिले में प्राथमिक स्तर की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुपालन की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उन्होंने बताया कि चयनित चिकित्सा संस्थानों में खारची ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर–सब हेल्थ सेंटर राजोला का वर्चुअल असेसमेंट 24 अगस्त 2026 को किया गया। संस्थान ने NQAS असेसमेंट में 82.20 प्रतिशत का ओवरऑल स्कोर प्राप्त किया। इसके आधार पर संस्थान को क्वालिटी सर्टिफाइड का प्रमाणन प्रदान किया गया है। यह प्रमाणन स्वास्थ्य संस्थान द्वारा निर्धारित गुणवत्ता मानकों एवं सेवा प्रावधानों के प्रभावी अनुपालन को दर्शाता है।
इसी तरह खारची ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर–सब हेल्थ सेंटर बारवा पाली का वर्चुअल असेसमेंट 10 सितंबर 2026 को हुआ। संस्थान ने 83.22 प्रतिशत का ओवरऑल स्कोर प्राप्त किया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र द्वारा इसे क्वालिटी सर्टिफाइड विथ कंडीशनलिटी प्रमाणन प्रदान किया गया है। इसी प्रकार पाली ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर–सब हेल्थ सेंटर गुड़ा प्रताप सिंह का वर्चुअल असेसमेंट 31 अगस्त 2026 को किया गया। संस्थान ने 80.41 प्रतिशत का ओवरऑल स्कोर हासिल किया। इसे भी क्वालिटी सर्टिफाइड विथ कंडीशनलिटी का प्रमाणन प्रदान किया गया है। संस्थान को असेसमेंट के दौरान सामने आए सुधार के क्षेत्रों पर कार्य करते हुए निर्धारित गुणवत्ता मानकों को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

सीएमएचओ डॉ मारवाल ने बताया कि एनक्यूएएस प्रमाणन के अंतर्गत स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता, आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता, मरीजों की सुविधा, संक्रमण नियंत्रण, रिकॉर्ड एवं दस्तावेजीकरण तथा निर्धारित प्रोटोकॉल और गुणवत्ता मानकों के अनुपालन का आकलन किया जाता है। पाली जिले के तीन स्वास्थ्य संस्थानों का प्रमाणित होना जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं मानक आधारित प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

एडिशनल सीएमएचओ डॉ जीत कुमार गुर्जर ने बताया कि सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल के मार्गदर्शन में जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्ता सुधार एवं NQAS मानकों के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रमाणित संस्थानों को प्राप्त उपलब्धि को बनाए रखते हुए शेष सुधार क्षेत्रों पर प्रभावी कार्य करने तथा आमजन को बेहतर, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
Bhajanlal Sharma Diya Kumari Dr. Prem Chand Bairwa CMO Rajasthan Government of Rajasthan DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan Chief Medical and Health Officer, Pali - Raj. DOIT&C

08/10/2026
*सेवा सेतु अभियान के दूसरे दिन आमजन को विभिन्न सेवाओं एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ*पाली 8 अक्टूबर । नगर निगम पाली सभागा...
08/10/2026

*सेवा सेतु अभियान के दूसरे दिन आमजन को विभिन्न सेवाओं एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ*

पाली 8 अक्टूबर । नगर निगम पाली सभागार में आयोजित सेवा सेतु अभियान के दूसरे दिन निगम द्वारा विभिन्न सेवाओं एवं कल्याणकारी योजनाओं के तहत आमजन को लाभान्वित किया गया। अभियान के दूसरे दिन निगम द्वारा 1 लीज डीड, 1 विवाह पंजीयन तथा 8 नाम हस्तांतरण जारी किए गए।

कल्याणकारी योजनाओं के तहत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में प्रथम ऋण का सफलतापूर्वक भुगतान करने वाले 3 लाभार्थियों को द्वितीय ऋण के तहत 25-25 हजार रुपये की राशि वितरित की गई। वहीं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 5 लाभार्थियों को पीपीओ जारी किए गए।

सेवा सेतु अभियान के दूसरे दिन सेवाओं के वितरण के दौरान आयुक्त देवीलाल बोचल्या, सचिव सावन कुमार सहित पार्षदगण मूलसिंह भाटी, निर्मल जोशी, नरेश पंवार एवं पार्षद प्रतिनिधि शिवजी जाट तथा निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

आयुक्त देवीलाल बोचल्या ने बताया कि अभियान अवधि में राज्य सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप आमजन को विभिन्न सेवाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। नगर निगम पाली शहरी नागरिकों को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने तथा आमजन की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Bhajanlal Sharma Diya Kumari Dr. Prem Chand Bairwa CMO Rajasthan Government of Rajasthan DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan DOIT&C

08/10/2026

सुजस वीडियो बुलेटिन
08 अक्टूबर, 2026

https://youtu.be/Ypn9wP-b1hk?si=8iOrqxDcEIIIMlgw

राज्य सरकार की महत्वपूर्ण खबरों का ऑडियो-विजुअल प्रेजेंटेशन

-पंचायती राज चुनावों में मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश, पंचायत समिति स्तर पर आयोजित होगा प्रत्याशी प्रबोधन कार्यक्रम

-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पीवीटीजी तक पहुँच रही बुनियादी सुविधाएँ, पीएम-जनमन अभियान से बारां ज़िले की सहरिया जनजाति को मिल रहा विकास का लाभ

-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में देवास परियोजना के कामों में तेज़ी, हर साल मिलेगा 1000 एमसीएफटी अतिरिक्त पानी

Bhajanlal Sharma Diya Kumari Dr. Prem Chand Bairwa CMO Rajasthan Government of Rajasthan


#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

08/10/2026

08 अक्टूबर, 2026

https://youtu.be/B15axGJhqOg?si=TM3hQ5qOPnIrkhgB

डेली न्यूज पॉडकास्ट

आज खास -
राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों के निस्तारण के लिए विशेष अभियान, मुख्य सचिव ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।
जयपुर में पंचायती राज चुनाव की तैयारियां तेज, 8 अक्टूबर को जारी होगी अधिसूचना; 22 अक्टूबर को पहले चरण का मतदान।
भारतीय वायुसेना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संदेश, वीर वायु योद्धाओं के अदम्य साहस और शौर्य को किया नमन।

साथ ही सुनिए आज का राजस्थान नॉलेज चैलेंज।

Bhajanlal Sharma Diya Kumari Dr. Prem Chand Bairwa CMO Rajasthan Government of Rajasthan


#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

विज्ञान ज्योति छात्राओं ने IIT जोधपुर में सीखी अत्याधुनिक तकनीकों की कार्यप्रणालीपाली 8 अक्टूबर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिक...
08/10/2026

विज्ञान ज्योति छात्राओं ने IIT जोधपुर में सीखी अत्याधुनिक तकनीकों की कार्यप्रणाली

पाली 8 अक्टूबर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के विज्ञान ज्योति फेज-VII कार्यक्रम के तहत पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, जोजावर, पाली की विज्ञान ज्योति छात्राओं ने बुधवार को IIT जोधपुर का शैक्षणिक एक्सपोजर विजिट किया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य श्री डी.सी. गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं STEM शिक्षा के प्रति रुचि विकसित करना रहा।

विजिट का नेतृत्व भौतिकी व्याख्याता एवं विज्ञान ज्योति समन्वयक श्री हितेंद्र जोधा ने किया। उनके साथ संगीत शिक्षिका सुश्री विधि शर्मा, भौतिकी व्याख्याता सुश्री सुनीता कुमारी तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जोजावर की शिक्षिकाएं सुश्री मोनिका एवं सुश्री प्रियंका गौर अनुरक्षक शिक्षक के रूप में उपस्थित रहीं।

IIT जोधपुर में कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक प्रोफेसर सुश्री लता पंवार के स्वागत व्याख्यान से हुआ। छात्राओं ने बेसिक साइंस प्रयोगशालाओं के साथ भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वर्चुअल टेक्नोलॉजी एवं रोबोटिक्स लैब का भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने अत्याधुनिक उपकरणों एवं तकनीकों की कार्यप्रणाली को समझा तथा विभिन्न हैंड्स-ऑन गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

IIT जोधपुर का यह शैक्षणिक भ्रमण छात्राओं के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उच्च शिक्षा, अनुसंधान एवं करियर की संभावनाओं को समझने की दिशा में प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम का समापन दोपहर के भोजन के साथ हुआ।
Bhajanlal Sharma Diya Kumari Dr. Prem Chand Bairwa CMO Rajasthan Government of Rajasthan DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan DOIT&C

*राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 अक्टूबर को* *जिला एवं सेशन यायाधीश ने न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक कर दिये निर्देश*पा...
08/10/2026

*राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 अक्टूबर को*
*जिला एवं सेशन यायाधीश ने न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक कर दिये निर्देश*

पाली, 8 अक्टूबर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। जिसमें न्यायालयों में लंबित प्रकरणों एवं प्रि-लिटिगेशन के सन्दर्भ में राजीनामा योग्य फौजदारी प्रकरण, अंतर्गत धारा 138 परक्राम्य विलेख अधिनियम, धन वसूली मामले, एम.ए.सी.टी. मामले, बिजली, पानी एवं अन्य बिल भुगतान से संबंधित प्रकरण (अशमनीय के अलावा), वैवाहिक विवाद (तलाक को छोडकर), भूमि अधिग्रहण से संबंधित प्रकरण, सिविल मामले एवं अन्य राजीनामा योग्य मामलो के संबंध में आयोजित की जावेगी। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के संबंध में श्री राजेन्द्र कुमार, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), पाली ने पाली न्यायक्षेत्र के न्यायिक अधिकारीगण के साथ बैठक का आयोजन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

बैठक में राजीनामा योग्य प्रकरणों को अधिकाधिक संख्या में चिन्हित कर उनमें प्री-काउन्सलिंग करवाये जाने, शमनीय लघु प्रकृति के प्रकरणों एवं चैक अनादरण के मामलों पर विशेष ध्यान देकर प्रकरणों के लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण करने के प्रयास किये जाने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त बैंक एवं वित्तीय संस्थाओं द्वारा प्राप्त प्रि-लिटिगेशन प्रकरणों को भी लोक अदालत में निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही विशेष लोक अदालत (एनआईएक्ट प्रकरण), मीडियेशन फॉर द नेशन अभियान के सफल क्रियान्वयन के संबंध में भी समस्त न्यायिक अधिकारीगण को निर्देशित किया।

बैठक में जगदीश जाणी, न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय पाली, शरद तंवर, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश पाली, राकेश गोरा, न्यायाधीश एससी/एसटी प्रकरण पाली, विक्रम सिंह भाटी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाली, श्रीमती हेमलता भारती, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पाली, श्रीमती अभिप्सा चारण, अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पाली, श्रीमती कविता कच्छवाहा, अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सां.द.) पाली, गजेन्द्र कुमार, प्रिंसीपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड पाली, सुश्री पूजा बाना, न्यायिक मजिस्ट्रेट पाली, श्रीमती मनीषा चारण, न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-1 पाली, सुश्री भव्या झरवाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-2 पाली, श्रीमती शालीनी चौधरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट (एनआई एक्ट-1) पाली, सुश्री वीनस चौधरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट (एनआई एक्ट-2) पाली, सुश्री रश्मी गुणपाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट (एनआई एक्ट-3) पाली सहित तालुका क्षेत्र के न्यायिक अधिकारीगण ने जरिए वी.सी. भाग लिया।
Bhajanlal Sharma Diya Kumari Dr. Prem Chand Bairwa CMO Rajasthan Government of Rajasthan DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan DOIT&C

08/10/2026

पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया की तैयारियां अंतिम चरण में

पंचायत समिति परिसर में नाम निर्देशन पत्रों के वितरण व संग्रहण की व्यवस्था, हेल्प डेस्क और प्रतिभूति काउंटर स्थापित

पाली 8 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार पाली निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मतदान केन्द्रों पर नाम निर्देशन पत्रों के वितरण एवं संग्रहण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर निर्वाचन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रियता से जुटे हुए हैं।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी पाली विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि पंचायत चुनाव के तहत पंचायत समिति परिसर में नाम निर्देशन पत्रों के वितरण एवं संग्रहण की प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपादित कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसके लिए कार्मिकों की नियुक्ति के साथ ही हेल्प डेस्क, नामांकन टीम तथा प्रतिभूति काउंटर स्थापित किए गए हैं। इन व्यवस्थाओं के माध्यम से नामांकन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी एवं आवश्यक सहयोग अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराया जाएगा।
नाम निर्देशन पत्रों के सेट तैयार करने का कार्य जारी -ईआरओ कार्यालय में कार्यरत कार्मिकों द्वारा नाम निर्देशन पत्रों के आवश्यक सेट तैयार करवाने का कार्य भी किया जा रहा है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए संबंधित कार्मिकों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपकर व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूरा किया जा रहा है। निर्वाचन कार्यालय की ओर से प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की तैयारियों पर निगरानी रखी जा रही है।
तैयारियो मे जुटे चुनाव शाखा के कार्मिक - पंचायत चुनाव को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में चुनाव शाखा प्रभारी ललित कुमार दवे, सुरेश कुमार व्यास, रमेश अणकिया, अनिल नामा, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, अनिता पारीक एवं मनोज रांगी सहित संबंधित कार्मिक जुटे हुए हैं। कार्मिकों द्वारा नामांकन से संबंधित दस्तावेजों, काउंटर व्यवस्था, अभ्यर्थियों के लिए सहायता तथा अन्य आवश्यक तैयारियों को व्यवस्थित किया जा रहा है।
Election Commission of India Chief Electoral Officer, Rajasthan Bhajanlal Sharma Diya Kumari Dr. Prem Chand Bairwa CMO Rajasthan Government of Rajasthan DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan District Election Officer Pali DOIT&C

ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत कार्यशाला आयोजितबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश, बालिका अपराध संबंधी कानूनों की दी जानकार...
08/10/2026

ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश, बालिका अपराध संबंधी कानूनों की दी जानकारी

पाली, 08 अक्टूबर। ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत पाली पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन एवं महिला अधिकारिता विभाग तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाली के तत्वावधान में गुरुवार को ग्राम पंचायत खौड़ स्थित आईसुखीबाई चंदनमल लोढ़ा राबाउमावि एवं खौड़ राजकीय विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत अधिकार मित्र पारस थानवी ने करते हुए बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के उपायों तथा अपराध की स्थिति में कानूनी सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की केंद्र प्रबंधक प्रियंका व्यास ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत किशोरी स्वास्थ्य, साइबर सुरक्षा एवं निःशुल्क आरएससीआईटी पाठ्यक्रम सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी। उन्होंने महिला उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के उपायों के साथ सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन 181 तथा केंद्र पर उपलब्ध पांच प्रकार की सुविधाओं के बारे में बताया।

कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की हेड कांस्टेबल पार्वती, राधा, भजना एवं गीता ने बालिकाओं को आत्मरक्षा का अभ्यास करवाया। साथ ही पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध से बचाव तथा आपातकालीन सेवाओं 112, 1090, 181 एवं 100 और राजकॉप सिटीजन ऐप के उपयोग की जानकारी दी गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अधिकार मित्र पारस थानवी ने निःशुल्क विधिक सहायता, हेल्पलाइन नंबर, नालसा पोर्टल एवं लोक अदालत के संबंध में जानकारी प्रदान की। विभागीय योजनाओं से अवगत कराते हुए बालिकाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं बाल विवाह मुक्त राजस्थान का संदेश दिया गया तथा महिला हिंसा एवं उत्पीड़न के विरुद्ध जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता मांगीलाल ने किया। विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया और शपथ ग्रहण की। प्रधानाचार्य महावीर सिंह राठौड़ ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समाज एवं परिवार को अपराध मुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर पार्वती चारण, विमल कुंवर, पुनम, व्याख्याता मांगीलाल, दिलीप राज, ऋतुराज कुंवर सहित विद्यालय स्टाफ एवं करीब 400 बालिकाएं उपस्थित रहीं।
Bhajanlal Sharma Diya Kumari Dr. Prem Chand Bairwa CMO Rajasthan Government of Rajasthan DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan DOIT&C

08/10/2026

*प्रवासियों का मातृभूमि से जुड़ाव, ‘आओ गांव चलें’ अभियान को मिल रहा जनसहयोग, सोजत विधानसभा क्षेत्र में 50- 60 बोरवेल की स्वीकृति*

पाली, 8 अक्टूबर। प्रवासी पालीवासियों को अपनी मातृभूमि से जोड़ने के उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी की पहल पर शुरू किए गए ‘आओ गांव चलें’ अभियान को निरंतर जनसहयोग मिल रहा है। अभियान से प्रेरित होकर भामाशाह श्री महेन्द्र राठौड़, निवासी सोजत सिटी एवं हाल बेंगलूरू, ने सोजत विधानसभा क्षेत्र में 50 से 60 बोरवेल करवाने की घोषणा की है। इन कार्यों पर करीब 30 लाख रुपये की लागत अनुमानित है।

अभियान के माध्यम से प्रवासी पालीवासियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनवाड़ी सहित विभिन्न जनोपयोगी कार्यों में सहयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रवासी भामाशाहों के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिल रही है तथा मातृभूमि से उनका जुड़ाव और मजबूत हो रहा है।

जिला प्रवासी प्रकोष्ठ प्रभारी ने बताया कि प्रवासी पालीवासियों द्वारा सतत संवाद, सहयोग एवं समन्वय के लिए वॉट्सऐप नंबर 92510-39118 अथवा ई-मेल [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है।
Bhajanlal Sharma Diya Kumari Dr. Prem Chand Bairwa CMO Rajasthan Government of Rajasthan DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan DOIT&C

Address

Collectorate Campus
Campus
306401

Opening Hours

Monday 9:30am - 6pm
Tuesday 9:30am - 6pm
Wednesday 9:30am - 6pm
Thursday 9:30am - 6pm
Friday 9:30am - 6pm

Telephone

02932-252801

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Collector & Magistrate - Pali posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to District Collector & Magistrate - Pali:

Shortcuts

Share